मई,6,2024
spot_img

मुखिया हो तो ममता चौधरी जैसी,सिंहवाड़ा का रामपुरा बना स्वच्छता में टॉपर,दिल्ली में होंगी पुरस्कृत

spot_img
spot_img
spot_img

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स ब्यूरो। सिंहवाड़ा प्रखंड के रामपुरा पंचायत की मुखिया ममता चौधरी ने स्वच्छता का अलख जगा दिया है। उन्होंने गांधी की राह उस सपने का साकार कर दिखाया है जिसे कभी देश की खातिर गांधी ने सपना देखा था। स्वच्छता की ऐसी तस्वीर पूरे दरभंगा जिले में और कहीं नहीं है तभी तो राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता का पुरस्कार लेने अब  मुखिया ममता चौधरी दिल्ली जाएंगीं, जहां दो अक्टूबर को उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पूरी रिपोर्ट…देशज टाइम्स पर

पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण स्वच्छता को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर रामपुरा पंचायत का चयन किया गया है। इस आश्य की अधिसूचना संबंधी पत्र दिल्ली सरकार के पंचायती राज निदेशालय ने जारी करते राज्य सरकार को भेजी है।

दरभंगा जिला से एकमात्र रामपुरा पंचायत को गौरवान्वित होने का अवसर मिलेगा। इससे पंचायत ही नहीं बल्कि इलाके में हर्ष का माहौल है।यह पुरस्कार स्वच्छता अभियान के जागरूकता व रामपुरा पंचायत को पूर्ण ओडीएफ घोषित होने के बाद डीएम की ओर से सम्मानित होने के उपरांत चयन किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News@May5 : खेत में फंसी Tejashwi Yadav की Car! लड़खड़ाते निकले बाहर

दो अक्टूबर यानी गांधी जयंती के अवसर पर मुखिया ममता चौधरी को दिल्ली में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। पंचायत स्तर पर शुक्रवार को आयोजित सम्मान समारोह में जिला परिषद सदस्य ओमप्रकाश ठाकुर ने राष्ट्रीय स्तर पर पंचायत को पुरस्कार के लिए चयन की प्रसन्नता व्यक्त कर मुखिया ममता चौधरी व पूर्व मुखिया सुधीर चौधरी को मेमोंटो प्रदान कर सम्मानित किया।

राष्ट्रीय स्तर पर चयन की सूचना पर मुखिया महासंघ के प्रखंड अध्यक्ष लालबाबू यादव, विश्वनाथ पासवान उर्फ भोला जी, सुधीर कांत मिश्र, शबाना अमजद, मगफेरत प्रवीण, रमेश भगत, अमृत चौरसिया, पिंकी देवी, राजकुमारी देवी, आरती देवी, लाल पासवान, ममता देवी, महेश महतो, अनीता देवी, सरपंच जनार्दन तिवारी, राजन चौधरी, उपसरपंच मुन्ना चौबे, पंसस गणेश चौबे, मुकेश तिवारी ने हर्ष व्यक्त किया है।सांसद डॉ.अशोक कुमार यादव, विधायक जीवेश कुमार ने केंद्र सरकार को पंचायत की उपलब्धि पर सम्मान देने के लिए साधुवाद दिया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| बिहार के 162 Affiliated Colleges को जल्द मिलेंगे Principals, नियुक्ति का रास्ता साफ, Appointment में इन्हें मौका

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें