
संजय कुमार राय, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। गणतंत्र दिवस के मौके पर अक्सर यह गलती होती है। मगर, यह गलती स्वीकार्य कतई नहीं है।
दरभंगा नेहरू स्टेडियम में पहले उल्टा फहराया तिरंगा…फिर किया ठीक देखें DESHAJ TIMES TV LIVE VIDEO
हम देश की आन-बान और शान में जिस तिरंगें की पूजा-सम्मान और आराधना करते हैं। उसे शौर्य का प्रतीक मानते हैं उसे उल्टा लटकाने वाले कतई क्षमा के पात्र नहीं हैं। उन्हें राष्ट्रीयता-कर्त्तव्य और समर्पण की पाठ कंठस्थ करने की जरूरत है। मगर यहां तो गलती हो गई। सोशल मीडिया पर यह वायरल भी हो रहा है।
दरभंगा नेहरू स्टेडियम में पहले उल्टा फहराया तिरंगा…फिर किया ठीक देखें DESHAJ TIMES TV LIVE VIDEO
जानकारी के अनुसार, जिला में हरएक जगह झंडा फहराया जा रहा है। लेकिन उस वक्त एक नई बात सामने आई जब प्रमंडलीय आयुक्त मनीष कुमार ने उल्टा झंडा फहराकर उसकी सलामी दे दी। यही नहीं उनके साथ कई वरिष्ठ अधिकारियों समेत अन्य विशिष्ट जनों ने सलामी दी।
दरभंगा नेहरू स्टेडियम में पहले उल्टा फहराया तिरंगा…फिर किया ठीक देखें DESHAJ TIMES TV LIVE VIDEO
हालांकि ठीक उसी वक्त सबकी नजर जब उस झंडे पर पड़ी तो तुरंत उसे ठीक भी कर दिया गया। ऐसी हरकत कोई जान बूझकर नहीं करता लेकिन गलती तो हुई। दरअसल झंडा लगाने वाले जो भी कर्मी रहें होंगे उनके कारण ऐसी व्यवस्था बनी।
दरभंगा नेहरू स्टेडियम में पहले उल्टा फहराया तिरंगा…फिर किया ठीक देखें DESHAJ TIMES TV LIVE VIDEO
नेहरू स्टेडियम कैंपस में झंडा फहराया गया था। इस दौरान जिला स्तर के तमाम पदाधिकारी वहां झंडोत्तोलन में आये थे। झंडोत्तोलन का कार्यक्रम पहले से तय था। दरभंगा आयुक्त झंडोत्तोलन करने आये और उन्होंने जब झंडा फहराया तो झंडा उल्टा फहराया गया। उसपर किसी की नजर नहीं तत्काल नहीं गई लेकिन देखते ही देखते गलती महसूस होने लगी और फिर सही तिरंगे को सलामी दिया गया।
दरभंगा नेहरू स्टेडियम में पहले उल्टा फहराया तिरंगा…फिर किया ठीक देखें DESHAJ TIMES TV LIVE VIDEO
मगर तब तक तो उल्टे तिरंगे को सलामी दी जा चुकी थी। बाद में उल्टे झंडे को देखकर ठीक भी किया गया। इसे भूल बस कहा जा सकता है। यह पूरा वाक्या सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरभंगा नेहरू स्टेडियम में पहले उल्टा फहराया तिरंगा…फिर किया ठीक देखें DESHAJ TIMES TV LIVE VIDEO







