spot_img

दरभंगा में खास से लेकर आम तक असुरक्षित…EX IAS तो उम्मीद भी नहीं रखते…पुलिस कुछ कर सकेगी

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। बिहार के कई जिलों में डीएम रह चुके सेवानिवृत्त आईएएस तेज नारायण लाल दास के बंद घरों में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि दो लाख नकद सहित सोने के जेवरातो की चोरी हुई है। सेवानिवृत डीएम श्री दास रामबाग स्थित मोहल्ले में अपना घर बनाकर रह रहे हैं। कुछ दिन पूर्व घर बंद कर परिजन के साथ रिश्तेदार के घर मुंगेर गए हुए थे। शनिवार की देर रात जब वापस लौट कर रामबाग स्थित घर पहुंचे तो घर के अंदर के सभी ताले टूटे हुये थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga BIG News: दरभंगा व्यवसायी की संदिग्ध मौत, होटल में मिली लाश, दो दिन से बंद था कमरा, पढ़िए दुर्गंध और कई सवाल!

 

घर में दो लाख रुपए नकद, 12 ग्राम सोना का सिक्का सहित सोने के गहने लेकर चोर फरार बताए जा रहें है। श्री दास ने बताया कि घर में मात्र 2 आदमी रहते हैं। घर में रखे कागजात सहित अन्य सामानों को क्षतिग्रस्त नहीं किया है।

 

उन्होंने बताया कि चोर बहुत शातिर हैं, कीमती साड़ियां घर में था जिसे वह नहीं ले गया सिर्फ सोने के जेवरात ले गए। पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि सामान मिलने की संभावना कम है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में पकड़ाया अंतरजिला गांजा तस्कर, 746 ग्राम गांजे के साथ Samastipur का होरिल गिरफ्तार, पढ़िए SDPO प्रभाकर तिवारी ने क्या बताया!

 

उन्होंने कहा कि पुलिसिया व्यवस्था अब वैसी नहीं है कि उम्मीद की जा सके या चोरी गई सामानों को पुलिस बरामद कर सके। उन्होंने कहा कि विधि-व्यवस्था लुंज पुंज है। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि मामला दर्ज कर चोरी कांडों का उद्भेदन जल्द कर लिया जाएगा। श्री दास ने कहा कि शहर में विवि थानाध्यक्ष पर भरोसा जरूर है। उन्होंने उम्मीद जताई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: झारखंड के देवघर में RPF का Big Action बाल तस्करी का भंडाफोड़, दरभंगा-हावड़ा एक्सप्रेस से 4 नाबालिग रेस्क्यू

बाल तस्करी: झारखंड के देवघर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां...

Bihar Education News: बिहार के सरकारी स्कूल में फर्जी अटेंडेंस पर नकेल, स्कूलों में अब पहली घंटी में दर्ज होगी हाजिरी, पढ़िए मॉडल विद्यालयों...

बिहार स्कूल अटेंडेंस: बिहार के स्कूलों में अब 'लालू स्टाइल' का हाजिरी सिस्टम लागू...

IPS Officers Assets: बिहार के इन IPS अधिकारियों की संपत्ति का हुआ खुलासा, कोई करोड़पति तो किसी के पास बाइक!

IPS Officers Assets: बिहार के पुलिस महकमे में हलचल मची है, क्योंकि कई काबिल...