back to top
22 जून, 2024
spot_img

Darbhanga News| दरभंगा पुलिसिंग में अर्से बाद…अक्स अपना देखिए….

spot_img
Advertisement
Advertisement

Darbhanga News| दरभंगा पुलिसिंग में अर्से बाद…अक्स अपना देखिए….। यह बात दरभंगा के उन लोगों से पूछिए, जो फर्क साफ देख रहे। हाल तलक, एसएसपी कार्यालय पहुंचने पर साहेब मिलेंगे कि नहीं? संदेह रहता था। अक्सर फरियादी जाते, लौट जाते। साहेब नहीं मिले। पता नहीं साहेब कब मिलेंगे…लेकिन, अब ऐसा नहीं है।

Darbhanga News| ‘शक्ल-ओ-सूरत’ ही बदल गए हैं। हालात बदल गए।

‘शक्ल-ओ-सूरत’ ही बदल गए हैं। हालात बदल गए। फरियादियों को ताकत मिल गई है। ऐसा संभव कर दिखाया है, जताया है, आखिर पुलिसिंग कैसी होती है? कैसी होनी चाहिए?कैसी हो रही…वर्तमान एसएसपी जगुनाथ रेड्‌डी ने।

Darbhanga News| एसएसपी जगुनाथ रेड्‌डी ने यहां की पुलिसिंग को एक नई धार दी है

दरभंगा एसएसपी जगुनाथ रेड्‌डी ने यहां की पुलिसिंग को एक नई धार दी है। यही वजह है। जनता की फरियाद सुनना, यहां के वरीय अधिकारी भूल गए थे। आते ही, एसएसपी श्री रेड्‌डी ने याद दिला दिया। जनता की समस्या सुनना उनका पहला फर्ज है। यही मकसद है। यही वजह है, सिर्फ पिछले दो दिनों की बातें करें। लोगों की 29 शिकायतों का ऑन द स्पॉट निबटारा एसएसपी श्री रेड्‌डी ने किया है। यह सभी फरियादी, जिले के विभिन्न प्रखंडों के थे।

Darbhanga News| आज गुरुवार को एसएसपी श्री रेड्‌डी ने कुल सत्रह शिकायतें सुनीं

जानकारी के अनुसार, आज गुरुवार को एसएसपी श्री रेड्‌डी ने कुल सत्रह शिकायतें सुनीं। उनका निदान किया। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इसमें, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक,दरभंगा एक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेनीपुर एक, नेहरा थाना एक,अशोक पेपर मिल थाना एक, महिला थाना एक, सिमरी थाना दो, विशनपुर थाना एक, तिलकेश्वर थाना एक, बिरौल दो, मब्बी थाना एक, बहेड़ी थाना एक, सदर थाना दो, लहेरियासराय एक, फेकला थाना एक, कुल-17 फरियादियों की समस्या सुनीं गई। निदान किया गया।

Darbhanga News| बुधवार को एसएसपी श्री रेड्‌डी ने कुल बारह शिकायतें सुनीं

वहीं, इससे पूर्व पंद्रह मई को,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कमतौल एक, नेहरा थाना एक,अशोक पेपर मिल थाना एक, घनश्यानपुर थाना एक,अलीनगर थाना दो, सिमरी/कमतौल अंचल एक, विशनपुर थाना एक, कुशेश्वरस्थान थाना एक, बिरौल अंचल एक, केवटी थाना एक, पतौर थाना एक कुल बारह फरियादियों की समस्याएं शामिल हैं।

Darbhanga News| हर थाना, अपने जिम्मे की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहा…

खासियत है, दोबारा किसी थाना की शिकायत लेकर दूसरे दिन कोई फरियादी ना मिला। जो मिला नया था। थाने नए थे। समस्याएं नईं थी। पुरानी समस्याओं के निराकरण का यह स्पष्ट संदेश है, अधिकतर जिले के थानों से एक दो शिकायतें ही आ रहीं। वजह है, जिले के सभी थानों की पुलिसिंग एसएसपी श्री रेड्‌डी के आने के बाद चौकस है। अधिकांश थानों के थानाध्यक्ष नए हैं। सभी अपने-अपने इलाकों की निगहबानी में कतई कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे। यहां तक, वर्तमान लहेरियासराय महिला थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने भी नुसरत जहां के जाने के बाद बेहतरीन अंदाज में लोगों की सेवा कार्य में बेहतर पुलिसिंग का परिचय दे रहीं। निसंदेह यह दरभंगा पुलिसिंग और यहां के आवाम के लिए सुखद समय है।

जरूर पढ़ें

Bihar में अब 400 नहीं, हर महीने मिलेंगे 1100 रुपए पेंशन! जानिए कब से मिलेगा बढ़ा पेंशन –

बिहार में अब 400 नहीं, हर महीने 1100 रुपये पेंशन! नीतीश कुमार का चुनावी...

Bihar में स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी, 23 जून से इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, जानिए New Time Table- Full List!

बिहार के स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी! अब सुबह 9:30 से शाम 4...

Darbhanga Allapatti Railway Crossing पर ट्रेन से टकराकर जाले के युवक की मौत

रेलवे फाटक पर दर्दनाक हादसा! मो. सरताज की रहस्यमय मौत से गांव में मातम।...

Shiv Gopal Mishra होंगे Darbhanga के नए Chief District एवं Sessions Judge

दरभंगा को मिला नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश! शिव गोपाल मिश्रा की नियुक्ति तय।दरभंगा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें