spot_img

दरभंगा के हसनचक में युवक की लाश मिलने से सनसनी, हादसा-कबाड़ और विक्षिप्त में उलझा मौत का मामला

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो।  दरभंगा में एक युवक की लाश मिली है। युवक की मौत कैसे हुई। इसको लेकर अभी कोई ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सका है। मगर, हसनचक में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है।

- Advertisement -

हादसा-कबाड़ और विक्षिप्त में मौत का मामला उलझ गया है। वह कौन है, उसकी मौत कैसे हुई। पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है। शव देखने से लगता है कि उसे किसी तेज वाहन ने कुचल दिया हो। उसकी लाश कई जगहों से क्षत-विक्षत है। मामला, शहर के हसनचक कुम्हरपट्‌टी का है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

जानकारी के अनुसार, शहर के हसनचक कुम्हरपट्‌टी के निकट रविवार की सुबह एक 35-36 वर्षीय युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। यह जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शव को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि, मौजूद लोगों के अनुसार वह विक्षिप्त और कबाड़ चुनने वाला प्रतित होता है। मगर, पुलिस की सोच इससे इतर है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Benipur Siyar Attack सियार का खौफ: दर्जनों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन नहीं! पीड़ित ' मारा - मारा '

जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक पुलिस इसे हादसे की एंगिल से भी जांच कर रही है। पुलिस का मानना है कि किसी वाहन ने उसे कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई है।

वहीं, नगर थानाध्यक्ष सत्येंद्र चौधरी ने बताया
कि शव देखने से लगता है कि किसी वाहन ने उसे कुचल दिया हो। इस मामले में केस दर्ज किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम कराकर पहचान के लिए 72 घंटे के लिए डीएमसीएच में ही रखा गया है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा पर बाढ़ का खतरा बढ़ा: नेपाल की बारिश से अलर्ट, डीएम kaushal kumar ने दिए क्या 5 बड़े आदेश! जानिए - बिरौल SDO शशांक राज से हाई लेवल मीटिंग

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar MLC Election चार सीटों पर BJP के उम्मीदवारों के नाम तय! जानिए – दरभंगा – पटना – तिरहुत – कोसी से कौन ?

Bihar MLC Election: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार विधान परिषद 2026 चुनाव के लिए अपने कोटे की चार सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दे दिया है। केंद्रीय नेतृत्व जल्द ही #BiharMLCElection,#BJPCandidates,#BiharPolitics

बिहार में बाढ़ से हाहाकार: मदद को आगे आए नेता, मुख्यमंत्री राहत कोष में लाखों का दान

Bihar Flood Relief: बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में सहयोग का सिलसिला जारी है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने 3 लाख रुपये दिए, वहीं कई जदयू और भाजपा #BiharFloodRelief,#CMReliefFund,#SamratChoudhary

बिहार के इन शहरों को जाम से मिलेगी मुक्ति! रेलवे ओवरब्रिज का 80% काम पूरा, अब सफर होगा आसान

Bihar ROB: पटना के अथमलगोला और बख्तियारपुर के बीच बन रहे रेलवे ओवरब्रिज का 80% सुपर-स्ट्रक्चर काम पूरा हो चुका है। दिसंबर 2026 तक लक्ष्य, यह ROB उत्तर और दक्षिण बिहार के ब #BiharROB,#PatnaNews,#NorthSouthBihar

Darbhanga News वाह! अलीनगर के बच्चों ने कर दिया कमाल, स्वच्छता पर ऐसी कलाकारी कि अधिकारी भी बोले- ‘शानदार!’

Alinagar News: दरभंगा के अलीनगर प्रखंड में 'स्वच्छ पाठशाला' कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां छात्रों ने स्वच्छता पर आधारित अद्भुत पेंटिंग और हस्तकलाएं प्रस्तुत कीं। बीडीओ और #AlinagarNews,#DarbhangaEducation,#SwachhPathshala