spot_img

Darbhanga News | Job Camp | दरभंगा में 4 मार्च को लगेगा जॉब कैंप, SUZUKI MOTOR में 400 पदों पर मिलेगा युवाओं को सुनहरा मौका

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News | दरभंगा में जॉब कैंप लगने जा रहा है जहां युवाओं को SUZUKI MOTOR में 400 पदों पर नौकरी का बड़ा और सुनहरा मौका मिलने जा रहा है। जॉब कैंप 04 मार्च (सोमवार) को लगेगा। संयुक्त श्रम भवन के कार्यालय परिसर में जॉब कैंप का आयोजन होगा।

- Advertisement -


- Advertisement -

Darbhanga News | सहायक निदेशक आशीष आनंद ने बताया

यह जानकारी सहायक निदेशक (नियोजन), अवर प्रादेशिक नियोजनालय आशीष आनंद ने दी है। उन्होंने बताया कि श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से 04 मार्च 2024 (सोमवार) को आई.टी.आई, रामनगर के निकट संयुक्त श्रम भवन, लहेरियासराय के कार्यालय परिसर में SUZUKI MOTOR GUJARAT PVT. LTD की ओर से पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक जॉब कैम्प का आयोजन किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News सरकारी स्कूल निर्माण में 11 हजार वोल्ट तार ने ली मजदूर की जान! गर्भवती पत्नी, 2 साल की बेटी का क्या होगा?


Darbhanga News | उम्र सीमा 18 से 26 वर्ष निर्धारित

उन्होंने कहा कि उक्त जॉब कैंप में साक्षात्कार के बाद रोजगार दिया जाएगा, जिसमें अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 18 से 26 वर्ष निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि नियोजक की ओर से आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की बहाली की जाएगी।


Darbhanga News | Trainee और Apprentice के लिए कुल 400 पदों पर अभ्यर्थियों का होगा इंटरव्यू

उन्होंने कहा कि नियोजकों की ओर से Trainee और Apprentice के लिए कुल 400 पदों पर अभ्यर्थियों किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नियोजक की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को 16,900 से 21500/- रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को सुजुकी मोटर के हंसलपुर गुजरात प्लांट में में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News 100 से ज्यादा महिलाओं को साक्षर करने वाली रसियारी की अनामिका देवी की आंखों से ' जिंदा रहेंगी अक्षर ज्ञान '! निधन के बाद दान किए नेत्र, अब नई जिंदगी में नई उम्मीद!


Darbhanga News | नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है

उन्होंने कहा कि सभी वांछित अभ्यर्थी उक्त मेला में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते हैं। उक्त जॉब कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Protal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से या इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Bike Theft सैकड़ों बाइक चोरी कर नेपाल में बेचते थे! दरभंगा पुलिस ने दबोचे अंतर-जिला गैंग के 2 और शातिर


Darbhanga News | जॉब कैंप में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क

उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 05 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक एवं अन्य प्रमाण पत्र के साथ जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि जॉब कैंप में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में 21 नए ROB: सिर्फ 7 दिनों में होगा भूमि अधिग्रहण, इन 4 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Bihar ROB: बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बनने वाले 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण 7 दिनों में पूरा होगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिया नि #BiharROB,#LandAcquisition,#DilipJaiswal

Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani Cybercrime: मधुबनी में साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने वीडि #MadhubaniNews,#CybercrimeBihar,#Extortion

Darbhanga Crime केवटी में चोरों का कहर! दुकान से 76 हजार की संपत्ति साफ, क्या पुलिस पकड़ पाएगी?

Kewati Theft: केवटी के रनवे गांव में एक दुकान का चदरा तोड़कर अज्ञात चोरों ने 76 हजार रुपये की संपत्ति चुरा ली। नकदी समेत 70 हजार का सामान गायब है, पुलिस ने जांच शुरू की है। #KewatiTheft,#BiharCrime,#DarbhangaNews

Darbhanga Land Survey दरभंगा में भूमि सर्वे पर बड़ा एक्शन! अब रोज इतने किश्तवार बनाने होंगे, नहीं तो…

Darbhanga Land Survey: दरभंगा के केवटी अंचल में विशेष भूमि सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाने के लिए जिला बंदोबस्त पदाधिकारी मनोज कुमार ने सख्त निर्देश दिए हैं। अब अधिकारियों को प्रतिदिन 1 #DarbhangaNews,#BiharLandSurvey,#KevatiSurvey