back to top
8 नवम्बर, 2024
spot_img

दरभंगा में नगरपालिका चुनाव का मिला दायित्व, निर्वाची और सहायक निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त, पढ़िए किसे मिली कहां की जवाबदेही, पूरी लिस्ट

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

दरभंगा, देशज टाइम्स। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-जिलाधिकारी राजीव रौशन की ओर से आदेश निर्गत करते हुए कहा गया कि राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार की ओर से निर्गत तथा बिहार नगरपालिका अधिनियम – 2007 की धारा – 433 (3) एवं (4) के तहत प्रदत्त शक्तियों के आलोक में आसन्न नगरपालिका आम निर्वाचन, 2022 के अवसर पर मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद तथा वार्ड पार्षद पद के लिए निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए दरभंगा नगर निकाय क्षेत्र के लिए निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी की नियुक्ति कर दी गयी है।

उन्होंने आदेश में कहा कि नगर निगम, दरभंगा के लिए उप विकास आयुक्त अमृषा बैंस को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, सदर विजय कुमार सौरभ, अंचलाधिकारी, सदर इंद्रासन साह, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बहादुरपुर अलख निरंजन, अंचलाधिकारी, बहादुरपुर अभयपद दास, राजस्व अधिकारी, सदर मोनी झा, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सदर निभा कुमारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, सदर भरत भूषण गुप्ता, प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारी, सदर रंजीत कुमार एवं नीतीश कुमार शर्मा तथा कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) मो. शहनवाज को सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया।

इसके साथ ही नगर परिषद्, जाले के लिए अनुमंडल पदाधिकारी, सदर स्पर्श गुप्ता को निर्वाची पदाधिकारी तथा जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी मो. रिजवान अहमद, जिला लेखा पदाधिकारी राजीव कुमार गुप्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी जाले दीनबंधु दिवाकर, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, जाले अजय कुमार, श्रम परिवर्तन पदाधिकारी, जाले मनीष कुमार एवं प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी उपेन्द्र कुमार को सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Election में हद: BLO की लापरवाही से मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ी, 78 वर्षीय सोनावरी देवी को मृत घोषित कर लिस्ट से हटाया

नगर पंचायत, कमतौल अहियाली के लिए भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, सदर राकेश रंजन को निर्वाची पदाधिकारी तथादरभंगा में नगरपालिका चुनाव का मिला दायित्व, निर्वाची और सहायक निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त, पढ़िए किसे मिली कहां की जवाबदेही, पूरी लिस्ट अंचलाधिकारी, जाले राकेश कुमार, अंचलाधिकारी, केवटी गंगेश झा, राजस्व अधिकारी, जाले चंदन कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी देवेन्द्र ठाकुर, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, जाले पप्पू राम, प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी रूपेश कुमार एवं कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) बब्लू कुमार को सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया।

नगर पंचायत, सिंहवाड़ा के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार को निर्वाची पदाधिकारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी, सिंहवाड़ा महताब अंसारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, सिंहवाड़ा मधुकांत प्रसाद, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, सिंहवाड़ा अशोक मिश्र एवं प्रखण्ड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, सिंहवाड़ा मिथिलेश कुमार को सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया।

नगर पंचायत भरवाड़ा के लिए अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सदर नयना को निर्वाची पदाधिकारी तथा अंचलाधिकारी, सिंहवाड़ा चौधरी बसंत कुमार सिंह, राजस्व अधिकारी गौतम कुमार, महिला प्रचार पदाधिकारी सुमन कुमारी एवं प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, सिंहवाड़ा नीतीश कुमार को सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga के जाले में चुनाव अव्यवस्था — रतनपुर में सिर्फ 60.1% मतदान, ग्रामीणों ने कहा- 'मतदाता सूची में गड़बड़ी से घटी वोटिंग'; क्षेत्रवार सूची बनाने की मांग

नगर पंचायत, हायाघाट के लिए निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, दरभंगा गणेश कुमार को निर्वाची पदाधिकारी तथा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, हायाघाट रागिनी साहु, अंचलाधिकारी, हायाघाट कमल प्रसाद साह, प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी, हायाघाट कमलजीत चौधरी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, हायाघाट अमित कुमार एवं प्रखण्ड सांख्यिकी पदाधिकारी, हायाघाट प्रभात कुमार को सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया।

नगर पंचायत, बहेड़ी के लिए अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बेनीपुर मनोज कुमार पवन को निर्वाची पदाधिकारी तथा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बहेड़ी गंगा सागर सिंह, अंचलाधिकारी, बहेड़ी अवधेश प्रसाद, प्रखण्ड सांख्यिकी पदाधिकारी, बहेड़ी उपेन्द्र कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा), बहेड़ी अभिषेक कुमार, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी, बहेड़ी नीतीश मिश्रा एवं प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारी, बहेड़ी रामनरेश कुरील को सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया।

नगर पंचायत, कुशेश्वरस्थान पूर्वी के लिए अनुमण्डल पदाधिकारी, बिरौल संजीव कुमार कापर को निर्वाची पदाधिकारी तथा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, कुशेश्वरस्थान पूर्वी किशोर कुमार, अंचलाधिकारी, कुशेश्वरस्थान पूर्वी अखिलेश कुमार, प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारी, कुशेश्वरस्थान पूर्वी रंजीत कुमार, कृषि समन्वयक, कुशेश्वरस्थान पूर्वी संजीव कुमार एवं कौशल कुमार सिंह को सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया।

नगर पंचायत, घनश्यामपुर के लिए भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, बिरौल मो. युनूस अंसारी को निर्वाची पदाधिकारी तथा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, घनश्यामपुर सीमा गुप्ता, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, घनश्यामपुर लक्ष्मीकांत तिवारी, प्रभारी अंचलाधिकारी, घनश्यामपुर सतीश कुमार, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, घनश्यामपुर प्रीति कुमारी, कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा), घनश्यामपुर नवीन निश्चल एवं प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, घनश्यामपुर नागेन्द्र कुमार को सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Election में बवाल — बूथ लूटने की कोशिश में BJP नेता समेत 25 लोगों पर FIR, पोलिंग एजेंट के सिर पर पिस्तौल के बट से वार

नगर पंचायत, बिरौल के लिए अपर अनुमण्डल पदाधिकारी, बिरौल फैजान सरवर को निर्वाची पदाधिकारी तथा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बिरौल प्रेम सागर मिश्र, अंचलाधिकारी, बिरौल विमल कुमार कर्ण, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, बिरौल किशोरी रजक, प्रभारी प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकरी, बिरौल शिव शंकर झा एवं प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, बिरौल कुमारी नेहा को सहायक निर्वाची पदाधिकरी बनाया गया।दरभंगा में नगरपालिका चुनाव का मिला दायित्व, निर्वाची और सहायक निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त, पढ़िए किसे मिली कहां की जवाबदेही, पूरी लिस्ट नगर परिषद्, बेनीपुर के लिए अनुमंडल पदाधिकारी, बेनीपुर शम्भु नाथ झा को निर्वाची पदाधिकारी तथा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बेनीपुर अमोल मिश्र, अंचलाधिकारी, बेनीपुर भुवनेश्वर झा, अंचलाधिकारी, अलीनगर, संतोष कुमार श्रीवास्तव, प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी, बेनीपुर भारती कुमारी एवं प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, बेनीपुर रूपेश कुमार झा को सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया।

उन्होंने सभी निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से समय-समय पर निर्गत निर्देशों के आलोक में अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का ससमय निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे।

जरूर पढ़ें

Darbhanga में आचार संहिता का उल्लंघन, बूथ के अंदर Voting का बनाया फोटो-वीडियो, Social Media पर किया पोस्ट

Darbhanga में आचार संहिता का उल्लंघन, बूथ के अंदर Voting का बनाया फोटो-वीडियो, Social...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें