
सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स। प्रखंड फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन ने जनवितरण प्रणाली की उपेक्षापूर्ण नीति के खिलाफ बुधवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रतिवाद मार्च निकाला। सरकार की उपेक्षा के खिलाफ हल्ला बोला।
साथ ही, सरकार को चेतावनी दी। नौ सूत्री मांगों के समर्थन में प्रखंड डीलर संघ के अध्यक्ष महेश्वर साह, सचिव ऐहतेशाम रिजवी, प्रवक्ता अब्दुल कलाम, विक्की श्रीवास्तव, राम रेखा तिवारी ने डीलर को संगठित होने का आह्वान के साथ सरकार की जनविरोधी निति के खिलाफ नारेबाजी की।
मौके पर आयोजित सभा को संबंधित कर वक्ताओं ने कहा पहली जनवरी से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाभुकों को पूर्णतः मुफ्त अनाज देने की घोषणा डीलर के लिए न्याय संगत नहीं है।
जनवितरण विक्रेताओं की ओर से माह दिसंबर की आवंटित राशि जमा करने के बाद विभाग ने खाद्यान्न उपलब्ध करा दिया तो फिर किस परिस्थिति में उस अनाज को उपभोक्ताओं के बीच मुफ्त बांटने को कहा जा रहा है।
राशि वापस करने के समय नियम की अवहेलना कर उपेक्षित किया जाता है।हम डीलर कोरोना व आपदा के समय सरकारी गाइडलाइन का अनुपालन करते हैं लेकिन सरकार हमारी समस्या के निदान में विफल रही है।
मुफ्त अनाज उठाव की प्रक्रिया को सरल बनाना आवश्यक है। केंद्र व राज्य सरकार देश के अन्य प्रदेश की तरह बिहार के डीलर को सुविधा मुहैया कराए। कमीशन, मानदेय, यात्रा भत्ता, सुरक्षा व प्रशासनिक हस्तक्षेप पर खाध एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग को अविलंब ध्यान देना अति आवश्यक है।
जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण व अन्य योजना खाधान उठाव की अनुमति दिसंबर 2022 तक दी गई है। इसलिए नवंबर तक के बाद वितरण चक्र में मुफ्त खाद्यान्न वितरण को बंद कर दिया जाएगा।
लक्षित जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं को माह दिसंबर के निर्गत एसआइओ के विरूद्ध अनाज उपलब्धता की सीमा तक डिस्पैच पूरा किया जाएगा।
मौके पर डीलर अमर कुमार सिंहा, राम रखा तिवारी,विनय ठाकुर, हरिशंकर झा, चन्देश्वर ठाकुर, हसनैन राही, विजय पासवान, विनोद पासवान, सत्य नारायण झा, विकास यादव, विपिन चौबे, अजीत पासवान, प्रेम भगत, हरिशंकर झा सहित अन्य मौजूद थे।







