back to top
7 नवम्बर, 2024
spot_img

Special Operation: Darbhanga में अपराधियों की अब खैर नहीं, 2 दिनों में 93 पर एक्शन, हत्या, लूट, डकैती, शराब के गुनहगारों पर शिकंजा

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

प्रभास रंजन, दरभंगा देशज टाइम्स। Special Operation: Darbhanga में अपराधियों की अब खैर नहीं, 2 दिनों में 93 पर एक्शन, हत्या, लूट, डकैती, शराब के गुनहगारों पर शिकंजा| SSP जगुनाथ रड्डी जलरड्डी के निर्देश पर दरभंगा पुलिस का बड़ा एक्शन। पढ़िए डिटेल |

एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलरेड्डी का दो दिवसीय खांका…

एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलरेड्डी के निर्देश पर दरभंगा जिले में दो दिवसीय विशेष ड्राइव अभियान चलाया गया, जिसमें 93 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अभियान का मुख्य फोकस हत्या, लूट, डकैती और पुलिस पर हमले जैसे गंभीर मामलों पर रहा।

शराब के खिलाफ भी चला अभियान

  • अभियान के दौरान 1665 लीटर विदेशी शराब और 23 लीटर देशी शराब बरामद की गई।

  • अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कई अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Election Big Breaking — फर्जी तरीके से बार-बार मतदान करते 2 लोग गिरफ्तार, केवटी में मो. इलियास तीसरी बार पहुंचे वोट डालने

अनुमंडलवार गिरफ्तारी का आंकड़ा

  • सदर अनुमंडल-1: 34 आरोपी गिरफ्तार

  • सदर अनुमंडल-2: 10 आरोपी गिरफ्तार

  • बेनीपुर अनुमंडल: 29 आरोपी गिरफ्तार

  • बिरौल अनुमंडल: 20 आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों पर दर्ज प्रमुख मामले

  • हत्या के मामले: 2

  • साधारण अपहरण: 2

  • पॉक्सो एक्ट: 1

  • शराब तस्करी: 18

  • वारंट निष्पादन: 44

  • अन्य अपराध: 24

कुर्की-जब्ती की भी कार्रवाई

  • अभियान के दौरान दो मामलों में कुर्की-जप्ती की कार्रवाई भी की गई है।

  • पुलिस द्वारा संपत्ति कुर्की की प्रक्रिया अपनाई गई, जिससे अपराधियों पर कानूनी दबाव बढ़ा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga के जाले में हर वर्ग का जज्बा — दिव्यांग अरविंद ने पहली बार डाला VOTE, Ireland से लौटे शोध छात्र दिग्विजय भी बूथ पर पहुंचे

एसएसपी का बयान

एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलरेड्डी ने कहा कि,

“अभियान की सफलता दरभंगा पुलिस की प्रतिबद्धता का परिणाम है। आगे भी इसी तरह के विशेष अभियान जिले में चलाए जाएंगे ताकि अपराधियों में भय बना रहे और जनता को सुरक्षित माहौल मिल सके।”

अपराध दर में कमी आने की पूरी उम्मीद

दरभंगा पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष ड्राइव ने जिले में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में एक मजबूत कदम उठाया है। लगातार चलने वाले अभियानों से आने वाले समय में अपराध दर में कमी आने की पूरी उम्मीद है।

जरूर पढ़ें

Darbhanga के जाले में हर वर्ग का जज्बा — दिव्यांग अरविंद ने पहली बार डाला VOTE, Ireland से लौटे शोध छात्र दिग्विजय भी बूथ...

जाले। लोकतंत्र के महापर्व में हर वर्ग का उत्साह झलकता दिखा। दोघरा बुनियादी विद्यालय...

Darbhanga के जाले प्रखंड में 63.42% रिकॉर्ड मतदान, महिलाओं ने पुरुषों को छोड़ा पीछे; 69 हजार से ज्यादा महिला वोटरों ने डाला वोट

जाले। प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को हुए मतदान में कुल 63.42 प्रतिशत मतदाताओं ने...

Darbhanga Election @ मंत्री जीवेश कुमार ने सहसपुर में डाला वोट, कांग्रेस प्रत्याशी ऋषि मिश्रा बोले- ‘जनता बदलाव के मूड में’

जाले। सहसपुर पंचायत में मतदान केंद्र संख्या-1 पर बिहार सरकार के नगर विकास एवं...

Darbhanga चुनाव विवाद — BJP समर्थक पर कार्रवाई न होने से नाराज Jan Suraaj प्रत्याशी RK मिश्रा ने नगर थाना के गेट पर दिया...

प्रभाष रंजन, दरभंगा। दरभंगा शहर में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी आरके मिश्रा और...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें