spot_img

दरभंगा के जाले ब्रह्मपुर गांव में दिन-दहाड़ घर में घुसकर लाखों की कैश, जेवरात की लूट, गृहस्वामी को बंधक बनाकर दिया बल्ब की रोशनी में डकैती को अंजाम

spot_img
- Advertisement -

देशज टाइम्स फोटो कैप्शन…जो गवाही दे रहा इस भीषण लूट का… जाले प्रखंड के कमतौल थाना क्षेत्र गांव के ब्रह्मपुर राजमंगल ठाकुर के घर का लूट के बाद बिखरा सामग्री, जाले के ब्रह्मपुर के अवधेश ठाकुर के बंद कमरे का निरीक्षण करते एएसआई राकेश दूबे व अन्य, जाले के ब्रह्मपुर कदम चौक स्थित सीमेंट बालू के दुकान में सीसीटीवी फूटेज निहारते थानाध्यक्ष

जाले, देशज टाइम्स। जाले प्रखंड के कमतौल थाना के ब्रह्मपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड एक के दो घरों में अपराधियों ने आग्नेयास्त्र के बल पर लाखों रुपए नकदी समेत स्वर्णा भूषण लूट की घटना को अंजाम दिया (Lakhs of cash, jewelery looted by entering the house in broad daylight in Brahmapur village) है।
घटना ब्रह्मपुर वार्ड 1 के श्याम नंदन ठाकुर के 70 वर्षीय पुत्र सह जन वितरण विक्रेता राजमंगल ठाकुर, स्व.कपिलदेव ठाकुर के पुत्र अवधेश ठाकुर ऊर्फ अध्यक्ष जी के घर में मंगलवार की अहले सुबह घर में घुसकर अपराधियों ने अग्नेयस्त्र के बल पर लाखों रुपये की संपत्ति लूटकर सनसनी मचा दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: एक वैश्विक आह्वान Narma Nawanagar Panchayat मुखिया अनुराधा सिंह का बड़ा कदम: तुलसी लगाकर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश, जानें क्यों है खास

इसमें राजमंगल ठाकुर के घर से लगभग 195 ग्राम स्वर्ण आभूषण, साढ़े पांच सौ ग्राम चांदी का आभूषण, तीन लाख नगद व तीन मोबाइल में दो छोटा तथा एक रियलमी का बड़ा मोबाइल उठा ले गया।

इस दौरान हथियार दिखाकर अपराधियों ने घर के लोगों को बंधक बनाकर रखे हुए था। और, बिजली के ब्लब जलाकर लूटपाट की। वहीं, अवधेश ठाकुर के छोटे पुत्र रंजीत कुमार ठाकुर के घर का पीछे वाला खिड़की का ग्रील खोलकर उसके घर प्रवेश कर, घर का दरवाजा अंदर से बंदकर लूटपाट की।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Sex Racket News: बड़ा खुलासा: Darbhanga -Madhubani NH 27 शाही रेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का घिनौना खेल, 7 युवतियां बचाई गईं! पढ़िए - रात के अंधेरे में रेस्ट हाउस पर पुलिस की Big Raid का जबरन देह व्यापार !

श्री ठाकुर के अनुसार वह दिल्ली के लक्ष्मीनगर में रहकर नौकरी करते हैं। इसके अलावे अपराधियों ने स्व. राम निरंजन ठाकुर का पुत्र नरेश कुमार ठाकुर के घर के चाहरदीवारी में लगे छोटे गेट का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया।

- Advertisement -

यहां उसे सफलता नहीं मिली। बताते चले कि 31 अप्रैल को इसी पंचायत के वार्ड नौ निवासी स्व. जुबैर आलम का पुत्र ओजैर आलम के दरवाजे से दो गाय उठाकर ले गया था।

ग्रामीणों का कहना है कि एक मई को इस पंचायत के अधिकांश लोग 12 बजे तक अहिल्या स्थान में एक शादी में थे। 12 बजे के बाद सब लोग घर लौटे उसके बाद उक्त घटना घटी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Minor Girl Kidnap: दरभंगा में शौच गई नाबालिग लड़की अचानक हुई लापता! पिता के आरोपों से सनसनी... क्या है अगवा होने की असल वारदात, बड़ी मोबाइल नंबरों की लोकेशन ट्रेस तहकीकात!

पंचायत के सरपंच राम दिनेश ठाकुर ने बताया कि उन्होंने सर्वप्रथम इस घटना की सूचना ग्रामीण चौकीदार मोहन पासवान को दिया। चौकीदार ने मोबाइल पर थानाध्यक्ष से सरपंच को बात करवाया।

थानाध्यक्ष ने सरपंच को बताया कि वे सारी रात ब्रह्मपुर पश्चिमी पंचायत में ही रात्री गश्ती में थे। वहीं, इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani Museum News: मधुबनी का इतिहास सहेजा जाएगा! संग्रहालय को मिलेगी नई पहचान, जानिए क्या हैं विशेषज्ञों के सुझाव

मधुबनी जिले की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिला कला एवं संस्कृति अधिकारी की अध्यक्षता में विशेषज्ञों ने संग्MadhubaniNews,BiharCulture,MithilaMuseum

Patna Agriculture News: बिहार में किसानों के लिए सरकार का ‘बड़ा मंत्र’! खुशहाल बनेंगे अन्नदाता, देश में आएगी समृद्धि | मंत्री विजय सिन्हा...

बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किसानों को प्राकृतिक और जैविक खेती अपनाने का आह्वान किया है। उनका कहना है कि खुशहाल किसान ही बिहार और देश को समृद्ध बन#PatnaNews,#BiharAgriculture,#FarmerWelfare

Darbhanga Crime News: दरभंगा में पुलिस का एक्शन! दहेज और हत्या के आरोपी समेत 4 अपराधी गिरफ्तार, इलाके में सनसनी

दरभंगा के अलीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दहेज उत्पीड़न, हत्या और वारंट के मामलों में फरार चल रहे चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस#DarbhangaNews,#CrimeNews,#BiharPolice

Patna Tourism News: पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता का ‘कड़क’ फरमान: लापरवाही पर होगी FIR और ब्लैकलिस्टिंग, अधिकारियों में हड़कंप!

बिहार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने BSTDC परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करने की सख्त चेतावनी दी, क#PatnaTourism,#BiharNews,#TourismDevelopment