कुशेश्वरस्थान देशज टाइम्स रिपोर्टर। बुधवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा की अध्यक्षता में कुशेश्वरस्थान प्रखंड परिसर मे अवस्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जी की 130 वीं जयंती मनाया गया। उपस्थित लोगों ने उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके मार्ग पर चलने की शपथ ली।
माल्यार्पण के उपरांत कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर सिर्फ संविधान निर्माता हीं नही बल्कि महान समाज सुधारक भी थे। बाबा साहेब ने भारत के निर्माण के लिए समाज मे सबसे अंतिम पायदान पर रहने बाले गरीब परिवार के लोगों को सबसे पहले शिक्षित करना इनका उद्देश्य था। समाज मे उन्हें बराबरी का दर्जा मिलने एवं उनके शिक्षित होने से दबे कुचले लोगों के मन मे विश्वास पैदा होगा एवं देश का विकास और तेज गति से होगा। हालांकि बाबा साहेब को समाज मे रहने वाले हर शिक्षित व्यक्ति उन्हें सम्मान देते थे।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री संजय कुमार सिंह,मिंकू कुमार यादव,मंडल उपाध्यक्ष अनिल कुमार पासवान,कपिलदेव महतो,सुबित कुमार पाठक, शिक्षक बद्री चौपाल,महिला मोर्चा अध्यक्ष रेणु कुमारी, रामबाबू सदा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।