spot_img

Darbhanga के बहादुरपुर मनरेगा कार्यालय के साहेब! कब आएंगें…उनकी मर्जी, अगर आपको कोई काम है, ऑफिस में झूलते ताले को नमस्कार कीजिए…बैठे रहिए?

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: नौकरी हो तो मनरेगा कर्मी जैसी। यह है बहादुरपुर मनरेगा कार्यालय। यहां के साहेब, न समय पर कार्यालय आने का कोई टेंशन न अधिकारियों का भय। बहादुरपुर मनरेगा के साहेब! कार्यालय कब आएंगें…उनकी मर्जी है। अगर आपको कार्यालय और हाकिम से कुछ काम है तबतक ऑफिस में झूलते ताले को नमस्कार कीजिए…बैठे रहिए?

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। सरकार लाख चाह ले। कार्ययोजना बना ले। सुधार की कोई गुंजाइश ही ना छोड़े। मगर, धरातल पर उसकी हकीकत चौंकाती है। शिक्षा विभाग की लचर व्यवस्था को सुधारने के लिए विभाग के मुख्य सचिव केके पाठक काफी कुछ करने लगे हैं। स्कूलों में शिक्षक व छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति बनाने के निर्देश दिए हैं।

- Advertisement -

मगर, अन्य विभागों में ऑनलाइन हाजिरी कब लगेगी। यह चर्चा का विषय है। ताजा मामला, दरभंगा के बहादुरपुर मनरेगा कार्यालय का है जहां कार्यालय में बैठने में अधिकारियों का   मन नहीं लग रहा। अधिकारी कार्यालय कब आएंगें…यह उनकी मर्जी पर निर्भर है। आए तो ठीक नहीं तो भोजन करने के बाद दोपहर बाद टहलते आराम फरमाने के लिए आ जाएं तो बहुत।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Good News: दरभंगा के दोनार में 27.44 करोड़ से लगेगी मखाना प्रोसेसिंग इकाई, सैकड़ों को मिलेगा रोजगार

जानकारी के अनुसार, ग्रामीण विकास विभाग में पूर्व से ही सरकारी कर्मियों की उपस्थिति बनाने के लिए थम इम्प्रेशन मशीन का उपयोग किया जा रहा है। लेकिन, जिला मुख्यालय से करीब एक किमी की दूरी पर स्थित बहादुरपुर प्रखंड मुख्यालय में मनरेगा कर्मियों की बहार है।

कार्यालय के कर्मियों को न समय से आने का टेंशन है न किसी पदाधिकारी के निर्देशों का भय। कार्यालय के कर्मी व अधिकारी अपने मन के मनमौजी हैं। मनरेगा कार्यालय में पीओ, लेखापाल, जेई, पीटीए, पीआरएस, बीएफटी व कंप्यूटर ऑपरेटर जैसे सात पदों पर कर्मी नियुक्त हैं।

इसमें पीआरएस, पीटीए और जेई को ज्यादातर अपने आवंटित पंचायतों में समय देना पड़ता है। वहीं, पीओ, बीएफटी और लेखापाल को प्रतिदिन समय से कार्यालय आना होता है।

लेकिन, बहादुरपुर मनरेगा कार्यालय के लेखापाल कभी भी दिन के दो बजे से पहले नहीं आते। शुक्रवार को दिन के 11 बजकर 20 मिनट पर मनरेगा कार्यालय में पीओ और लेखापाल के कमरे के बाहर ताला झूल रहा था।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा बाइक चोरी: पूर्व जिप सदस्य की TVS Apache उड़ी, CCTV में कैद हुए 'बेखौफ चोर'; इलाके में हड़कंप

बगल के कमरे में कंप्यूटर ऑपरेटर बैठे थे। कंप्यूटर ऑपरेटर से जब अधिकारियों के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि अभी तक कोई नहीं आए हैं। वहीं, सूत्रों की मानें तो मनरेगा कार्यालय में लेखापाल व पीओ के न आने का कोई समय निर्धारित है न जाने का। सप्ताह में एक दिन मीटिंग कर बांकी के दिनों में अधिकारी गायब रहते हैं। स्थानीय लोगों ने इस कार्यसंस्कृति के खिलाफ आवाज उठानी शुरू कर दी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Bus Fare News: बस यात्रियों को झटका! 10-15% बढ़ा किराया, 1 जून से लागू होंगी नई दरें, जानें पूरी सूची

बिहार में बस से सफर करने वाले यात्रियों को अब 10 से 15 प्रतिशत अधिक किराया देना होगा. परिवहन विभाग ने डीजल की बढ़ती कीमतों के चलते यह फैसला लिया है, जो 1 जून से

Darbhanga Crime News: दरभंगा में युवती की फांसी से लटकी मिली लाश, डाटा ऑपरेटर की संदिग्ध मौत मिस्ट्री, जब आंख खुली तो सामने… पढ़िए...

दरभंगा में एक निजी कंपनी में कार्यरत युवती का शव घर में फंदे से लटका मिला। साथ सो रही 7 साल की बच्ची के रोने से इस चौंकाने वाली घटना का खुलासा हुआ। पुलिस हत्या

बगहा गोलीकांड: LIC कार्यालय में गार्ड की बंदूक से चली गोली, पैसा जमा कराने आए व्यक्ति को लगी, हड़कंप

बगहा के एलआईसी कार्यालय में एक चौंकाने वाली घटना घटी, जहां गार्ड की बंदूक से अचानक गोली चलने से पैसा जमा कराने आए उपेंद्र चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें

Darbhanga BDO Raid: वाह रे बाबू! तनख्वाह से तेज निकली संपत्ति, EOU ने खोले हिसाब-किताब…केवटी के BDO साहब चर्चा में!

दरभंगा केवटी प्रखंड के बीडीओ चंद्र मोहन पासवान के ठिकानों पर EOU की छापेमारी। 89 लाख से अधिक की बेनामी संपत्ति उजागर। जमीन, निवेश से जुड़े दस्तावेज जब्त, बैंक ख