मई,5,2024
spot_img

मास्क, सामाजिक दूरी, कंटेंमेंट जोन,आयोजन को लेकर आया दरभंगा DM-SSP का ज्वाइंट आर्डर

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। डीएम  डॉ. त्यागराजन एसएम ने शुक्रवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में एसएसपी बाबू राम के साथ संयुक्त  बैठक करते हुए मास्क के अनिवार्य प्रयोग पर जोर देते हुए सामाजिक दूरी बनाए रखने व कंटेनमेंट जोन में निर्देशों का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया।

इसमें आज से विभिन्न प्रतिष्ठानों, वाहनों व व्यक्तियों की ओर से मास्क का उपयोग व सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए चलाए गए विशेष जांच अभियान, धार्मिक, राजनीतिक व सामाजिक समारोहों में सम्मिलित होने से रोकने व कंटेनमेंट जोन के क्षेत्रफल को सुविधानुसार विस्तार या घटाने पर विस्तार से निर्देश दिए।

मास्क, सामाजिक दूरी, कंटेंमेंट जोन,आयोजन को लेकर आया दरभंगा DM-SSP का ज्वाइंट आर्डर
कहा,  प्रतिष्ठान व वाहन चेकिंग कर सरकारी आदेश का उल्लंघन करने वालों पर बंदी, जब्ती व अर्थ दंड लगाते हुए कार्रवाई करें। सभी प्रकार के धार्मिक स्थलों में किसी प्रकार के विशेष आयोजनों को रोकने के लिए बैठक कर सहमति बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| बिहार के 162 Affiliated Colleges को जल्द मिलेंगे Principals, नियुक्ति का रास्ता साफ, Appointment में इन्हें मौका

साथ ही शादी समारोहों के लिए परिवार व विवाह भवन के अलावे मोटलों को इसकी पूर्व सूचना संबंधित थानों में देना होगा। निर्देशों के उल्लंघन की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी। सिविल सर्जन को आदेश दिया गया, वे विभिन्न प्रखंडों में डॉक्टरों की टीम बनाकर कंटेनमेंट जोन में नियमित भ्रमण करें। बीमार, बुजुर्ग व गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच कराएं। सूचीकरण करें। ताकि कोरोना से होने वाले मौतों को रोका जा सके।

इसके साथ ही सभी अनुमंडल पदाधिकारी, बीडीओ व सीओ को कोविड-19 पोर्टल पर लाभुकों का डाटा शीघ्र प्रविष्ट कराने, लाभुकों के बीच राशन कार्ड वितरण को पारदर्शी तरीके से अधिक से अधिक कर्मियों को प्रतिनियुक्त कर तेज गति से पूर्ण कराने का भी आदेश दिया। बाढ़ आपदा की पूर्व तैयारी को भी निगरानी करते रहने का निर्देश दिया गया।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| बिहार के 162 Affiliated Colleges को जल्द मिलेंगे Principals, नियुक्ति का रास्ता साफ, Appointment में इन्हें मौका

एसएसपी बाबू राम ने सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी व थाना प्रभारियों को मास्क उपयोग व सामाजिक दूरी बनाए रखने के प्रति जागरूकता फैलाने को अपने नियमित कार्यों में जोड़ने का सुझाव दिया गया।मास्क, सामाजिक दूरी, कंटेंमेंट जोन,आयोजन को लेकर आया दरभंगा DM-SSP का ज्वाइंट आर्डर
बैठक में अपर समाहर्त्ता विभूति रंजन चौधरी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजीव रंजन प्रभाकर, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रभारी जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार, सिविल सर्जन, जिला स्वास्थ्य प्रबंधक, उपनगर आयुक्त समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| बिहार के 162 Affiliated Colleges को जल्द मिलेंगे Principals, नियुक्ति का रास्ता साफ, Appointment में इन्हें मौका

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें