spot_img

POK को समेट लो…देश पुकारे तो फिर से लड़ने का हूं तैयार…Darbhanga के पूर्व सैनिकों का खौल रहा गरम खून, ‘Salute to the Army’ देखें VIDEO

चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो-DeshajTimes – देश की आवाज़, आपकी ख़बर!

spot_img
- Advertisement -

POK में एयरस्ट्राइक के बाद दरभंगा के पूर्व सैनिकों के खून में भी उबाल है। उनके बयान पाकिस्तान को नष्टनाबूत करने को काफी हैं। साफ शब्दों में कहते हैं – ‘सेना को सलाम! लेकिन, पीओके को अब समेट लो। अब सहन नहीं होता। खौल रहा है मेरा खून। या तो बुला लो सरहद पर। या, पाकिस्तान के आतंकी ठिकाने अभी भी बहुतेरे हैं। तबाह कर दो। 75 वर्षीय पूर्व सैनिक बालेश्वर ठाकुर बोले – देश पुकारे तो फिर से तैयार हूं सेवा को। कहते हैं उमेश ठाकुर – यह नया भारत है, आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं।@आंचल कुमारी, दरभंगा देशज टाइम्स। देखें VIDEO

- Advertisement -

पूर्व सैनिकों ने सेना की कार्रवाई का किया स्वागत, कहा- ‘आतंक का जवाब अब गोली से मिलेगा’

दरभंगा जिले के कमतौल से बड़ी खबर सीमा पर युद्ध से जुड़ी आ रही है। कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में गुस्से का माहौल है। लेकिन मंगलवार रात भारतीय सेना द्वारा POK और पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी

- Advertisement -

ठिकानों पर किए गए हमले से लोगों में गर्व और संतोष की भावना है। दरभंगा के पूर्व सैनिकों ने पीएम नरेंद्र मोदी और सेना की सराहना करते हुए इसे “नई भारत की नीति” करार दिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Accident बेनीपुर में दो बाइकों की खौफनाक टक्कर, पिता-पुत्री समेत तीन गंभीर घायल, DMCH भेजा गया

“आज भी देश पुकारे तो सेवा को तैयार हूं” — पूर्व सैनिक बालेश्वर ठाकुर

  • अहियारी निवासी 75 वर्षीय बालेश्वर ठाकुर, जो कई बॉर्डर पर सेवा दे चुके हैं, ने कहा:

    “अगर देश को जरूरत हो तो मैं आज भी सेवा देने को तैयार हूं।”

  • उन्होंने कहा कि हमारे सैनिक लड़ाई से नहीं डरते, और आज पूरा देश सेना के साथ है। श्री ठाकुर ने कहा कि POK जम्मू-कश्मीर का अभिन्न हिस्सा है और अब समय आ गया है कि हम उस पर सैन्य रूप से नियंत्रण स्थापित करें।

    उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी ने देश की जनभावनाओं का सम्मान किया है।

“नए भारत में आतंक के लिए कोई जगह नहीं” — पूर्व सैनिक उमेश ठाकुर

  • पूर्व सैनिक उमेश ठाकुर ने कहा कि भारतीय सेना की कार्रवाई ने स्पष्ट संदेश दे दिया है:

    “अब आतंक के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है।”

  • उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक आतंक का नामोनिशान मिट नहीं जाता, कार्रवाई जारी रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक सैन्य हमला नहीं, बल्कि देशवासियों की भावनाओं की जीत है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने सेना को पूर्ण स्वतंत्रता देकर उनके मनोबल को बढ़ाया है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा के रेस्टोरेंट से ड्यूटी कर लौट रहे नंदन को मौत ने घेरा! एनएच-527 बी पर वाहन ने कुचला, मौत |लदारी गांव में सन्नाटा

सेना की कार्रवाई से देश में खुशी की लहर

  • सेना द्वारा POK और पाक स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर हमला करके पहलगाम हमले का करारा जवाब दिया गया है। पूर्व सैनिकों समेत आम नागरिकों में खुशी और भरोसे का माहौल है। देश अब “नई नीति – आतंक का जवाब गोली से” के साथ एकजुट खड़ा है।

    https://www.youtube.com/watch?v=38Uh0AE1aLw

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

4 साल बाद टीम इंडिया में लौटे भुवी! अर्शदीप की चोट ने खोल दी किस्मत | वेस्टइंडीज के खिलाफ़ खेलेंगे पांचवां टी20

Bhuvneshwar Kumar: भारतीय टीम में वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 से पहले बड़ा बदलाव हुआ है। चोटिल अर्शदीप सिंह की जगह अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल किया गय #BhuvneshwarKumar,#TeamIndia,#INDvsWI

कानपुर BJP नेता से लूट कांड पर CM योगी ने झोंकी पूरी ताकत : 40 पुलिस अधिकारियों की उतारी फौज, SOG टीम जुटी, थानेदार...

Kanpur Robbery: कानपुर में भाजपा नेता रमेश यादव के फार्म हाउस पर हुई 32 लाख की लूट के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। सीएम के दखल के बाद 40 अफसरों की फौज #KanpurRobbery,#CMYogi,#UttarPradeshPolice

सुपौल में ये कैसी पढ़ाई! DM के अचानक दौरे से खुली सरकारी स्कूल की पोल, 11वीं-12वीं में एक भी छात्र नहीं!

Bihar Education News: सुपौल में शिक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है। जिलाधिकारी सावन कुमार के औचक निरीक्षण में सरस्वती विद्या निकेतन में 541 में से सिर्फ 15 छात्र ही उपस्थित मिले। #BiharEducation,#SupaulNews,#DMInspection

बिहार पुलिस में हड़कंप! एक साथ 109 पुलिसकर्मियों का तबादला, अब इन जिलों में करेंगे ड्यूटी | देखें पूरी लिस्ट

Bihar Police Transfer: बिहार पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। विशेष शाखा के 109 पुलिस अधिकारी व कर्मियों को अलग-अलग जिलों में नई तैनाती मिली है, जिससे कई जिलों की पुलिसिं #BiharPoliceTransfer,#SpecialBranchBihar,#PoliceReshuffle