spot_img

डॉक्टर लाचार, झोलाझाप बेकार…कुछ कीजिए सरकार…Darbhanga, के जाले में फैला पशुओं में लम्फी, बेबस बने हैं पशुपालक, इलाज और दवा की कहीं कोई व्यवस्था नहीं

spot_img
- Advertisement -
जाले, देशज टाइम्स। प्रखंड क्षेत्र के पशुओं में लम्फी चर्मरोग तेजी के फैल रहा है। जितनी तेजी से पशुओं में यह रोग फैल रहा है,अगर समय रहते इसकी रोकथाम को लेकर कारगर उपाय नहीं किए गए तो यह विकराल रूप ले लेगा। पशुपालकों पर शामत आ जाएगी।

लम्फी रोग से आक्रांत पशुओं को इलाज के कारगर इलाज को लेकर पशुपालक दर व दर भटक रहे हैं। कुकुरमुत्ते की तरह गांव-गांव में फैले झोलाछाप चिकित्सक इस रोग को अच्छी तरह समझ भी नहीं पा रहे हैं।

- Advertisement -

प्रखंड क्षेत्र के गररी गांव के पशुपालक मो. हसनैन, घमाद के अजय पासवान, काजी-बहेड़ा के राजू कामती और एवम कुमार ने देशज टाइम्स को बताया कि दुधारू पशुओं के शरीर पहले चकत्ता हो गया फिर धीरे-धीरे वह गिल्टी बनने लगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: एक वैश्विक आह्वान Narma Nawanagar Panchayat मुखिया अनुराधा सिंह का बड़ा कदम: तुलसी लगाकर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश, जानें क्यों है खास

पशु अस्पताल दूर होने की वजह से आक्रांत पशुओं को वहां इलाज के लिए ले जाना असंभव है। वहीं, सरकारी भ्रमणशील पशु चिकित्सक का कोई अता-पता नहीं है।

- Advertisement -

बताया कि प्रखंड में दो पशु चिकित्सक की जगह एक पशुचिकित्सक पदस्थापित हैं, जिन्हें वाहन की कोई सुविधा नहीं रहने से महिला पशु चिकित्सक से क्षेत्र का भ्रमण किया जाना संभव नहीं है।

पदस्थापित भ्रमणशील पशु चिकित्सक डॉ. शालु पाठक ने बताया कि उन्हें आक्रांत पशुओं की सूचना है, उनकी ओर से पशुपालकों को सलाह दी जा रही है सरकारी स्तर पर इस रोग की दवाएं नहीं सप्लाई है।

उन्होंने बताया कि इस रोग का इलाज लक्षणात्मक होता है, साफ-सफाई पर ज्यादा ध्यान दिया जाना चाहिए। पीड़ित पशु को नीम अथवा शरीफा का पत्ता उसके निवास स्थल पर रखा

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Road Accident: दरभंगा में बड़ा सड़क हादसा: NH-27 पर RAF जवानों को बस ने कुचला, जानें क्या हुआ

जाए, जिससे संक्रमित करने वाला बैक्टेरिया मर सके, आक्रांत पशुओं को टीका नहीं दिया जाता है, बताया कि उन्होंने इसकी सूचना जिला पशु चिकित्सा पदाधिकारी को दे दी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: एक वैश्विक आह्वान Narma Nawanagar Panchayat मुखिया अनुराधा सिंह का बड़ा कदम: तुलसी लगाकर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश, जानें क्यों...

मुखिया अनुराधा सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस पर तुलसी लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के खतरों से निपटने के लिए वृक्षारो#NarmaNawanagarPanchayat,#EnvironmentProtection,#WorldEnvironmentDay

Patna Metro News: पटना मेट्रो का सपना जल्द होगा पूरा! अंडरग्राउंड स्टेशनों पर काम तेज, जानें कब से दौड़ेगी ट्रेन?

पटना मेट्रो के अंडरग्राउंड कॉरिडोर पर काम में तेजी आई है। राजेंद्र नगर, पटना यूनिवर्सिटी, PMCH सहित 7 स्टेशनों का 75% सिविल वर्क पूरा हो गया है। नवंबर 2027 तक स#PatnaMetro,#MetroNews,#BiharDevelopment

Araria Nepal Border News: नेपाल सीमा पर बड़ा फैसला: अब इन सामानों पर नहीं लगेगा कस्टम शुल्क, क्या मिलेगी राहत?

भारत-नेपाल सीमा पर अब लोगों को छोटी-मोटी खरीदारी के लिए सीमा शुल्क नहीं देना पड़ेगा। नेपाल सरकार ने 500 नेपाली रुपये तक के दैनिक उपयोग के सामान पर भंसार शुल्क म#ArariaNews,#NepalBorder,#CustomsDuty

Bihar Border News: अमित शाह का बड़ा फैसला: अब ‘स्मार्ट बॉर्डर’ से रुकेगी अवैध घुसपैठ, पश्चिम बंगाल, बिहार और त्रिपुरा…3 राज्यों को सख्त संदेश!

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल, बिहार और त्रिपुरा में अवैध घुसपैठ तथा जनसांख्यिकीय बदलाव पर कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने 'स्मार्ट बॉर्डर' परियोजना#BiharBorderNews,#AmitShah,#SmartBorderProject