spot_img

Darbhanga के रैयाम पुलिस की दो टूक, अफवाह फैलाने वालों पर करेंगे सख्ती, थानाध्यक्ष Vinay Kumar ने कहा, अशांति फैलाने वालों को बख्शेंगे नहीं, पर्व मनाएंगे सब मिलकर शांति से

spot_img
- Advertisement -

केवटी, देशज टाइम्स। रैयाम थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। रविवार की शाम थाना परिसर में थानाध्यक्ष विनय कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

- Advertisement -

बैठक में प्रखंड क्षेत्र के राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों तथा दोनों समुदाय के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक में शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम का पर्व मनाये जाने को लेकर चर्चा की गई।

- Advertisement -

बैठक में थानाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि यहां हर पर्व त्यौहार मिलजुलकर सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने की परंपरा रही है। हमें उस परंपरा को कायम रखना है। अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है। किसी तरह की अफवाह की जानकारी मिले तो तुरंत उसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दें।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: संस्कृत विश्वविद्यालय के नए रजिस्ट्रार डॉ. दिनेश झा ने संभाला कार्यभार, कहा – 'विकास के लिए सभी का सहयोग जरूरी'

थानाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा मुहर्रम के दौरान असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। सघन गश्ती के साथ चिन्हित जगहों पर पुलिस बल की भी तैनाती की जाएगी। हर एक संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखी जाएगी। शांति में अशांति फैलाने वाले असमाजिक तत्वों पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

थानाध्यक्ष विनय कुमारने कहा कि बिना लाइसेंस का कोई जुलूस नहीं निकलेगा। ना ही डीजे बाजा बजेगी। बैठक में अपर थानाध्यक्ष कुमारी दिव्या, थाना मैनेजर सुनीता कुमारी, मुखिया संध के अध्यक्ष इफ्तेखार अहमद छोटन, पंसस पंकज कुमार चौधरी, मालिक यादव, कृष्णा आदि मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: मधुबनी Car Accident तेनुआही चौक पर पलटी तेज रफ्तार गाड़ी बाराती वाली!

Madhubani Car Accident: बिहार के मधुबनी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है।...

Bihar Politics: इस सादगी पर कौन ना मर जाए ए – खुदा…CM आवास छोड़ इस घर में लौटे नीतीश, सामान देख सब हैरान! ठेला...

नीतीश कुमार न्यू रेजिडेंस: बिहार की सियासत के दिग्गज नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास...