spot_img

Darbhanga News: भागलपुर का फरेबी सब -इंस्पेक्टर, महिला सिपाही को प्रेम जाल में फंसाया, शादी कर किया शोषण, ऐसे आया फर्जी दरोगा पकड़ में, पढ़िए Fake Sub Inspector की रासलीला

spot_img
- Advertisement -

Fake Sub Inspector: बिहार में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस महकमे को भी हैरान कर दिया है। भागलपुर के एक युवक ने खुद को दारोगा बताकर एक महिला सिपाही को प्रेम जाल में फंसाया, उससे शादी की और फिर शारीरिक व आर्थिक शोषण किया। जब महिला सिपाही को हकीकत पता चली तो उसने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

- Advertisement -

यह मामला बेनीपुर व्यवहार न्यायालय में सुरक्षा में तैनात एक महिला सिपाही से जुड़ा है। पीड़ित महिला सिपाही ने बहेड़ा थाना को दिए आवेदन में बताया कि भागलपुर जिले के भवानीपुर थाना अंतर्गत बलहा गांव निवासी सुधीर सिंह का बेटा राहुल कुमार ने खुद को गया पुलिस लाइन से जारी एक आईडी दिखाकर दरोगा बताया। उसने दावा किया कि उसकी पोस्टिंग कटिहार में है। इस तरह उसने पहले महिला सिपाही को अपने प्रेम जाल में फंसाया। गत 12 मार्च को दोनों ने विधिवत शादी कर ली।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में अब पानी की दिक्कत नहीं! दरभंगा DM हुए सख्त! पेयजल संकट पर दिया तुरंत एक्शन का आदेश, जनता को मिलेगी राहत

कैसे चला Fake Sub Inspector के फर्जीवाड़े का पता?

शादी के कुछ ही दिन बाद महिला सिपाही को राहुल के व्यवहार पर शक हुआ और उसने गोपनीय तरीके से पड़ताल की। तब उसे पता चला कि राहुल दरोगा नहीं है और उसने फर्जी आईडी के दम पर उसे ठगा है। यह स्पष्ट रूप से शादी के नाम पर ठगी का मामला था। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। इस खुलासे के बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। महिला सिपाही ने राहुल कुमार पर ठगी, मारपीट, बलात्कार और पैसों की मांग करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने राज खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस संबंध में पीड़ित महिला सिपाही ने 1 मई को बहेड़ा थाना में राहुल कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा कोर्ट का बड़ा फैसला: पत्रकार को रिहाई, लेकिन इन दो आरोपियों की जमानत याचिका खारिज!

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को दबोचा

बहेड़ा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस पूरे मामले में, एक Fake Sub Inspector ने एक महिला पुलिसकर्मी के साथ बड़ा धोखा किया। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें https://deshajtimes.com/news/national/। इस संबंध में पूछे जाने पर डीएसपी बासुकीनाथ झा ने बताया कि आरोपित युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले का अनुसंधान (जांच) जारी है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

गयाजी मेंbBihar Assembly Training: विधान सभा का महामंथन, उपराष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष कब और क्यों आ रहे बिहार?

Bihar Assembly Training: बिहार विधानसभा के सदस्यों के लिए गयाजी में 11 और 12 जुलाई को दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा। इसमें उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और लोकसभा अध्यक्ष ओम बि#BiharAssembly,#GayaNews,#VPTraining

शादी की DJ पर डांस में MUDER! बवाल में दर्जनों को घोंपा चाकू, युवक की हत्या, बारातियों को बंधक बनाकर जमकर पीटा

Jehanabad Murder: जहानाबाद में डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद ने एक शादी समारोह को मातम में बदल दिया। चाकूबाजी में 18 वर्षीय नागेंद्र कुमार की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हैं। प#JehanabadMurder,#BiharCrime,#WeddingViolence

समस्तीपुर में सन्न कर देने वाली हत्या: पहले किशोर का अपहरण, फिर 10 फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश, गला रेता, गोली भी मारी|...

Samastipur Crime News: समस्तीपुर में एक महीने से लापता 14 वर्षीय किशोर इशांत कुमार उर्फ छोटू का शव 10 फीट गहरे गड्ढे से बरामद हुआ है। हत्यारों ने गला रेतकर और गोली मारकर उसकी जान ली थ#SamastipurCrime,#BiharMurder,#IshantKumar

मुंगेर में EOU का बड़ा एक्शन: उत्पाद इंस्पेक्टर के घर बड़ी RAID मिले 1.20 करोड़ की संपत्ति के सुराग! क्या खुलासे होंगे?

Munger EOU Raid: मुंगेर में उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर अंकेश राज गौंड के ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने छापा मारा। टीम को 1.20 करोड़ के मकान सहित कई संपत्ति दस्तावेज मिले#MungerNews,#EOURaid,#BiharCorruption