back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 19, 2026
spot_img

दरभंगा में माले का तिरंगा झंडा के साथ आजादी बचाओ मार्च में दिखा सामूहिक पाठ के साथ स्वाधीनता के अर्जित मूल्यों की रक्षा का संकल्प

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। भाकपा (माले) की दरभंगा जिला कमेटी के बैनर तले आजादी के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर तिरंगा झंडा के साथ ‘आजादी बचाओ’ मार्च का आयोजन किया गया। मार्च की शुरुआत कर्पूरी चौक से हुई।

- Advertisement -

फिर टावर चौक, लहेरियासराय पर संकल्प पत्र के सामूहिक पाठ एवं शपथ ग्रहण से समापन हुआ। संकल्प पत्र में भाकपा माले के नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम जन ने स्वाधीनता आंदोलन के दौरान अर्जित मूल्यों की रक्षा का, लोकतंत्र और संविधान बचाने का संकल्प दोहराया। स्वतंत्रता आंदोलन में शहीद हुए तमाम महापुरू कोषों को नमन करते हुए उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प सभा में उपस्थित सभी लोगों ने लिया। इस मौके पर गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया।दरभंगा में माले का तिरंगा झंडा के साथ आजादी बचाओ मार्च में दिखा सामूहिक पाठ के साथ स्वाधीनता के अर्जित मूल्यों की रक्षा का संकल्प
मौके पर उपस्थित भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य सह इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज़ अहमद ने कहा कि ‘आज हमारे देश में साम्प्रदायिक ताकतें समाज को धार्मिक उन्माद में धकेल कर जनता के रोजी-रोटी, रोजगारों के मूल सवालों से ध्यान भटका कर अपने कॉरपोरेट आकाओं की जेब भरने में लगे हुए हैं। देशभक्ति की आड़ में भाजपा अपने साम्प्रदायिक मंसूबो को पूरा करने में लगी है। हम उनके असल मंसूबों को जनता के सामने लाकर लोकतंत्र की रक्षा करने सड़कों पर निकले हैं।’

- Advertisement -

संकल्प सभा को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) राज्य कमेटी सदस्य अभिषेक कुमार ने कहा कि’स्वाधीनता आंदोलन की जो गौरवशाली परंपरा हमें मिली हैं, उस परंपरा को आगे बढाने का आज निर्णायक वक़्त है। हमारा देश, इतिहास के उस दोराहे पर खड़ा है, जहां से एक ओर देश को सांप्रदायिक-फासीवादी ताकतें नाजीवाद का देशी संस्करण हिंदू राष्ट्र को साकार करने में लगी हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Health Department में मचा हड़कंप, कमिश्नर के सख्त तेवर से अफसरों के छूटे पसीने, दिए 15 कड़े निर्देश!

वहीं, देश के तमाम लोकतांत्रिक, प्रगतिशील लोग भगत सिंह, अम्बेडकर के सपनों का भारत बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हमारी लड़ाई स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए अनवरत जारी रहेगी।’दरभंगा में माले का तिरंगा झंडा के साथ आजादी बचाओ मार्च में दिखा सामूहिक पाठ के साथ स्वाधीनता के अर्जित मूल्यों की रक्षा का संकल्प

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाकपा माले नेता देवेंंद्र कुमार ने की। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाकपा माले के नगर सचिव सदीक भारती, आइसा जिला सचिव मयंक कुमार, जिला कमिटी सदस्य हरि पासवान ने किया।

कार्यक्रम में भाकपा माले के जिला कमेटी सदस्य रामनारायण पासवान, शिवन यादव, केसरी कुमार, इंसाफ मंच के अकबर रज़ा, रिजावन आजाद, दिनेश मण्डल, विनोद कुमार सिंह, समीर,योगेंद्र राम, मुर्तजा अली आदि कई लोगों ने मार्च में हिस्सा लिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Dhurandhar का जलवा: राकेश बेदी बने असली ‘धुरंधर’, रणवीर सिंह ने भी किया सैल्यूट!

Dhurandhar News: सिनेमाई पर्दे पर एक ऐसी आंधी आई है जिसने इंटरनेट पर बवाल...

Eid 2026: ईद उल-फितर का पावन संदेश: सादगी, समर्पण और सद्भाव का पर्व।

Eid 2026: इस पवित्र पर्व पर जब हर हृदय ईश्वर की कृपा और शांति...

Chaiti Navratri 2024: जाले में चैती नवरात्र की धूम, भव्य कलश शोभायात्रा से भक्तिमय हुआ पूरा क्षेत्र

Chaiti Navratri: मानो आस्था का सैलाब सड़कों पर उतर आया हो, जब चैत्र नवरात्र...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें