spot_img

दरभंगा का ये हाल…. एक ही कमरे में एक टीचर ले रहे थे 1 से 4 तक के बच्चों की क्लास, अन्य शिक्षक फरमा रहे थे आराम, मिड डे मिला बंद, नल-जल मिला ठप

spot_img
- Advertisement -

बेनीपुर। बुधवार को प्रखंड के हावीभौआर महिनाम एवं बाथो रढ़ियाम पंचायत के विभिन्न योजनाओं का जांच अधिकारियों की ओर से की गई । इस दौरान जल नल योजना में व्यापक अनियमितता प्रकाश में आयी।

- Advertisement -

एसडीओ शंभुनाथ झा ने हावीभौआर पंचायत के नल जल, आंगनबाड़ी, पीडीएस, जल जीवन हरियाली, विद्यालय आदि योजनाओं का गहन जांच की। जांच के बाद उन्होंने बताया कि प्राथमिक विद्यालय नरही टोल की शैक्षणिक व्यवस्था पूर्ण लचर दिखा, विद्यालय में 4 कक्षा 4 शिक्षक एवं चार कमरा रहते हुए एक ही कमरे में वर्ग 1 से 4 तक के बच्चों को एक साथ बैठा कर एक शिक्षक पढ़ा रहे थे।

- Advertisement -

अन्य शिक्षक बैठकर समय पास कर रहे थे। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने प्रधानाध्यापक विरुद्ध कार्रवाई के लिए रिपोर्ट की जाने की बात कही। वहीं उन्होंने कहा कि वार्ड 11, 13 एवं 18 मे पंचायत से बने तो वार्ड 6 में पीएचडी की ओर से बनाया गया नल जल बंद पाया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  LNMU में एडमिशन की खुशखबरी! 28 जून से दाखिला, 7 जुलाई से शुरू होंगी क्लासें, पूरी लिस्ट देखें

इसके अलावा आंगनबाड़ी, जल जीवन हरियाली, पीडीएस आदि योजना संतोषप्रद दिखा। सीओ भुवनेश्वर झा ने बाथोरढियाम पंचायत के नल जल, आंगनवाड़ी ,मध्य एवं माध्यमिक विद्यालय गली नली, राजकीय नलकूप आदि की जांच की। उन्होंने कहा कि जहां राजकीय नलकूप बंद है, वही गली नली का कार्य संतोषप्रद नहीं दिखा,जबकी विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था  नल जल एवं आंगनवाडी  केन्द्र के कार्यों को उन्होंने सराहना की।

यह भी पढ़ें:  आप भी हो सकते हैं शिकार! दरभंगा में BJP अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना का WhatsApp हैक!, साइबर अपराधियों ने मांगे पैसे; पुलिस ने दिया अलर्ट, पढ़िए

उन्होंने कहा कि पंचायत में आवास निर्माण कार्य संतोषप्रद नहीं दिखा । दूसरी ओर बीडीओ अमोल मिश्र की ओर से महिनाम पंचायत के विभिन्न योजनाओं की जांच की गई। उन्होंने कहा कि पंचायत से बने दो नल जल से जल आपूर्ति बंद पाया गया। मध्य विद्यालय खभना में चावल के अभाव में मध्यान भोजन बंद था। उन्होंने कहा कि आवास योजना के तहत 50 लाभुकों द्वारा गृह निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है ।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में राहुल गांधी की हुंकार! 11 जुलाई को छात्रों से मिलेंगे, क्या युवाओं का दर्द सुन पाएगी सरकार?

Patna Rahul Gandhi: पेपर लीक, बेरोजगारी और बढ़ती शिक्षा लागत से जूझते युवाओं के लिए राहुल गांधी 11 जुलाई को पटना में छात्र सम्मेलन करेंगे। 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत वे पार्टी#PatnaRahulGandhi,#ChhatronKiGunj,#BiharYouthCrisis

पटना में छात्रों की टेंशन खत्म! अब मुफ्त में करें JEE-NEET की तैयारी, CM Samrat का बड़ा ऐलान

Patna Coaching: पटना के छात्रों के लिए खुशखबरी! मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मिलर हाई स्कूल में JEE, NEET और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग शुरू करने का ऐलान किया#PatnaCoaching,#BiharEducation,#SamratChoudhary

भोजपुर में न्याय की कवायद! यूपी-हरियाणा से आए कांग्रेस के दिग्गज, भरत तिवारी के परिवार से मिलकर क्या कहा? क्या राहुल गांधी भी आएंगे?

Bhojpur News: भोजपुर में कथित पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत तिवारी के परिवार से मिलने यूपी और हरियाणा से कांग्रेस के बड़े नेता पहुंचे। उन्होंने निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्#BhojpurNews,#BharatTiwari,#CongressBihar

भागलपुर में मां के सामने नदी में समा गईं दो बेटियां, चीखती रह गई मां, मशक्कत के बाद मिले शव

Bhagalpur Drowning: भागलपुर में कटरिया नदी में स्नान के दौरान दो मासूम बहनों की डूबने से मौत हो गई। मां किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रही, लेकिन 12 और 4 साल की बच्चियां नदी की ते#BhagalpurDrowning,#BiharNews,#RiverAccident