
दरभंगा में किशोरी से हैवानियत। पतोर थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात! किशोरी से दुष्कर्म, किशोरी से दुष्कर्म के बाद परिजनों से मारपीट, महिला थाना पुलिस ने दर्ज की FIR@प्रभास रंजन, दरभंगा देशज टाइम्स।
दरभंगा में किशोरी से दुष्कर्म, महिला थानाध्यक्ष मनीषा कुमारी की त्वरित कार्रवाई, आठ लोगों पर एफआईआर
दरभंगा देशज टाइम्स। जिले के पतोर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने इस संबंध में महिला थाना दरभंगा में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
मो. असरफ समेत 7 रिश्तेदारों पर एफआईआर
मामले में गांव के युवक मो. असरफ को मुख्य आरोपी बनाया गया है। साथ ही उसके सात रिश्तेदारों को भी नामजद किया गया है।
किशोरी का लगातार पीछा, झांसा देकर मोबाइल नंबर लिया
बताया जाता है कि आरोपी मो. असरफ किशोरी का लगातार पीछा करता था। उसने किशोरी को झांसा देकर मोबाइल नंबर ले लिया और बार-बार फोन कर परेशान करने लगा।
8 अगस्त की सुबह आरोपी किशोरी के घर पहुंचा और अकेले पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी किशोरी ने अपने स्वजनों को दी।
शिकायत पर -7 लोगों ने गाली-गलौज और मारपीट की
पीड़िता के पिता ने जब आरोपी के स्वजनों से शिकायत की तो आरोपी असरफ, उसकी मां, बहन सहित सात लोगों ने मिलकर गाली-गलौज और मारपीट की।
महिला थानाध्यक्ष मनीषा कुमारी ने बताया
महिला थानाध्यक्ष मनीषा कुमारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।