back to top
7 नवम्बर, 2024
spot_img

दरभंगा के बिशनपुर में विनोद की मिली पीपल पेड़ से लटकती लाश…हत्या में उलझी खुदकुशी

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

रभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। सोमवार की सुबह विशनपुर थानाक्षेत्र के भरौल चौक से उत्तर लोहा ईंट-भट्ठा के पास पीपल के पेड़ से लटकी मिली एक युवक मब्बी ओपी क्षेत्र स्थित बस्ती मनियारी गांव निवासी बौकू सहनी के पुत्र 40 वर्षीय विनोद सहनी की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। देशज टाइम्स के पास जो जानकारी है उसके मुताबिक, विनोद की मां का सीधा आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। वहीं, ग्रामीण भी देशज टाइम्स को बताते हैं कि हत्या ही है। कारण, उसकी लाश जिस स्थिति में बरामद हुई है उससे साफ है कि उसकी हत्या कर उसे लटका दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Election Big Breaking : अलीनगर में आधी आबादी ने दिखाई लोकतंत्र की ताकत, 86 साल की चंद्रकला बनीं ऑइकन

सुबह-सुबह पेड़ से लटके शव को देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। ग्रामीण भी इसी बात से इत्तेफाक रखते हैं कि उसकी हत्या ही हुई है। कारण, वह खुदकुशी करने वाला इंसान नहीं था। साथ ही, जिस अवस्था में शव पड़ा मिला वह खुदकुशी का नहीं हो सकता…हत्या ही है। पढ़िए पूरी खबर

लोगों ने इस बात की जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों व पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ के उतारकर अपने कब्जे में लिया। वह नीले रंग का फूलपैंट व गंजी पहने हुआ था।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Election Big Breaking : गौड़ाबौराम में ईवीएम खराब, घंटों कतार में वोटरों का इंतजार

जानकारी के अनुसार विनोद सहनी पिछले कई वर्षों से अपने ससुराल विशनपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव में रहता था। वहीं रहकर वह राजमिस्त्री के साथ दैनिक मजदूरी का काम करके अपना गुजर-बसर करता था। कभी-कभार वह अपने गांव में भी आया-जाया करता था।

कई दिनों से पारिवारिक कलह में पत्नी के साथ वह झगड़ रहा था। घटना के दिन किसी बात को लेकर उसको पत्नी के साथ विवाद हुआ था। जिसके बाद वह शाम को करीब 4 बजे घर से बैग में अपना सामान व पत्नी का मोबाईल लेकर निकल गया था। ग्रामीणों के मुताबिक रात 8 बजे के आसपास वह गांव में ही था।

इधर, विनोद की मौत की खबर सुनने के बाद पत्नी देवकी देवी रोते-रोते बेसुध है। वहीं उसके गांव मनियारी में भी मातम पसरा हुआ है। विशनपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga के बेनीपुर में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न — 3 लाख मतदाताओं में से लगभग 62% ने डाला वोट, महिला मतदाता रहीं पुरुषों से आगे

थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने
इस संबंध में बताया कि प्रथम द्रष्टया यह आत्महत्या का मामला लगता है। मृतक के घरवाले या ससुराल के लोगों ने थाना में अभी तक आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

जरूर पढ़ें

Darbhanga के जाले में हर वर्ग का जज्बा — दिव्यांग अरविंद ने पहली बार डाला VOTE, Ireland से लौटे शोध छात्र दिग्विजय भी बूथ...

जाले। लोकतंत्र के महापर्व में हर वर्ग का उत्साह झलकता दिखा। दोघरा बुनियादी विद्यालय...

Darbhanga के जाले प्रखंड में 63.42% रिकॉर्ड मतदान, महिलाओं ने पुरुषों को छोड़ा पीछे; 69 हजार से ज्यादा महिला वोटरों ने डाला वोट

जाले। प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को हुए मतदान में कुल 63.42 प्रतिशत मतदाताओं ने...

Darbhanga Election @ मंत्री जीवेश कुमार ने सहसपुर में डाला वोट, कांग्रेस प्रत्याशी ऋषि मिश्रा बोले- ‘जनता बदलाव के मूड में’

जाले। सहसपुर पंचायत में मतदान केंद्र संख्या-1 पर बिहार सरकार के नगर विकास एवं...

Darbhanga चुनाव विवाद — BJP समर्थक पर कार्रवाई न होने से नाराज Jan Suraaj प्रत्याशी RK मिश्रा ने नगर थाना के गेट पर दिया...

प्रभाष रंजन, दरभंगा। दरभंगा शहर में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी आरके मिश्रा और...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें