मई,6,2024
spot_img

दरभंगा के दस छात्रों की हुई यूक्रेन से सकुशल वतन वापसी

spot_img
spot_img
spot_img

रभंगा। जिला आपदा प्रबंधन, दरभंगा के प्रभारी पदाधिकारी सत्यम सहाय की ओर से बताया गया कि दरभंगा के 28 छात्र-छात्राओं की सूची में से 10 छात्र-छात्राओं को यूक्रेन से वापस भारत लाया जा (return home safely from ukraine) चुका है।

 

इनमें राजकुमार, निधि, ऋृचा झा, मोहम्मद अल्ताफ, मोहम्मद जैद, सौरभ कुमार, अनिकेत राज, ज्योति प्रभा, अनिला एवं सौम्या चंद्रा शामिल हैं।

शेष छात्रों को लाने के लिए भी बिहार सरकार लगातार केन्द्र सरकार से समन्वय बनाए हुए है। केन्द्र सरकार की ओर से भी निरन्तर प्रयास जारी है, जल्द ही शेष छात्रों की वतन वापसी होगी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Lok Sabha Elections | BJP के गोपालजी ठाकुर, RJD के ललित यादव से Show Cause

जानकारी के अनुसार, रूस-यूक्रेन युद्ध के फलस्वरूप यूक्रेन में उत्पन्न वर्त्तमान संकट के कारण वहां के अलग-अलग हिस्सों में फंसे हुए दरभंगा जिले के छात्रों और निवासियों की सकुशल घर वापसी सुनिश्चित कराने के लिए राज्य सरकार के स्तर से बड़ी संजीदगी से प्रयास किए जा रहे हैं। सभी छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों से जिला प्रशासन लगातार समन्वय बनाए हुए हैं।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें