spot_img

दरभंगा के बिरौल निबंधन कार्यालय का Annual Target 31.34 करोड़, राजस्व चोरी बड़ी समस्या…Sunday को भी दफ्तर… स्थल निरीक्षण भी एजेंडे में

spot_img
- Advertisement -

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। वित्तीय वर्ष 2022-23 में बिरौल निबंधन कार्यालय का वार्षिक लक्ष्य 31.34 करोड़ तय किया गया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सरकार की ओर से प्राप्त निदेश के आलोक में रविवार के दिन भी निबंधन कार्यालयों को खोलने का निर्णय लिया गया है। जनवरी माह से ही रविवार के दिन भी निबंधन की जा रही है।

- Advertisement -

 

कुछ ऐसे मामले प्रकाश में आए हैं। इनमें पक्षकारों की ओर से भूखंड के श्रेणी तथा उसपर बने संरचना को छिपाकर सरकारी राजस्व को क्षति पहुंचाई जा रही है। ऐसे राजस्व चोरी के मामलों को पकड़ने की दृष्टि से सरकार की ओर से  10 फरवरी 2023 को एक सूचना जारी कर निबंधन पदाधिकारियों को स्थल जांच कर कड़ाई करने का निर्देश प्राप्त हुआ है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: संस्कृत से B.Ed करने का मौका, Shikshashastri Entrance Exam दरभंगा में 7 जून को परीक्षा, 19 को आएगा रिजल्ट, आवेदन शुरु

 

09 फरवरी 2023 के विभागीय बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि राजस्व क्षति के मामलों में राजस्व वसूली की तुरंत कार्रवाई कर मुद्रांक अधिनियम के तहत प्राथमिकी भी दर्ज कराई जा सकती है।

निबंधन के पश्चात होगी स्थल जांच 

निबंधन पदाधिकारी भास्कर ज्योति ने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में दिनांक 10फरवरी23 से कड़ाई के साथ स्थल जांच की जाएगी। जिन पक्षकारों ने गलती से श्रेणी का अवमूल्यन किया है, उन्हें धारा 47 के तहत 10% अतिरिक्त पेनाल्टी के साथ राजस्व जमा करने का मौका दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में 93,800 लोगों के पेंशन लटकने का खतरा, इस दिन से महाअभियान, करा लीजिए काम... पेंशन होगी जारी, वरना रुक जाएगा भुगतान!

अन्यथा उनपर निलामवाद की कार्रवाई शुरू की जाएगी। निबंधन पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि आने वाले वित्तीय वर्ष में निबंधन शुल्क में रिवीजन संभव है।

जानकारी के अनुसार, बहुत सारे जिलों में अत्यधिक श्रेणी रहने के कारण जनता में कन्फ्यूजन की स्थिति रहती है। श्री ज्योति ने बताया कि यदि किन्हीं को सड़क तथा उससे लगे संरचना की श्रेणी समझने में परेशानी होती है तो किसी भी समय कार्यालय में आकर उसको समझ सकते हैं।
उन्होंने अपील की है कि बाद में अनावश्यक चक्करों में पड़ने से अच्छा है कि जनता राजस्व चोरी के मामलों में शरीक ना हों तथा उनके अगल बगल यदि इस तरह का कोई मामला प्रकाश में आता है तो तुरंत इसकी जानकारी कार्यालय को देने को कहा है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Alwar Car Fire: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर चलती कार में लगी भीषण आग, 5 जिंदा जले, केवल हड्डियां मिलीं

Alwar Car Fire: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ है जिसने हर...

Bihar News: बिहार के निजी संस्थानों की स्क्रू टाइट, एक पंत दो काज… पढ़िए सरकार का नया पेंचकश @ऑटिज्म सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

बिहार कैबिनेट के फैसले: बिहार की नीतीश सरकार ने बुधवार को कई बड़े और...

Nalanda News: छत के सहारे घर में घुसे नकाबपोश, 20 मिनट तक महिला को बंधक बना लाखों की संपत्ति लूटी, इलाका सहमा

नालंदा लूट: बिहार के नालंदा जिले में बदमाशों ने एक बार फिर घर में...