spot_img

Darbhanga के कमतौल में कोयला डस्ट भरे बोरे के नीचे से 340 कार्टन शराब बरामदगी में पुलिस तस्करों के करीब 

spot_img
- Advertisement -
जाले, देशज टाइम्स। कमतौल पुलिस ने कोयला के डस्ट से भरे ट्रक से 340 कार्टन शराब बरामदगी में एफआईआर दर्ज करते हुए गिरफ्तार चालक को जेल भेज दिया है। वहीं, उसकी निशानदेही पर आगे की तहकीकात में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, थाना कांड संख्या 216/23 में गिरफ्तार किए गए ट्रक चालक राकेश कुमार को कमतौल पुलिस ने बुधवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

- Advertisement -

मालूम हो कि  बीते सोम-मंगलवार की रात ,ट्रक से, कोयला डस्ट भरे बोरा के नीचे से, 340 कार्टन  विदेशी शराब बरामदगी के मामले में कमतौल  थानाध्यक्ष अमित कुमार ने स्वयं के बयान पर एक प्राथमिकी दर्ज की है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Krishi News: दरभंगा में किसानों के लिए बड़ा ऐलान: अब बढ़ेगी फसल की उपज और आय!

दर्ज प्राथमिकी में गिरफ्तार ट्रक चालक राकेश कुमार, पिता लक्ष्मी नारायण साकिन बीजी 75/1 बब्बर शाह मुहल्ला, वार्ड 7, पटौदी, गुरूगांव, हरियाणा निवासी से पूछताछ के आधार पर उसके सहित पांच को नामजद किया गया है।

- Advertisement -

इसमें जिक्र किया गया है कि मद्य निषेध आसूचना केंद्र पटना की सूचना पर जब ब्रह्मपुर पूर्वी पंचायत स्थित गौतम आश्रम से नरौछ गांव जाने वाली सड़क पर पहुंचे तो वहां विनोद ईंट भट्टा चिमनी के निकट ट्रक खड़ी थी। वहां छह सात आदमी खड़े थे।

पुलिस की गाड़ी देखकर सभी भागने लगे। उनलोगों का पीछा भी किया गया, लेकिन अंधेरे का लाभ उठाकर सभी भागने में सफल रहे। ट्रक पर एक व्यक्ति चढ़ा था, जो पकड़ा गया। ट्रक की तलाशी लेने पर कोयला डस्ट भरे बोरा के नीचे गुप्त चेम्बर बना था।

जिसमें मैक डॉवेल न. वन व्हिस्की मेड इन मोहाली, पंजाब की 180 एमएल पैक में 340 कार्टन (2937.6 लीटर) विदेशी शराब पायी गयी। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर शराब सहित ट्रक को जब्त कर लिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Hostel News: दरभंगा अल्पसंख्यक गर्ल्स हॉस्टल में महिला वार्डन नहीं है, रूम खटखटाकर पैसा मांगता है पुरुष गार्ड, छात्राएं हो रहीं ' शर्मसार ' ! खराब खाना, सुरक्षा में सेंध, पढ़िए - 7 दिनों का अल्टीमेटम!

कड़ाई से पूछताछ करने पर ट्रक चालक ने मोबाइल नंबर के साथ संजय दास, फेकन साह, ध्यानी यादव और बिकाऊ यादव का नाम पुलिस को बताया। पुलिस ने सभी को नामजद कर उसकी पहचान करने में जुटी हुयी है।

इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि इस मामले से जुड़े सभी शराब तस्कर जल्द ही  पुलिस के गिरफ्त में होंगे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Handbll News: हैंडबॉल में दरभंगा का दम! रोहतास में होने वाली प्रतियोगिता के लिए शुरू हुई लड़कियों की खास ट्रेनिंग
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Kishanganj Rail News: 17 साल का इंतजार खत्म! किशनगंज को मिली 1852 करोड़ की रेल सौगात, अब बदलेगी सीमांचल की किस्मत

केंद्र सरकार ने किशनगंज-जालालगढ़ रेल परियोजना को 17 साल बाद हरी झंडी दे दी है। 2008 में स्वीकृत यह 1852 करोड़ की लागत वाली परियोजना सीमांचल और पूर्वोत्तर भारत क#KishanganjRail,#BiharDevelopment,#SeemanchalNews

Madhubani Rojgar News: मधुबनी पेंटिंग ने बदली महिला उद्यमी की जिंदगी, मिला सम्मान और रोजगार! पढ़िए – आधुनिक आयाम वाली रहिका की...

मधुबनी की प्रीति कुमारी ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की मदद से मधुबनी पेंटिंग को व्यवसाय बनाकर खुद को आत्मनिर्भर बनाया। उन्होंने दस अन्य महिलाओं को भी#MadhubaniNews,#PMEGP,#WomenEmpowerment

Bihar Revenue News: बिहार राजस्व विभाग का बड़ा फैसला: अब अधिकारियों को हमेशा ऑन रखना होगा फोन, WhatsApp भी अनिवार्य!

बिहार सरकार ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के लिए नया आदेश जारी किया है। अब अंचल अधिकारी और डीसीएलआर जैसे अधिकारियों को सरकारी सीयूजी मोबाइल नंबर हमेशा चालू रखने#BiharRevenueNews,#BiharGovernment,#LandRecords

जानिए कौन है केरल की यह हसीना हर्षा सनी? बैंकॉक से लाई 11.82 करोड़ का गांजा, Police ने ऐसा पकड़ा, उड़ जाएंगे होश!

मुंबई एयरपोर्ट पर 'मिसेज केरल' रनर-अप हर्षा सनी को कस्टम विभाग ने 11.82 करोड़ रुपये के हाइड्रोपोनिक कैनबिस के साथ गिरफ्तार किया है। बैंकॉक से लौटते समय यह बड़ी#MumbaiDrugNews,#HarshaSunnyArrest,#MrsKerala