spot_img

दरभंगा में भारी मात्रा में शराब लदे स्कार्पियो के साथ अंतर जिला शराब गिरोह के सदस्य समेत 5 तस्कर धराए, अंग्रेजी और नेपाली शराब की बड़ी खेप बरामद

spot_img
- Advertisement -
जाले, देशज टाइम्स। शराब कारोबारी के विरुद्ध चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान में अंग्रेजी एवम नेपाली शराब की बड़ी खेप के साथ शराब के अंतरजिला तस्कर गिरोह के पांच कारोबारियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस को मिली खुफिया जानकारी के अनुसार बीती रात थाना क्षेत्र के घोघराहा गांव में चले पुलिस छापामारी अभियान में बिना नंबर के उजला रंग का स्कॉर्पियो से 585 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन शराब तस्कर धराया।
इसमें शराब तस्कर गिरोह के घोघराहा चट्टी गांव निवासी स्व.भरत महतो का 27 वर्षीय पुत्र विपिन कुमार महतो, शत्रुघ्न महतो का 19 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार महतो व मधुबनी जिला के साहरघाट निवासी बनारसी महतो का 37 वर्षीय पुत्र धरमू महतो को गिरफ्तार किया गया है।
जाले थानाध्यक्ष यशोदानंद पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्करों के विरुद्ध कांड संख्या 42/2023 दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
वहीं, नगर परिषद के पिठरिया गांव से स्व. रामजी सिंह के 58 वर्षीय पुत्र नंद किशोर सिंह के घर से हरियाणा में बिकने वाली 75 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया है।
शराब कारोबारी खेसर गांव निवासी नारायण साह का 47 वर्षीय पुत्र शंकर साह के विरुद्ध शराब तस्करी मामले में दो बार जेल भेजा जा चुका है।
इसके विरुद्ध शराब तस्करी के तीन मामले पूर्व से चल रहे है।पुलिस ने इस मामला में शराब तस्करी में संलिप्त दोनों पार्टनर शंकर साह व नंदकिशोर सिंह को 662.76 लीटर अंग्रेजी शराब व  बीआर जीरो 7 एएक्स/5470 नंबर का एक हौन्डा एक्टिवा स्कूटी को जब्त किया गया। जाले थानाध्यक्ष यशोदानंद पांडेय ने बताया कि दोनों के विरुद्ध कांड संख्या 43/ 2023 दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Kisan News: जाले में किसानों ने जाना, 'मिट्टी परीक्षण- उर्वरकों के सही इस्तेमाल के गुर', मिला -डिब्लर, नैपसैक स्प्रेयर, धान बीज और मशरूम बैग
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar NEET News: NEET की 21 जून की परीक्षा: सरकार का बड़ा तोहफा, छात्रों को मिलेगी मुफ्त बस यात्रा!

बिहार सरकार ने नीट परीक्षार्थियों को बड़ी राहत दी है। 21 जून को होने वाली परीक्षा के लिए छात्रों को सरकारी बसों में मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी। सीएम सम्राट चौधर#BiharNEETNews,#NEETExam,#FreeBusTravel

Patna Monsoon News: पटना में जलजमाव से मिलेगी मुक्ति? मॉनसून से पहले बड़ा फैसला, नालों की सफाई…ड्रेनेज इंफ्रास्ट्रक्चर और डीसिल्टिंग पर फ़ोकस

पटना मॉनसून न्यूज़: पटना में जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। नगर आयुक्त ने नालों की सफाई, निर्माण कार्यों और क्षतिग्रस्त मैनहोल का ग#PatnaNews,#MonsoonPreparedness,#DrainageSystem

Darbhanga Crime News: दरभंगा कोर्ट का बड़ा फैसला: हत्या और अपहरण के 12 आरोपियों को नहीं मिली जमानत, हड़कंप!

दरभंगा सिविल कोर्ट ने चार जघन्य आपराधिक मामलों में 12 अभियुक्तों की जमानत याचिका खारिज कर दी है। इन मामलों में अपहरण, जानलेवा हमला और हत्या जैसे गंभीर आरोप शामिDarbhangaNews,BiharCrime,CourtOrder

Darbhanga Kisan News: जाले में किसानों ने जाना, ‘मिट्टी परीक्षण- उर्वरकों के सही इस्तेमाल के गुर’, मिला -डिब्लर, नैपसैक स्प्रेयर, धान बीज और मशरूम...

जाले में कृषि विज्ञान केंद्र पर 'खेत बचाओ अभियान' और 'विश्व पर्यावरण दिवस' कार्यक्रम आयोजित हुआ। विधायक डॉ. जीवेश कुमार ने किसानों से धरती बचाने की अपील की, वही#JaleNews,#KisanSamachar,#EnvironmentDay