मई,3,2024
spot_img

मार्च से देश की राजधानी के लिए भरिए दरभंगा से सीधी उड़ान, सप्ताह में दो दिन मिलेंगी सेवा, ले रहा एयरपोर्ट नव आकार

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा, देशज टाइम्स। अब दरभंगा समेत समस्त मिथिलांचल के लोग मार्च से दरभंगा एयरपोर्ट से सीधे देश की राजधानी तक उड़ान भर सकेंगे। इसकी तैयारी एयरपोर्ट ऑथिरिटी ने पूरी कर ली है। बस, औपचारिकता बाकी है जिसके बाद स्पाइसजेट की उड़ान दरभंगा से दिल्ली के लिए भरी जाएगी। सप्ताह में दो दिन फिलहाल यहां से दिल्ली के लिए यात्रा संभव हो पाएगा।

इधर, एयरपोर्ट पर सुविधा विस्तार का कार्य भी तेजी पर है। एयरपोर्ट के नए एप्रन का निर्माण कार्य पूरा हो जाने से अब विमान के रनवे पर ही खड़े होने की अनिवार्यता खत्म हो गई। सीधे यहां से एक साथ तीन विमान पार्क कर सकेंगी। इसके अलावे, हैदराबाद और पुणे के लिए भी सीधी विमान सेवा 21 मार्च से शुरू होगी। स्पाइस जेट की साइट इसकी बुकिंग आरंभ हो चुकी है।

इधर, स्पाइस जेट ने अहमदाबाद के लिए शुरू की गई उड़ान को तत्काल बंद कर दिया है। इस विमान को यात्रियों की मांग को देखते दिल्ली रूट पर चलाने का फैसला किया है। दिल्ली से आने वाली जहाज की पहली उड़ान सुबह 11:10 बजे और दूसरी दोपहर 12:00 बजे है। वहीं, दरभंगा से दिल्ली की उड़ान में पहली दोपहर बाद 1:15 व दूसरी दोपहर बाद ही 2:00 बजे है।मार्च से देश की राजधानी के लिए भरिए दरभंगा से सीधी उड़ान, सप्ताह में दो दिन मिलेंगी सेवा, ले रहा एयरपोर्ट नव आकार

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| अग्निशमन वाहन से कुचलकर गर्भवती महिला की मौत, विरोध में आगजनी, बवाल, भाग रहे वाहन को रोक रहे दो बाइक सवार को भी चालक ने कुचला, डीएमसीएच रेफर

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें