spot_img

Darbhanga News|Singhwara News| लाल रंग की साड़ी, गले में हनुमानी लॉकेट…शरीर के बिखड़े कपड़े…कलिगांव में महिला की हत्या कर, खेत में फेंका…@unknown

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News|Singhwara News| लाल रंग की साड़ी, गले में हनुमानी लॉकेट…शरीर के बिखड़े कपड़े…कलिगांव में महिला की हत्या कर, खेत में फेंका…@unknown| अज्ञात महिला की लाश। सोमवार की अहले सुबह। सिंहवाड़ा थाना का इलाका। कलिगांव पंचायत। इसका बिरौल गांव। यहां के भलुआही चौर में सोमवार की अहले उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक अज्ञात महिला की लाश पानी भरे खेत में तैरती मिलीं।

- Advertisement -

Darbhanga News|Singhwara News| अमूमन शांत रहने वाला कलिगांव उफनाया

इसके साथ ही अमूमन शांत रहने वाला कलिगांव (Murder of woman in Singhwara, Darbhanga) दहशत में उफन गया। आखिर, यहां लाश आई कहां से, किसने फेंकी, कहां से पहुंची। तमाम सवाल जेहन में क्रौधने लगे। जहां….कलिगांव में महिला की निर्मम हत्या कर लाश को पानी भरे खेत में फेंककर अपराधी फरार हैं।

- Advertisement -

Darbhanga News|Singhwara News| सिंहवाड़ा की पुलिस मौके पर पहुंची। खेत को छान मारा।

जानकारी मिलते ही सिंहवाड़ा की पुलिस मौके पर पहुंची। खेत को छान मारा। जहां, लाल रंग की साड़ी। गले में सोने का हनुमान जी वाला लॉकेट। शरीर के कपड़े बिखड़े पड़े। घटनास्थल के बगल में खून के निशान।लाश को पानी से निकलवाकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। खबर लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो पाई थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा के इस स्कूल से तिरंगा गायब, मैदान में मिला टूटा बांस ! विद्यालय का मुख्य गेट बंद ...फिर कैसे हुआ यह सब ? | पढ़िए - असामाजिक तत्वों का जमावड़ा और सुरक्षा पर बड़ा सवाल!

Darbhanga News|Singhwara News| सदर एसडीपीओ टू ज्योति कुमारी के नेतृत्व में एसएफएल और श्चान दस्ता

वारदात की खबर मिलते ही सदर एसडीपीओ टू ज्योति कुमारी के नेतृत्व में एसएफएल की टीम एवं श्वान दस्ता वहां पहुंची। वारदात की जांच शुरू कर दी है। वहीं, एसएफएल की टीम ने घटना स्थल से नमूने एकत्र किए। स्वान दस्ता घटना स्थल से लेकर आसपास के क्षेत्र का जायजा लिया। वहीं, टेक्निकल सेल के रामबाबू राय के नेतृत्व में टीम ने भी अपने स्तर से मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर के बैरिया स्टैंड में बस में लगी भीषण आग, धधका गोला, जेसीबी ने बचाई सैकड़ों जान और कई गाड़ियां! बालू, दमकल और उठते सवाल?

Darbhanga News|Singhwara News| एसडीपीओ ज्योति कुमारी ने बताया…

एसडीपीओ ज्योति कुमारी ने बताया कि महिला की गर्दन दबाकर एवं धारदार हथियार से हत्या की गई है। मामले की तहकीकात तेज की गई है। हर हाल में जल्द ही घटना का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

Darbhanga News|Singhwara News| कहती हैं महिलाएं

वहीं, वारदात के बाद इलाके में चर्चाएं आम हैं। लोग यही कह रहे, शव देखने से प्रतीत होता है कि उसकी चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर लाश को पानी में फेंक दिया गया है। हालांकि, कुछ ग्रामीणों ने बताया कि यह घटना रविवार की रात की है। कारण, चौर में घास काटने गई महिलाओं का कहना है कि रविवार को शव खेत में नहीं था। फिलहाल पुलिस हर एंगिल से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:  कोसी महासेतु पर खौफनाक हादसा! दरभंगा में बहन से मिलकर सुपौल लौट रहे युवक को NH 27 पर वाहन ने रौंदा, ऑन द स्पॉट मौत

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर Bihar Land Registry! बिहार में 17 अगस्त से जमीन की रजिस्ट्री सीधे WhatsApp पर, नहीं पड़ेगी ऑफिस जाने की जरूरत

Bihar Land Registry: बिहार में जमीन की खरीद-बिक्री अब और आसान होगी। 17 अगस्त से राज्य के 90 रजिस्ट्रेशन ऑफिसों में पेपरलेस सिस्टम लागू होगा, जिससे डिजिटल डीड सीधे WhatsApp पर मिलेगी#BiharNews,#LandRegistryBihar,#DigitalDeed

पश्चिम बंगाल से चौंकाने वाली खबर: तृणमूल कांग्रेस की दफ्तर में फंदे से लटकी मिली पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बंद्योपाध्याय की लाश, मिला...

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक और डिप्टी स्पीकर आशीष बंद्योपाध्याय का शव रहस्यमय परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। घटनास्थल स#WestBengalNews,#AshishBandyopadhyay,#TMC

UGC NET जून 2026 आंसर-की जारी, जानिए कैसे करें चेक और आपत्ति दर्ज, कहीं चूक न जाएं मौका!

UGC NET Answer Key: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने UGC-NET जून 2026 परीक्षा के 84 विषयों की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।#UGCNet,#NTA,#AnswerKey

समस्तीपुर वालों की बल्ले-बल्ले! पटना से सीधी नाइट ट्रेन को मिली मंजूरी, अब रात की यात्रा होगी आसान

Bihar Train News: समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के यात्रियों के लिए खुशखबरी! पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट के बीच नई रात्रिकालीन ट्रेन (03215/03216) को मंजूरी मिल गई है। सांसद शाम्भवी चौध#BiharTrainNews,#SamastipurRailway,#ShambhviChaudhary