Darbhanga Police Crackdown | Vehicle Checking | Illegal Liquor Seizure | SSP Campaign। दरभंगा में बड़ी कार्रवाई! दरभंगा में अपराधियों की खैर नहीं!
Darbhanga के मदरसा में ‘ …भीख मांगती हिंदू लड़की, फिर? देखें VIDEO
View this post on Instagram
SSP दरभंगा के निर्देशन में अवैध शराब और वाहन जांच अभियान में बड़ी कार्रवाई, 23 गिरफ्तार, भारी जुर्माना व शराब बरामद
23 गिरफ्तार, लाखों की वसूली – 317 वाहनों से वसूले 5 लाख! शराब, जुर्माना और गिरफ्तारी –SSP Darbhanga जगुनाथ रेड्डी का Action। दरभंगा में चला सबसे बड़ा चेकिंग ऑपरेशन, चार अनुमंडलों में एक साथ गिरी गाज। देखें आंकड़े@प्रभास रंजन, देशज टाइम्स दरभंगा।
दरभंगा में विशेष अभियान: 23 गिरफ्तार, 5 लाख से अधिक फाइन, शराब बरामद
दरभंगा, देशज टाइम्स। वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) दरभंगा के नेतृत्व में जिले भर में विशेष समकालीन अभियान चलाया गया। इस दौरान नशीले पदार्थों के निर्माण, भंडारण, बिक्री, परिवहन और वाहन जांच के जरिए विधि व्यवस्था मजबूत करने पर ज़ोर दिया गया।
अभियान की अवधि और समय
जानकारी के अनुसार, 31 मई को शाम 06:00 बजे से रात 09:00 बजे तक और 1 जून को सुबह 07:00 बजे से 09:00 बजे तक में यह कार्रवाई की गई है।
अनुमंडलवार कार्रवाई का विवरण:
सदर अनुमंडल:
सदर अनुमंडल में गिरफ्तारी 4, बरामदगी 23.10 लीटर सोफिया शराब, फाइन ₹3,17,000 (195 वाहन) वसूला गया।
कमतौल सर्किल:
कमतौल सर्किल में गिरफ्तारी 4, फाइन: ₹5,10,000 (50 वाहन) वसूले गए।
बेनीपुर अनुमंडल:
बेनीपुर अनुमंडल में गिरफ्तारी 8, फाइन: ₹1,10,000 (48 वाहन) वसूली हुई।
बिरौल अनुमंडल:
बिरौल अनुमंडल में गिरफ्तारी 7, बरामदगी 5 लीटर देसी शराब, फाइन: ₹22,500 (24 वाहन) काटे गए।
अभियान का कुल निष्कर्ष:
पूरे अभियान का निष्कर्ष यह है कि गिरफ्तार आरोपी की संख्या 23 है। बरामद शराब: 23.10 लीटर सोफिया + 5 लीटर देसी शराब की बरामगदी हुई है। वहीं वाहन फाइन के तहत ₹5,00,500 (317 वाहन) वसूले गए हैं।
वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के निर्देशन में विशेष समकालीन अभियान का आयोजन किया गया..
.
.
#HainTaiyaarHum #BiharPolice #Bihar pic.twitter.com/OJa19SZgia— Darbhanga Police (@DarbhangaPolice) June 1, 2025
SSP जगुनाथ रेड्डी के नेतृत्व में सख्त कार्रवाई
इस सघन अभियान का उद्देश्य अवैध नशे के कारोबार पर रोक, ट्रैफिक नियमों का पालन, और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करना रहा। SSP दरभंगा के नेतृत्व में पुलिस की यह कार्रवाई आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाने वाला कदम मानी जा रही है।