spot_img

जीरो टॉलरेंस के बीच…Madhubani SP का यह रवैया क्या कहलाता है…सवाल यही…एक्शन लेगा कौन?

spot_img
- Advertisement -

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जीरो टॉलरेंस वाले इस राज्य में भ्रष्टाचारियों की कमी नहीं हैं। जड़ें इतनी मजबूत कि आप उखाड़ नहीं सकते। अगर आप उखाड़ने की कोशिश करेंगे तो आप खुद शून्य हो जाएंगे।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

आप किसे ईमानदार और किसे बेईमान कहेंगे? इनकी परत इतनी मजबूत हैं कि खुद से लेन-देन नहीं करते और कहने में हिचकते नहीं कि मैं ईमानदार हूं। लेकिन, इनकी कार्यशैली से पता चल जाता है कि कौन कितना ईमानदार हैं और कौन कितना भ्रष्ट?

- Advertisement -

आखिर क्या कारण है कि सरकार की ओर से स्थापित कानून को ये पदाधिकारी कैसे धज्जियां उड़ाते हैं। इनके साहसिक कदम का कोई जोड़ नहीं बेजोड़ हैं। पढ़िए देशज टाइम्स के अपराध ब्यूरो प्रमुख Sanjay Kumar Roy (सर्वश्रेष्ठ से जुड़ें 9835241923) की EXCLUSIVE REPORT की अगली कड़ी 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga BIG News: दरभंगा में बोले Bihar गवर्नर सय्यद अता हसनैन- विकसित भारत बनाएंगे, LNMU से दिया सीधा संदेश- सिर्फ GDP नहीं, मानव प्रसन्नता भी विकास की कुंजी

डीजीपी आरएस भट्टी के योगदान के बाद पुलिसिया व्यवस्था में सुधार की बात सामने आ रही थी। लेकिन, पुलिस के आला पदाधिकारियों की कार्यशैली में कोई सुधार नहीं दिख रहा है? ऐसे में कोई भी बात करना बेईमानी है।

वर्षों से जमे एवं जिला अवधि-क्षेत्रावधि पूर्ण कर चुके पुलिस पदाधिकारी-कर्मियों के स्थानांतरण को लेकर पुलिस मुख्यालय ने सभी डीआईजी-आईजी-एसपी और एसएसपी को पत्र लिखकर निर्देश दिया कि इनका स्थानांतरण आवश्यक हैं। सूची भी बनी। स्थानांतरण भी हुआ लेकिन विरमित जिला में स्थानांतरित हुए पुलिसकर्मियों ने योगदान नहीं दिया। आईजी के पत्र से पता चलता है कि स्थानांतरित किये गये पुलिसकर्मियों की विरमित की तिथि से मधुबनी के एसपी की ओर से समायोजन कर दिया गया हैं।

अब सवाल यही हैं कि अगर आईजी के निर्देश का कोई एसपी अवहेलना कर रहा है तो उस एसपी के विरुद्ध कार्रवाई करना या पत्र के माध्यम से पुलिस मुख्यालय को अवगत कराना आईजी का दायित्व है। अगर एसपी के विरुद्ध आईजी सख्त कदम नहीं उठा रहें हैं तो इसका क्या मतलब हैं? और, ऐसे में पुलिस की अनुशासनिक व्यवस्था कैसे बचेगी, जो पुलिस का मूलभूत ढांचा है।

दरभंगा के एसएसपी एवं समस्तीपुर के एसपी भी आईजी को बार-बार पत्र लिखकर आग्रह कर रहे हैं कि उनके जिला में अबतक किसी पुलिसकर्मियों-पदाधिकारियों का योगदान नहीं हुआ है। वहीं, यहां से स्थानांतरित हुए पुलिसकर्मी विरमित हो चुके हैं। इसकी सूचना दोनों जिले के एसपी ने मधुबनी एसपी को भी पत्र लिखकर अनुरोध किया हैं।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News: जयनगर सीमा सुरक्षा पर बड़ा एक्शन, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत-DGP विनय कुमार ने INDO - NEPAL बॉर्डर पर संभाला मोर्चा, NH 227B, 527B, नेपाली स्टेशन ROB पर पैनी नज़र

दरभंगा एसएसपी मधुबनी के एसपी से सीनियर हैं। इस नाते भी उनके अनुरोध पर मधुबनी एसपी को संज्ञान लेना चाहिए। आईजी के आदेश-निर्देश को मधुबनी के एसपी ने रद्दी की टोकरी में डालकर उन्हें धत्ता बता दिया हैं। ऐसे में, मुख्यालय के आदेश की भी अवहेलना उनकी ओर से की गई है। ऐसे में सवाल फिर वही है कि सरकार के आदेशों की अवहेलना बार-बार हो रही है। ऐसे में कार्रवाई करेगा कौन?

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bagaha News: बगहा में सिंगल यूज प्लास्टिक पर नगर परिषद का कड़ा रुख, ट्रेड लाइसेंस के लिए 3 दिन का अल्टीमेटम, हड़कंप

सिंगल यूज प्लास्टिक: बगहा शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन ने कमर...

Araria News : लापता युवती की पेड़ से लटकी मिली लाश, पढ़िए सिंदूर, दुपट्टे, चप्पल और पूरी रात की बेचैनी!

Araria Girl Death: बिहार के अररिया में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने...