spot_img

सिंहवाड़ा सीएससी के हेल्थ मैनेजर और बीसीएम फंसे, कोरोना टीका अभियान में मिले अनुपस्थित, कार्रवाई तय

spot_img
- Advertisement -

सिंहवाड़ा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। सोमवार को सीएस डॉ. अनिल कुमार अचानक सिंहवाड़ा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर कोविड-19 टीकाकरण का जायजा लेने लगे।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इस दौरान स्वास्थ्य प्रबंधक विजय कुमार और बीसीएम अरुण कुमार को नहीं देख सीएस डॉ. कुमार नाराज हो गए। उन्होंने कहा,अति महत्वपूर्ण कार्य में भी दोनों के अनुपस्थित रहने के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

उन्होंने तत्काल अनुपस्थित दोनों पदाधिकारियों पर कार्रवाई की बात कही। वहीं, टीकाकरण की व्यवस्था की पूरी जानकारी ली। इस दौरान सीएम को पता चला कि अस्थुआ टीकाकरण शिविर में टीका नहीं जा सका है। इसका कारण जानते ही सीएस डॉ. कुमार ने तत्काल दूसरी टीम भेजने को कहा। उन्हें बताया गया कि एएनएम की तबीयत खराब रहने के कारण अस्थुआ छोड़कर बाकी अन्य सभी शिविरों के लिए वैक्सीन भेजा जा चुका है।

मौके पर मौके पर डीआईओ डॉ.अमरेंद्र कुमार ने भी कोविड-19 टीका के रखरखाव समेत कोल्ड चेन की समीक्षा करते हुए कई निर्देश दिए। इस बीच सीएस और डीआईओ मिलकर सीएचसी में भर्ती मरीजों से बात करने पहुंच गए। डिलीवरी रूम में भर्ती मरीजों के परिजनों से दवा की उपलब्धता और अन्य सुविधाओं पर मरीजों से पूछा। प्रसव कक्ष की व्यवस्था को भी देखा।

वहीं, तीन जनवरी से 15 प्लस किशोर टीकाकरण की व्यवस्था को देखते हुए किशोर मॉडल टीकाकरण सेंटर बनाने और  किशोर टीकाकरण के लिए अति सुरक्षित टीकाकरण केंद्र समेत अन्य सुविधाओं को अविलंब पूरा करने का निर्देश भी सिविल सर्जन डॉ.कुमार ने दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुजफ्फरपुर वालों के लिए बड़ा अलर्ट! 3 रात बंद रहेगा यह रेल फाटक, निकलने से पहले जान लें नया रास्ता

Muzaffarpur Rail Fatak: मुजफ्फरपुर के रामदयालु रेल फाटक पर अगले तीन दिनों तक रात में मरम्मत कार्य के कारण आवागमन बंद रहेगा। जानें कब से कब तक और कौन सा वैकल्पिक मार्ग अपनाना होगा।#MuzaffarpurNews,#BiharRailways,#TrafficAlert

अरे बाप रे! बिहार में 4 महीने में हुआ डॉक्टर का ‘अजब-गजब’ प्रमोशन, फिर डिमोशन! अब…

Bihar Promotion: बिहार में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। भागलपुर के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अजय प्रताप 4 महीने में सीनियर से जूनियर बन ग#BiharNews,#MedicalPromotion,#Bhagalpur

दरभंगा समेत पूरा बिहार गदगद, सरकार ने मेलों के लिए खोले खजाने! दिए 8.24 करोड़, आपके शहर में भी होगा आयोजन? जानिए

Bihar Mela: बिहार सरकार ने इस साल मेलों के आयोजन पर 8 करोड़ 24 लाख रुपये खर्च करने का फैसला किया है। इसमें श्रावणी मेला के लिए पौने तीन करोड़ और राजगीर मलमास मेला के लिए 4.#BiharMela,#ShravaniMela,#DilipJaiswal

बड़ा फेरबदल! दरभंगा समेत बिहार में 30 उपाधीक्षकों का तबादला, कई जगह नई तैनाती, देखिए पूरी लिस्ट

Bihar Jail Transfer: बिहार सरकार ने जेल प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 30 उपाधीक्षकों का तबादला कर दिया है। बेऊर जेल अधीक्षक पर हुई कार्रवाई के बाद यह फैसला लिया गया है।#BiharJailTransfer,#BiharNews,#JailAdhikari