spot_img

दरभंगा के SINGHWARA में भराठी वार्ड सचिव की लापरवाही पर बिफरे एसडीओ स्पर्श गुप्ता…कह दी बीडीओ से बड़ी बात

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। एसडीओ स्पर्श गुप्ता ने सिंहवाड़ा प्रखंड के भराठी पंचायत में विभिन्न सरकारी योजनाओं का निरीक्षण किया।  भ्रमण के दौरान पंचायत सरकार भवन, भराठी में सभी उपस्थित कर्मियों के साथ याोजनाओं की समीक्षा की गई एवं जन प्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों की पंचायत के साथ पंचायत की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गयी एवं फीडबैक लिया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

फीडबैक के आधार पर उपस्थित पंचायत सचिव को प्रत्येक दिन रोस्टर बनाकर सभी कर्मियों की उपस्थिति शत-प्रतिशत दर्ज कराते हुए सभी पंजियों का संधारण करने हेतु निदेश दिया गया। साथ ही सख्त हिदायत दी गयी कि भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न होने पाए।दरभंगा के SINGHWARA में भराठी वार्ड सचिव की लापरवाही पर बिफरे एसडीओ स्पर्श गुप्ता...कह दी बीडीओ से बड़ी बात निरीक्षण के क्रम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मनिहास का निरीक्षण किया गया। इसमें प्रधानाध्यापक अनुपस्थित पाये गये। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि इस विद्यालय में मात्र दो कमरा है। एक कार्यालय है। इससे पठन-पाठन में काफी कठिनाई होती है। इस संबंध उन्हें निर्देश दिया गया कि आवश्यकतानुसार कमरों के निर्माण के लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को पत्राचार करें।

 

 

साथ ही बच्चों की उपस्थिति एवं साफ-सफाई तथां मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता पर पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के क्रम में स्थानीय लोगों ने नल-जल योजना का बाधित रहने की शिकायत की। वार्ड नंबर-7 में उपस्थित नागरिकों की ओर से बताया गया कि वार्ड में नल जल का संचालन बाधित है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: अचानक बदला मौसम, तेज हवा और बारिश से गेहूं की फसल बर्बाद, कमतौल में Wheat Crop Damage किसानों के चेहरे पर छाई मायूसी

 

 

वार्ड नंबर-7 के वार्ड सचिव की ओर से कार्याे में लापरवाही बतरने के संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी, सिंहवाड़ा को इनके विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। साथ ही वैसे वार्डों में जहाँ छोटी छोटी मरम्मति के अभाव में पानी का नियमित संचालन नहीं हो पा रहा है, उन्हें शीघ्र मरम्मत करवाने का निर्देश वार्ड क्रियान्वयन व प्रबंधन समिति को दिया गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: ऑर्केस्ट्रा देखकर लौट रहे युवक की चाकू से गोदकर हत्या, Kusheshwar Asthan Murder में 7 पर FIR, जानें पूरा मामला

निरीक्षण में पाया गया कि वार्ड नंबर-4 के आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या-91 एवं वार्ड नं0-7 के आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या-252 में आगंनबाड़ी केन्द्र का संचालन निजी भवन में किया जा रहा है। दोनों आंगनबाड़ी केन्द्रों पर सहायिका का स्थान रिक्त बताया गया। उपस्थित पदाधिकारी को आंगनबाड़ी का अपना भवन बनवाने हेतु एवं रिक्त पदों पर नियोजन हेतु आवश्यक निदेश दिया गया।दरभंगा के SINGHWARA में भराठी वार्ड सचिव की लापरवाही पर बिफरे एसडीओ स्पर्श गुप्ता...कह दी बीडीओ से बड़ी बात भराठी पंचायत में कार्यरत कुल 03 जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उपस्थित लाभुकों द्वारा बताया गया कि विक्रेताओं द्वारा ससमय उचित मूल्य लेकर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता है। विक्रेताओं के दुकान का भौतिक सत्यापन किया गया जो संतोषजनक पाया गया। निरीक्षण के क्रम में  पंचायत के सभी कर्मी/जन प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Free Fire Max: आज ही पाएं मुफ्त गन्स और डायमंड्स, गेमिंग का रोमांच होगा दोगुना!

Free Fire Max: गरेना ने आज Free Fire Max फैंस के लिए एक बड़ी...

Bhagalpur Railway Project: 1100 करोड़ की लागत से बिछेगी तीसरी-चौथी लाइन, 130 की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेनें

Bhagalpur Railway Project:जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर विकास की नई इबारत लिखी जा रही है, जहां...

IPL 2026: आरसीबी की नई मालकिन अनन्या बिड़ला ने दिया ‘ई साला कप नामदू’ का मंत्र, फैंस का उत्साह चरम पर!

IPL 2026: आरसीबी के फैंस के लिए आई है एक धमाकेदार खबर! बेंगलुरु की...

Patna News: फिल्म-म्यूजिक प्रोजेक्ट के नाम पर डॉक्टर से 70 लाख की ठगी, मुंबई से फर्जी डायरेक्टर गिरफ्तार

Patna News: मायावी दुनिया के सपने अक्सर सुनहरे लगते हैं, पर जब हकीकत से...