अप्रैल,29,2024
spot_img

कुशेश्वरस्थान की सीट हो भाजपा के खाते में, बूथों पर महिलाओं की सशक्त भागीदारी पर जोर

spot_img
spot_img
spot_img

कुशेश्वरस्थान रिपोर्टर, बिरौल अनुमंडल डेस्क, देशज टाइम्स। प्रखंड के सतीघाट स्थित भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष मणिकांत झा की अध्यक्षता में 78 कुशेश्वरस्थान विधानसभा स्तरीय कार्यकर्तोओं की बैठक हुई।

 

इसमें इस विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उमीदवार उतारने की पुरजोर मांग कार्यकर्तोओं की ओर से उठाई गई। बैठक की शुरुआत वंदे मातरम के घोष, दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पांजलि से शुरू हुई। इसमे बतौर मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित बिहार प्रदेश भाजपा के मंत्री संजीव क्षत्रिय, विधानसभा प्रभारी अंजलि निषाद व जिला के महामंत्री ज्योतिकृष्ण झा लवली को पाग, चादर व माला से अध्यक्ष मणि कान्त झा ने स्वागत किया।

 

प्रदेश मंत्री संजीव क्षत्रिय नें आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने एवं केंद्र सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाओं को जनजन तक पहुंचाने को कहा। विधानसभा प्रभारी अंजनी निषाद ने प्रत्येक बूथों पर महिलाओं की सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करने व महिलाओं के उत्थान के लिए मोदी सरकार की मातृशक्ति के लिए किये गए कार्यों को बूथ स्तर तक ले जाने को कहा।जिला महामंत्री ज्योति कृष्ण झा लवली नें आगामी 30 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुनने के लिए प्रत्येक शक्तिकेंद्रों पर शक्तिकेंद्र प्रमुखों व सह प्रमुखों को वस्तियों में घूम घूम कर लोगों को प्रेरित करने का आह्वान किया।

 

अध्यक्षीय संबोधन में मणि कान्त झा ने कुशेश्वरस्थान विधानसभा से भाजपा की उमीदवार उतारने की मांग पुरजोर तरीके से उठाया जिसका उपस्थित भाजपाइयों ने ध्वनि मत से स्वागत किया।मौके पर रंजीत कुमार झा,संजय कुमार सिंह,रेणु कुमारी,कपिलदेव महतो,अनिल पासवान,रामविलास मुखिया,सुवित पाठक,छेदी कुमार राय,विवेक ठाकुर, शोभा कान्त झा,माधव चौधरी,कौशलेंद्र आचार्य ,मदनमोहन झा,विनय कुमार पासवान सहित प्रमुख कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

 

फोटो।कुशेश्वरस्थान विधानसभा स्तरीय बैठक में मुख्य अतिथि को सम्मानित करते कार्यकर्ता।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें