back to top
7 नवम्बर, 2024
spot_img

दरभंगा के नेहरू स्टेडियम में ज्ञान, बखान, गुणगान, संगीत से अभिनंदन, रसोत्सव के आर्लिंगन के बीच मना बिहार दिवस

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement
दरभंगा के नेहरू स्टेडियम में ज्ञान, बखान, गुणगान, संगीत से अभिनंदन, रसोत्सव के आर्लिंगन के बीच मना  बिहार दिवस
दरभंगा के नेहरू स्टेडियम में ज्ञान, बखान, गुणगान, संगीत से अभिनंदन, रसोत्सव के आर्लिंगन के बीच मना बिहार दिवस
दरभंगा के नेहरू स्टेडियम में ज्ञान, बखान, गुणगान, संगीत से अभिनंदन, रसोत्सव के आर्लिंगन के बीच मना  बिहार दिवस
दरभंगा के नेहरू स्टेडियम में ज्ञान, बखान, गुणगान, संगीत से अभिनंदन, रसोत्सव के आर्लिंगन के बीच मना बिहार दिवस

रभंगा। बिहार दिवस (22 मार्च) के अवसर पर लहेरियासराय,दरभंगा के नेहरू स्टेडियम में (Nehru Stadium in Darbhanga) बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी सदर स्पर्श गुप्ता एवं सहायक समाहर्त्ता अभिषेक पलासिया के कर कमलों से दीप प्रज्वलन कर किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा
कि बिहार के स्वर्णिम इतिहास को स्मरण करने एवं मनाने का आज दिन है। बिहार के इतिहास का रामायण काल सहित सभी कालों का जब हम अवलोकन करते हैं तो हम पाते हैं कि बिहार ने सभी क्षेत्रों विश्व में अपना योगदान दिया है। चाहे वह लिच्छवी का प्रथम गणतंत्र का हो, चाहे वह नालंदा का प्रथम विश्वविद्यालय का हो, चाहे वह चाणक्य की राजनीति शास्त्र का हो चाहे आर्यभट्ट के ज्ञान का हो, चाहे बौद्ध और जैन धर्म का प्रादुर्भाव का हो।

मिथिला की भूमि भी विद्वानों के शास्त्रार्थ के लिए प्रसिद्ध रही है। साथ ही मिथिला अपने साहित्य और कला के लिए भी प्रसिद्ध रहा है। कार्यक्रम में मोहित खंडेलवाल की टीम ने समूह भाव नृत्य प्रस्तुत किया तथा शारदा म्यूजिकल ग्रुप ने देशभक्ति और बिहार गौरव पर कई गीत प्रस्तुत किए।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga के गौड़ाबौराम में 60.1% मतदान के साथ पहला चरण संपन्न, महिलाओं का दिखा जबरदस्त उत्साह; आदर्श बूथ पर सुविधाओं की कमी, पढ़िए

इसके पूर्व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता में माउंट समर कन्वेंट स्कूल के आठवीं कक्षा के छात्र अतुल कुमार शर्मा प्रथम स्थान पर, बीबी गर्ल्स मिडिल स्कूल के 8 वें वर्ग की छात्रा अदिति कुमारी द्वितीय स्थान पर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कबीरचक दरभंगा के सातवें वर्ग की छात्रा जुली कुमारी तीसरे स्थान पर तथा माउंट समर कन्वेंट स्कूल की पंखुड़ी आनंद एवं राजकीय कन्या मध्य विद्यालय दरभंगा की तन्वी कुमारी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

दरभंगा के नेहरू स्टेडियम में ज्ञान, बखान, गुणगान, संगीत से अभिनंदन, रसोत्सव के आर्लिंगन के बीच मना  बिहार दिवस
दरभंगा के नेहरू स्टेडियम में ज्ञान, बखान, गुणगान, संगीत से अभिनंदन, रसोत्सव के आर्लिंगन के बीच मना बिहार दिवस

पेंटिंग प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका में मिथिला पेंटिंग के चित्रकार एवं प्रोफेसर उमेश उत्पल तथा उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता थे। पूर्वाहन में शिक्षा विभाग की ओर से समाहरणालय परिसर से प्रभातफेरी निकाली गई जो लोहिया चौक, जेल रोड होते हुए पुनः समाहरणालय में समाप्त हुई।

जरूर पढ़ें

Darbhanga के जाले में हर वर्ग का जज्बा — दिव्यांग अरविंद ने पहली बार डाला VOTE, Ireland से लौटे शोध छात्र दिग्विजय भी बूथ...

जाले। लोकतंत्र के महापर्व में हर वर्ग का उत्साह झलकता दिखा। दोघरा बुनियादी विद्यालय...

Darbhanga के जाले प्रखंड में 63.42% रिकॉर्ड मतदान, महिलाओं ने पुरुषों को छोड़ा पीछे; 69 हजार से ज्यादा महिला वोटरों ने डाला वोट

जाले। प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को हुए मतदान में कुल 63.42 प्रतिशत मतदाताओं ने...

Darbhanga Election @ मंत्री जीवेश कुमार ने सहसपुर में डाला वोट, कांग्रेस प्रत्याशी ऋषि मिश्रा बोले- ‘जनता बदलाव के मूड में’

जाले। सहसपुर पंचायत में मतदान केंद्र संख्या-1 पर बिहार सरकार के नगर विकास एवं...

Darbhanga चुनाव विवाद — BJP समर्थक पर कार्रवाई न होने से नाराज Jan Suraaj प्रत्याशी RK मिश्रा ने नगर थाना के गेट पर दिया...

प्रभाष रंजन, दरभंगा। दरभंगा शहर में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी आरके मिश्रा और...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें