दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, दिल्ली की ओर से दसवीं कक्षा का बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान, वाजितपुर, दरभंगा के विद्यार्थियों का परिणाम शानदार रहा।
विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। विद्यालय के चेयरमैन हीरा कुमार झा ने बताया हमारे विद्यालय के शुभम कुमार सुमन ने 97.8% अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है।
शिवानी कुमारी- 97% द्वितीय, अभिनव आनंद- 96% तृतीय, रौशन कुमार 95.8% चतुर्थ, अंकुश आनंद, अंजलि कुमारी एवं अनुराग कुमार चौधरी ने 95.6%अंक हासिल कर विद्यालय में पंचम स्थान प्राप्त किया है. विद्यालय के 45 विद्यार्थियों ने 90% से ऊपर, 74 ने 80- 89%, 112 ने 71 – 79% नंबर प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।






विद्यालय के विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन हीरा कुमार झा ने इसका पूरा श्रेय विद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रभा मल्लिक, प्रबंधक राजीव कुमार, उप प्रबंधक संजीव कुमार, को-ऑर्डिनेटर श्रावणी शिखा, शिक्षक सुबोध चन्द्र मिश्र, बिनोद कुमार झा, विजय कुमार झा, हीरेंद्र नारायण चौधरी, राज किशोर झा, उदय कुमार सिंह, बैद्यनाथ झा, आशुतोष कुमार झा, आरती कुमारी, नव कान्त मिश्र, सुनील कुमार, अपर्णा झा, रजनी कुमारी आदि के कुशल मार्गदर्शन सहित सभी विद्यार्थियों के अथक परिश्रम, उनके अभिभावकों के अमूल्य योगदान और सभी शुभचिंतकों से सतत् प्राप्त शुभकामनाओं को दिया है।
प्राचार्या डॉ. प्रभा मल्लिक ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि विगत 2 सत्र तो कोरोना के कारण खासकर शिक्षा जगत के लिए बहुत ही नुकसानदायक रहा है, फिर भी इस विषम परिस्थिति में विद्यार्थियों की यह उपलब्धि हम सभी को गौरवान्वित महसूस कराती है। हम सभी विद्यार्थियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।









You must be logged in to post a comment.