spot_img

Legal Awareness Program | Darbhanga के बेनीपुर उपकारा में बंदियों को दिए गए हक, शिक्षा, मनोरंजन, स्वास्थ्य के टिप्स

spot_img
- Advertisement -

सतीश झा, बेनीपुर। उपकारा बेनीपुर में बंदियों के मानवाधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन (Legal awareness program organized in Benipur Upkara) किया गया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश-सह-मुख्य संरक्षक, बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, न्यायमूर्ति  के विनोद चन्द्रन के संरक्षण एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यकारी अध्यक्ष-सह-पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश,  न्यायमूर्ति चक्रधारी चरण सिंह के मार्गदर्शन एवं बिहार मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष माननीय न्यायमूर्ति (सेनि) अनंता मनोहर बदर के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, इन्हीं के दिशा-निर्देश से अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर उपकारा बेनीपुर में बंदियों के मानवाधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा वासियों ध्यान दें! 12 अक्टूबर को आपके इलाके की बिजली गुल रहेगी? देखें पूरी लिस्ट

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अवर न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा के सचिव रंजन देव ने कहा कि राज्य मानवाधिकार आयोग एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश के सभी कारा में बंदियों के साथ मानवाधिकार दिवस मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि 10 दिसंबर 1948 को संयुक्त राष्ट्रसंघ में मानव अधिकारों की सार्वभौम घोषणा को स्वीकृत किया गया। भारत में मानवाधिकार अधिनियम 1993 के तहत राष्ट्रीय स्तर पर एवं राज्य स्तर पर मानवाधिकार आयोग का गठन किया गया। मानवाधिकार के तहत काराधीन बंदियों के अधिकारों की सुरक्षा हेतु भी नियम बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News केवटी में दुर्गा पूजा पर प्रशासन का बड़ा फैसला! डीजे और तेज आवाज पर सख्त पाबंदी

सचिव श्री देव ने कहा कि बंदियों के अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए विधिक सेवा प्राधिकार अधिनियम 1987 में भी प्रावधान किया गया है। जिसके तहत बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराया जाता है।

काराधीक्षक धीरज कुमार ने कहा कि कारा अधिनियम 1894 एवं मानवाधिकार के संदर्भ में बंदियों कारा में मौलिक सुविधाएं दी जाती है। शिक्षा, मनोरंजन, स्वास्थ्य आदि के लिए हरसंभव प्रयास किया जाता है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खेल का जलवा! शुरू हुई राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता, मैदान पर दिखी खिलाड़ियों की धूम

पैनल अधिवक्ता राजनाथ यादव ने गिरफ्तार व्यक्तियों के अधिकार, महिला एवं पुरुष बंदियों के अधिकार, मुफ्त विधिक सेवा के बारे में विस्तार से बताया। मौके पर जेलर भजन दास, प्राधिकार सहायक कुमार गौरव, पीएलवी नितीश कुमार राम,अरविंद कुमार आदि मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Hardoi Murder साधु की बेरहमी से हत्या: नशे में धुत साथी ने ही कुल्हाड़ी से काटा!

Hardoi Murder: उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक साधु की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। साथी साधु ने ही नशे में कुल्हाड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने शाहजहांपुर मे #HardoiMurder,#UPSadhu,#CrimeNews

Railway Jobs रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां! स्नातक पास हैं तो तुरंत करें आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया |किस पद पर कितनी भर्ती?

Bihar Railway Jobs: भारतीय रेलवे ने स्नातक पास युवाओं के लिए 3,548 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। 6 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका पाएं। #BiharRailwayJobs,#RRBNTPC,#SarkariNaukri

अररिया में STF जवानों पर बेरहमी से हमला: 6 गंभीर घायल, 10 राउंड फायरिंग! मुखिया प्रतिनिधि सहित तीन गिरफ्तार

Bihar STF Attack: बिहार के अररिया में स्मैक तस्करों ने एसटीएफ टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में 6 जवान घायल हो गए, जिनमें 4 की हालत गंभीर है। पुलिस ने मुखिया प्रतिनि #BiharSTFAttack,#ArariaCrime,#SmackTraffickers

Energy Ceasefire ट्रंप का बड़ा दावा: रूस-यूक्रेन में ‘एनERGY सीजफायर’ तत्काल लागू! क्या रुकेगा युद्ध?

Energy Ceasefire: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच 'एनर्जी सीजफायर' लागू होने का दावा किया है। उनके मुताबिक, यह युद्धविराम तत्काल प्रभाव से लागू हो #EnergyCeasefire,#DonaldTrump,#RussiaUkraineWar