back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 27, 2026
spot_img

दरभंगा Bihar Joint Entrance Exam को लेकर तैयार, 13 परीक्षा केंद्रों पर 7,810 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, अपर समाहर्त्ता राजेश झा ‘‘राजा’’ ने सौंपे दंडाधिकारियों को टास्क

spot_img
- Advertisement - Advertisement

रभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। दरभंगा, समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी राजेश झा ‘‘राजा’’ ने बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद् की ओर से 24 जुलाई 2022 (रविवार) को आयोजित संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (BCECE{PCM/PCB/PCMB}) को लेकर स्टैटिक दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, केंद्राधीक्षक एवं अन्य संबंधित दंडाधिकारी के साथ ब्रिफिंग की।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद् की ओर से दरभंगा जिला में उक्त परीक्षा के आयोजन के लिए जिला दंडाधिकारी, दरभंगा को जोनल ऑर्डिनेटर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि दरभंगा जिला अन्तर्गत नगर क्षेत्र स्थित कुल-13 परीक्षा केंद्रों यथा-सीएम साईंस कॉलेज, दरभंगा, सीएम कॉलेज, किलाघाट, दरभंगा, प्लस 2 बीकेडी राजकीय बालक उच्च विद्यालय (जिला स्कूल), लहेरियासराय, दरभंगा, मिल्लत कॉलेज, दरभंगा, केएस कॉलेज, लहेरियासराय, दरभंगा, प्लस 2 एमएल एकेडमी, लहेरियासराय, दरभंगा, मारवाड़ी कॉलेज, दरभंगा, एमके कॉलेज, लहेरियासराय, दरभंगा, प्लस 2 राज उच्च विद्यालय, दरभंगा, प्लस 2 एमएआरएम विद्यालय, लालबाग, दरभंगा, प्लस 2 देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद बालिका उच्च विद्यालय, लालबाग, दरभंगा, एमएलएसएम कॉलेज, दरभंगा एवं एचबी सोगरा हसन मेमोरियल उर्दू बालिका उच्च विद्यालय, लहेरियासराय, दरभंगा में निर्धारित है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि 04 पालियों यथा – पूर्वाह्न 09ः00 बजे से 10ः30 बजे पूर्वाह्न तक भौतिक विज्ञान विषय का परीक्षा आयोजित होगा। वहीं पूर्वाह्न 11ः00 बजे से 12ः30 बजे अपराह्न तक रसायान विज्ञान विषय का परीक्षा, 02ः00 बजे अपराह्न से 03ः30 बजे अपराह्न तक गणित विषय का परीक्षा तथा 04ः00 बजे अपराह्न से 05ः30 बजे अपराह्न तक जीव विज्ञान विषय का परीक्षा आयोजित की जाएगी।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि दरभंगा जिला में संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा में कुल-7,810 परीक्षार्थी भाग लेंगे। उन्होंने सभी संबंधित दण्डाधिकारी को कहा कि पर्षद की ओर से जिला को उपलब्ध कराये गए परीक्षा से संबंधित सामग्री परीक्षा केन्द्रों को ससमय उपलब्ध करा दिया जाएगा। परीक्षा केन्द्रों 08ः30 बजे पूर्वाह्न तक ही परीक्षार्थियों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

उन्होंने सभी केन्द्राधीक्षकों को निदेशित किया कि परीक्षा केंद्रो के मुख्य द्वार पर ही समुचित व्यवस्था के साथ परीक्षार्थी का सही से जांच कर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने दिया जाएगा। साथ ही परीक्षार्थी को मास्क, हैंड सैनिटाइजर, पारदर्शी पानीदरभंगा Bihar Joint Entrance Exam को लेकर तैयार, 13 परीक्षा केंद्रों पर 7,810 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, अपर समाहर्त्ता राजेश झा ‘‘राजा’’ ने सौंपे दंडाधिकारियों को टास्क बोतल, ब्लू/काला बॉल पेन, फोटोयुक्त मैट्रिक प्रवेश पत्र/विद्यालय पहचान पत्र तथा बीसीईसीई-2022 का प्रवेश-पत्र के साथ ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। इसके साथ ही परीक्षा कार्य में संलग्न सभी कर्मी/वीक्षक परीक्षा अवधि में मास्क तथा हैंड ग्लब्स लगाकर रखेंगे।

उन्होंने कहा कि परीक्षार्थी को हवाई चप्पल तथा आधे बाजू के शर्ट/कुर्ती में ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करने दिया जाएगा।
कहा कि यदि कोई परीक्षार्थी फेस मास्क में नहीं आते है, तो केंद्राधीक्षक उन्हें फेस मास्क उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा केंद्र पर सभी केन्द्राधीक्षक एवं परीक्षा कार्य में प्रतिनियुक्त वीक्षक एवं कर्मी परीक्षा तिथि को परीक्षा प्रारंभ होने के 02 घंटे पूर्ण ही उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने कहा कि परीक्षा तिथि से 01 दिन पूर्व ही पर्षद् द्वारा उपलब्ध कराए गए दिशा-निर्देश के अनुरूप अभ्यर्थियों की बैठने की योजना एवं अन्य सारी व्यवस्थ्ज्ञा पूरी कर लेना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों की उपस्थिति बायो मैट्रिक यंत्र द्वारा लेने की व्यवस्था की गयी है। कहा कि ऑपरेटर द्वारा उपस्थिति पूर्ण कर लेने के बाद केन्द्राधीक्षक की निगरानी में ही बायो मैट्रिक मशीन में कैप्चर डाटा को सिंक्रनाइज कर सर्वर पर अपलोड करेंगे। केन्द्राधीक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके केन्द्र पर उपस्थित अभ्यर्थी और बायो मैट्रिक मशीन की कैप्चर डाटा की संख्या बराबर हो।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: सुबह 8:20 बजे दरभंगा में 8.0 तीव्रता की भूकंप, दहली Darbhanga की धरती! जानें क्या है पूरा मामला...5 स्थानों पर एक साथ चला रेस्क्यू ऑपरेशन

उन्होंने कहा कि केन्द्राधीक्षक, केन्द्र पर्यवेक्षक पदाधिकारी या कम से कम 02 वीक्षकों की उपस्थिति में वीडियोग्राफी के साथ सील्ड प्रश्नपत्र खोलेंगे तथा वीक्षक की ओर से 05 मिनट पूर्व परीक्षा कक्ष में प्रश्न पैकेट्स खोलेंगे तथा परीक्षार्थी को उपलब्ध करा देंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा अवधि में परीक्षा कार्य में संलग्न कर्मियों के अतिरिक्त किसी अन्य व्यक्ति का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga BIG News: जमीन के टुकड़े ने उजाड़ दिए छह परिवार, हत्या के जुर्म में 6 को मिली उम्रकैद की सजा, पढ़िए Benipur Murder Case में इंसाफ का हथौड़ा!

उन्होंने सभी केन्द्राधीक्षक को निर्देश दिया कि परीक्षा केन्द्र पर प्रतिनियुक्त वीक्षक/परीक्षा कार्य में जुड़े सभी कर्मी को परिचयन पत्र उपलब्ध करा देंगे, जिसे सभी कर्मी परीक्षा के दौरान अपने सामने के पॉकेट के ऊपर लगाकर रखेंगे।
उन्होंने सभी केन्द्राधीक्षक को निर्देश दिया कि परीक्षा पूर्व वे सभी वीक्षकों के साथ एक बैठक कर उन्हें कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश देना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही सभी वीक्षक को परीक्षा कक्ष में अभ्यर्थियों के चेहरे का मिलान एडमिट कार्ड की सेन्टर कॉपी के फोटोकॉपी से निश्चत रूप से करने का निर्देश देंगे।

उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्रों पर जैमर की व्यवस्था की गयी है तथा केन्द्राधीक्षक जैमर लगाने वाली एजेंसी को परीक्षा कक्ष के साथ-साथ वॉशरूम/शौचालय आदि में जैमर लगाने में आवश्यक सहयोग देंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में अपने साथ मोबाईल, ब्लूटूथ एवं अन्य किसी तरह का कदाचारिता से संबंधित इलेक्ट्रॉनिक सामग्री लेकर प्रवेश नहीं करने देंगे। परीक्षा के दौरान केंद्राधीक्षक अपने पास साधारण मोबाइल रखेंगे तथा वीक्षक या किसी को भी मोबाईल फोन या इलेक्ट्रोनिक उपकरण रखने की इजाजत नहीं होगी।

सभी केंद्राधीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि कोविड-19 के संक्रमण के मद्देनजर परीक्षा केंद्र पर हैंड सेनेटाइजर एवं थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही परीक्षार्थी के लिए परीक्षा केंद्र पर मास्क की व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे तथा कोविड-19 के संबंध में केन्द्र/राज्य सरकार की ओर से जारी एसओपी तथा कोविड अनुकूल व्यवहार का अनुपालन परीक्षा केंद्र पर कराना सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़ें:  DM Kaushal Kumar का सख्त रुख! PDS दुकानों की मेरिट लिस्ट पर उठे सवालों की होगी जांच, Darbhanga News में पढ़िए हफ्ते भर की मोहलत

उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान परीक्षा कार्य का लगातार वीडियोग्राफी करना सुनिश्चित करेंगे। केन्द्राधीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि परीक्षा केन्द्र पर मुख्य द्वार के पास महिला एवं पुरुष परीक्षार्थियों के चिट-पूर्जा एवं इलेक्ट्रॉनिक सामग्रियों जांच के लिए घेरा बनाकर परीक्षार्थियों को अच्छी तरह से छान-बीन (फ्रिस्किंग) कराकर ही परीक्षा कक्ष में भेजा जाए।

उन्होंने कहा कि उक्त परीक्षा के परीक्षा केन्द्र पर कदाचाविहीन एवं विधिवत तथा सुचारूपूर्वक संचालन हेतु उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है तथा उन्हें निदेशित किया गया है कि वे परीक्षा तिथि को आवंटित परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा के दौरान लगातार निरीक्षण कर तदनुसार संचालन कराना सुनिश्चित करेंगे।

सभी संबंधित दण्डाधिकारी को सख्त निर्देश दिया गया है कि उक्त परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी या ऐसे परीक्षार्थी जो कदाचारिता करते पकड़े जाते हैं, तो उनके विरूद्ध बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम-1981 के तहत आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने कहा कि सभी संबंधित थानाध्यक्ष की ओर से अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले उक्त परीक्षा केन्द्र पर कड़ी निगरानी रखने तथा शांतिपूर्वक एवं कदाचारविहीन परीक्षा संचालन कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि अनुमंडल पदाधिकारी, सदर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर उक्त परीक्षा के विधि व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में रहेंगे।

अपर समाहर्त्ता की ओर से सभी केंद्राधीक्षक, स्टैटिक दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं परीक्षा कार्य से जुड़े अन्य सभी पदाधिकारी/कर्मी को उक्त परीक्षा को हरहाल में शांतिपूर्ण, कदाचारविहीन एवं सुचारू पूर्वक संचालन कराना सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।

उक्त बैठक में वरीय कोषागार पदाधिकारी शंभु कुमार आर्य के साथ-साथ शिक्षा विभाग के पदाधिकारीगण एवं सभी केंद्राधीक्षक, स्टैटिक दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी व अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिना लिखित परीक्षा के SBI Recruitment: ऐसे बनें अधिकारी

SBI Recruitment: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में अधिकारी बनने का सपना देख रहे युवाओं...

ASUS Laptops ने Creators और Gamers के लिए भारत में लॉन्च किए ‘गेम-चेंजिंग’ मॉडल

ASUS Laptops: भारतीय बाजार में क्रिएटर्स और गेमर्स के लिए एक नई क्रांति लाते...

Bihar Illegal Moneylending Law: बिहार में सूदखोरों पर अब नहीं चलेगी मनमानी, नया कानून लाएगा क्रांति

Bihar Illegal Moneylending Law: अंधेरे में डूबे कर्जदारों के जीवन में अब उम्मीद की...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें