मई,7,2024
spot_img

मैथिली पुत्र प्रदीप को श्रद्धाजंलि, देखिए VIDEO क्या कहा नगर विधायक संजय सरावगी ने

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। महावीर मंदिर पुलिस लाइन में मैथिली पुत्र प्रदीप के निधन पर मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मौके पर प्रबुद्ध लोगों ने पुष्प अर्पित कर मिथिला के पावन पुत्र को  श्रद्धांजलि अर्पित की।

मैथिली पुत्र प्रदीप को श्रद्धाजंलि, देखिए VIDEO क्या कहा नगर विधायक संजय सरावगी नेनगर विधायक संजय सरावगी ने भी श्रद्धाजंलि सभा में पहुंचकर पुष्प अर्पित किया। दो मिनट का शोक संदेश दिया। डॉ. सुषमा झा ने जगदंब अहि अब्लंब हमर भजन प्रस्तुत कर लोगों को प्रदीप की यादों में छोड़ दिया।

मौके  पर नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा, जब हम बच्चे थे तभी से ही उनका आशीर्वाद मिल रहा है। मिथिला का एक अनमोल रत्न आज इस दुनिया से चले गए। वह एक अच्छे कवि रचनाकार भी थे। उनके आशीर्वाद से ही हम विधायक भी बने हुए हैं। वह अब हमको बहुत याद आएंगे।

यह भी पढ़ें:  Bihar MLC Oath News | LokSabha Chunav के बीच CM Nitish, Rabri Devi के साथ 11 सदस्यों ने ली शपथ

साथ ही वह मिथिला के महर्षि भी थे। साथ ही हमारे नौजवानों को रचना आध्यात्मिक के माध्यम के जो लिखे हैं उनको अवश्य ही याद करना चाहिए। जब तक मिथिला जीवित रहेगा तो अवश्य प्रदीप याद आएंगे।

देशज टीवी लाइव पर नगर विधायक संजय सरावगी,सुनिए क्या कहा
[su_youtube url=”https://youtu.be/MT0wuGHEgBw”]

श्यामा माई मंदिर के प्रबंधक चौधरी हेमचंद्र राय ने कहा कि हमने एक अनमोल व्यक्ति को खो दिया, जिसे भर पाना बहुत ही मुश्किल होगा। डॉ. बिगनेस चंद्र झा ने कहा, डॉ. प्रदीप व्यक्तित्व के बहुत धनी व्यक्ति थे उनका लेखनी अमर हो गए हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: Ghanshyampur News: थाना के सामने से बाइक लेकर गुजरना पड़ा महंगा

मिथिला नंद मिश्र ने कहा, हमारे मासिक सीताराम के वह संरक्षक थे। वह एक अच्छे कवि भी थे। वह हम सभी को बहुत याद आएंगे। इसके अलावा डॉ. मुरारी मोहन झा, मोनिंदर मिश्र, रामचंद्र झा समेत अनेक गणमान्य मौजूद थे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें