मई,7,2024
spot_img

दरभंगा जहां…दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन में लगे 24 घंटे से ज्यादा समय, रास्ते में होती रही झिझिया…महज डेढ़ Km पहुंचने में विसर्जन जुलूस को लगे 24 hours, बुधवार शाम 7 बजे निकली जुलूस गुरूवार 7.30 बजे पहुंची सुखाई पोखर

spot_img
spot_img
spot_img
जाले देशज टाइम्स। स्थानीय नगर परिषद जाले की माता दुर्गा विसर्जन की परंपरा निराली है। माता दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस यात्रा डेढ़ किलोमीटर पहुंचने में इस वर्ष 24 घंटे से अधिक समय में माता दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन स्थल स्थानीय सुखाई पोखर में संपन्न हु़आ।

बीते बुधवार की संध्या 7 बजे हजारों श्रद्धालुओं ने माता जालेश्वरी मंदिर परिसर स्थित दुर्गा मंदिर से पांच ट्रेकर के बने रथ पर मां दुर्गा सहित लक्ष्मी, सरस्वती, गणेश, कार्तिक, रेवंत समेत अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा विसर्जन को चली जुलूस  गुरुवार संध्या साढ़े सात बजे विसर्जन स्थल सुखाई पोखर पर पहुंची।

जानकारी के अनुसार, यहां की परंपरा है कि मां दुर्गा प्रीतिमा विसर्जन जुलूस को आधा रास्ता पुरुष और आधा रास्ता महिलाएं माता दुर्गा की अगवानी करते हुए विसर्जन को लेकर चलती है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| धोईघाट पुल वाली सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन में Sadar Police का Big action, बड़ी FIR

पुरुष वर्ग परंपरागत हथियार, लाठी, भाला, गरासा, तलवार योगचाप आदि का प्रदर्शन करते नाचते गाते प्रतिमा को लेकर चलते हैं। वहीं, महिलाए सोहर, समुदाउन गीत गाती हुई, झिझिया नृत्य करती हुई अपने निर्धारित स्थल महावीर बाजार से माता की विसर्जन जुलूस को अपने नियंत्रण में ले लेती है।

विसर्जन जुलूस को महिला लेकर आगे बढ़ती है, इस वर्ष भी पुरानी परंपरा कायम रही। यूं तो विसर्जन जुलूस के साथ- साथ मेला भी चलता है। वहीं विसर्जन स्थल सुखाई पोखर पर भी लोग विसर्जन मेला का आनंद लेते हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Bahadurpur Crime News| दोस्तों ने की थी बबलू की हत्या, राय साहेब पोखर में उतरे गोताखोर, थानाध्यक्ष Sunil Kumar ने कहा, सबकुछ तलाश लेंगे

जानकारी के अनुसार, जलेश्वरी मंदिर में 1960 से होने वाली दुर्गा पूजा में लोगों की असीम श्रद्धा है। लोगों की मानें तो यहां हर मनोकामना पूरी होती है। यही वजह है कि यहां के लोग न सिर्फ पूजा धूमधाम से करते हैं बल्कि मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन भी पूरी उत्साह के साथ करते हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Darbhanga Court News| District And Sessions Judge Vinod Kumar Tiwari की बड़ी पहल, वर्षों बाद Darbhanga Court में नए Judicial Officer Appointed

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें