spot_img

Darbhanga-Singhwara News: ईद को लेकर सिंहवाड़ा से सिमरी तक गश्ती, फ्लैग मार्च, असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर के साथ निर्धारित समय पर ईद की नमाज अदा करने की दोनों थानाध्यक्षों Shamshad Ahmed Khan और Manish Kumar की अपील

spot_img
- Advertisement -

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स ब्यूरो। ईद उल फितर का पर्व शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील के साथ सिमरी और सिंहवाड़ा थाना की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर फ्लैग मार्च किया है।

- Advertisement -

डीएम राजीव रौशन और एसएसपी अवकाश कुमार से प्राप्त निर्देश के आलोक में दोनों थाना की पुलिस ने मंगलवार को होने वाले ईद की नमाज की तैयारी का फीडबैक लेकर आम लोगों से शांति और सदभाव बनाए रखने की अपील की है।

- Advertisement -
सिंहवाड़ा में थानाध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च, ईद को शांति-अमन और भाईचारे के बीच मनाने की अपील
सिंहवाड़ा में थानाध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च, ईद को शांति-अमन और भाईचारे के बीच मनाने की अपील

वहीं, रोजेदारों से निर्धारित समय पर ईद की नमाज अदा करने को कहा है। सिमरी और सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष शमशाद अहमद खान और मनीष कुमार ने पुलिस बल और चौकीदार के साथ थाना क्षेत्र के बस्तवाड़ा, गौड़ा, बिरदीपुर, सिमरी, सढवाड़ा, अरई, बरहुलिया, कंसी, शोभन और कटासा, रामपुरा, भपुरा, भरवाड़ा, चकदरगाह सहित कई गांवों में फ्लैग मार्च कर असमाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वाले को चिन्हित कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।

- Advertisement -

बीडीओ राजीव रंजन कुमार, सीओ चौधरी बसंत कुमार सिंह ने ईद पर्व को लेकर संवेदनशील स्थल पर प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट को चौकस के साथ चौकीदार को मस्जिद व ईदगाह पर विशेष निगरानी रखने को कहा है।

विधि व्यवस्था प्रभारी सूर्यबली यादव, जमादार भरत राय ने पुलिस बल को लेकर सभी धार्मिक स्थल पर भ्रमणशील रहे।चौकीदार से कहा है कि सूचनातंत्र को मजबूत कर गांव में तैनात रहें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बाबा धाम जाने वालों को मिली बड़ी खुशखबरी! हावड़ा से नटेसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, नोट करें टाइमिंग

Bihar Shravani Mela Train: श्रावणी मेला 2026 के लिए भारतीय रेलवे ने हावड़ा-नटेसर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 5 जुलाई से शुरू होकर यह ट्रेन 30 सितंबर तक श्रद्धालुओं को बाबा धाम और#BiharShravaniMela,#SpecialTrain,#BabaDham

दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन: 600 लीटर से ज्यादा शराब जब्त, तस्करों में हड़कंप!

Darbhanga News: दरभंगा में मद्यनिषेध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 615.960 लीटर अवैध शराब जब्त की। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से एक पिकअप वाहन भी पकड़ा गया।#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#ProhibitionPolice

बिहार में बड़ा पुलिस फेरबदल: 53 DSP का तबादला, क्या बदल जाएगी कानून-व्यवस्था की तस्वीर?

Bihar DSP Transfer: बिहार सरकार ने बुधवार को 53 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।#BiharDSPTransfer,#BiharPolice,#LawAndOrder

Big News: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का अचानक तबादला, पंकज दराद की विदाई, SVU चीफ हटे तो रिशुश्री केस का क्या होगा? देखें...

Bihar IPS Transfer: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का बड़ा तबादला हुआ है। विशेष निगरानी इकाई (SVU) के प्रमुख पंकज कुमार दराद को हटाकर सुधांशु कुमार को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जि#BiharIPS,#SVUTransfer,#RishushreeCase