

कुशेश्वरस्थान पूर्वी। स्थानीय थाना परिसर में थानाध्यक्ष गौतम कुमार के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने थानाध्यक्ष की ओर से किये गये कार्य की सराहना किया।
शिवजी राय, अमित कुमार, संतोष एवं प्रशांत ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुऐ बताया कि पदस्थपन एवं स्थन्तरन होता रहता है लेकिन अच्छे एवं बुरे कार्य दिलों में रहते हैं।
वहीं, कार्य हमेशा याद रखे जाते है इस लिए लोक सेवकों को जहां भी जाएं, वहां अपने कार्य एवं व्यवहार की छाप छोड़ कर जाना चाहिये जो हमेशा याद रहता है।

थानाध्यक्ष कार्य के प्रति अच्छे सोच के थे और इस बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में जनताओं से अच्छा व्यवहार रहा वही थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि यहां के जनप्रतिनिधि, मीडिया एवं आम लोग काफी मिलनसार हैं। हमनें सबसे कई तरह से सहयोग मिला आप लोगों का प्यार और आशीर्वाद आज मिल रहा है।

यहां के हर वर्ग के लोग एवं जनता से अच्छा संबंध रहा। सभी ने बिना स्वार्थ प्रशासन की मदद की है। विदाई समारोह में यहां के सभी स्थानीय लोग भावुक हो गए।
आंसू भरे आंखों से लोगों ने थानाध्यक्ष को विदाई दी। लोगो का इतना प्यार और सम्मान देख थानाध्यक्ष भी भावुक हो गए। विदाई समारोह का आयोजन मुखिया संघ के अध्यक्ष छेदी राय की ओर से किया गया।









You must be logged in to post a comment.