spot_img

दरभंगा के कई CO और BDO के पास पड़े हैं लंबित CWJC-MJC-LPA, देखें पूरी लिस्ट किस प्रखंड का क्या है मामला

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। दरभंगा, समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न विभागों, अंचलों एवं प्रखंडों में सीडब्ल्यूजेसी/एमजेसी एवं एलपीए के लंबित वादों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।

- Advertisement -

समीक्षा के दौरान संबंधित विभागों के पदाधिकारियों ने अपने यहां लंबित वादों की संख्या के संबंध में अब तक प्रति शपथ न दायर करने के संबंध में जबाव-तलब किया गया। संबंधित पदाधिकारियों की ओर से अपनी-अपनी स्थिति से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया।

- Advertisement -

अंचलाधिकारी, हनुमाननगर, जाले, मनीगाछी, दरभंगा सदर, बहादुरपुर, तारडीह, बेनीपुर, बहेड़ी, किरतपुर, घनश्यामपुर, गौड़ाबौराम, कुशेश्वस्थान, कुशेश्वरस्थान पूर्वी के यहां सीडब्ल्यूजेसी के मामले लंबित पाये गये। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, दरभंगा सदर, बहादुरपुर, सिंहवाड़ा, बहेड़ी, हनुमाननगर, अलीनगर, गौड़ाबौराम एवं बिरौल के यहां लंबित पाये गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga ROB News: दरभंगा आरओबी निर्माण में बाधा बन रहे अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, दर्जनों अवैध दुकानें जमींदोज

इसके साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी एवं भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, सदर, बेनीपुर एवं बिरौल के यहां तथा सिविल सर्जन, समेकित बाल विकास परियोजना, ग्रामीण विकास, भू-अर्जन, शिक्षा विभाग, जिला परिवहन कार्यालय, कल्याण विभाग, वन प्रमण्डल, पंचायत राज विभाग में मामले लंबित पाये गये।

वहीं, एलपीए के मामले समेकित बाल विकास परियोजना, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर, भू-अर्जन कार्यालय एवं बहादुरपुर अंचल में लंबित पाये गये। जिला दंडाधिकारी ने लंबित मामलों के संबंध में वास्तविक तथ्य से संबंधित न्यायालय को अवगत कराने हेतु यथा शीघ्र प्रति शपथ पत्र दायर करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि शपथ पत्र के प्रारम्भ में ही वास्तविक तथ्य से अवगत करया जाना चाहिए, विवाद का विवरण तदोपरान्त दिया जाना चाहिए, ताकि माननीय न्यायालय को वास्तविक स्थिति की जानकारी पहले मिल सके। उन्होंने जल्द से जल्द सभी मामलों में प्रति शपथ पत्र दायर करने का निर्देश दिया।

बैठक में अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी राजेश झा ‘‘राजा’’, उप निदेशक, जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, बिरौल संजीव कुमार कापर, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, बेनीपुर एवं बिरौल, जिला विधि शाखा के प्रभारी पदाधिकारी ललित राही एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics: शासन के साथ- अध्यात्म की बात… CM Samrat ने पटनदेवी, हनुमान मंदिर में टेका मत्था LIVE देखें तस्वीर बोलती है…

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जब से पदभार संभाले हैं, शासन...

Nepali Brides: बड़ी पहल, भारत में शादी करने वाली नेपाली महिलाओं को अब आसानी से मिलेगी भारतीय नागरिकता

Nepali Brides: सरहद पार से प्यार का रिश्ता निभाने भारत आईं हजारों नेपाली बहुओं...

Bihar Petrol-Diesel Crisis: बक्सर में पेट्रोल-डीजल नहीं के टंगे बोर्ड, दूल्हे की गाड़ी फंसी, दुल्हन का मंडप में इंतज़ार… पढ़िए…कैसे आएं गोरी हम...

Bihar Petrol-Diesel Crisis: बक्सर जिले में पेट्रोल-डीजल की किल्लत ने हाहाकार मचा दिया है।...