spot_img

Darbhanga में त्रिदिवसीय मिथिला महोत्सव 9 मार्च से, फिल्म, नाटक, साहित्य, संगीत की बहेंगी रसधार, 10 कोषांग, आप भी बनिए कलाकार, कीजिए आवेदन

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga । जिलाधिकारी राजीव रौशन के निर्देशानुसार मिथिला महोत्सव 2025 के आयोजन को लेकर अंबेडकर सभा कक्ष में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर समाहर्ता (आपदा) सलीम अख्तर ने की।

- Advertisement -

तीन दिवसीय भव्य आयोजन

मिथिला महोत्सव 9, 10 और 11 मार्च 2025 को दरभंगा ऑडिटोरियम में आयोजित होगा
➡ ऑडिटोरियम को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा और मिथिला भाषा एवं संस्कृति के विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा

- Advertisement -

कार्यक्रम की रूपरेखा

📌 9 मार्च: मिथिला साहित्य और कथा वाचन का कार्यक्रम।
📌 10 मार्च: मैथिली भाषा में नाटक का मंचन।
📌 11 मार्च: मैथिली भाषा में फिल्म का प्रसारण।
📌 प्रत्येक दिन दोपहर 12:00 बजे से 4:00 बजे तक कार्यक्रम आयोजित होंगे
📌 हर दिन मैथिली गीत-संगीत के कार्यक्रम भी होंगे

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Airport News: दरभंगा भरेगा इंटरनेशनल उड़ान! CM Samrat की बड़ी घोषणा, बाबा विद्यापति के नाम पर होगा नामकरण, देखें PHOTO LIVE

कलाकारों के लिए आवेदन प्रक्रिया

मिथिला महोत्सव में भाग लेने वाले कलाकारों को जिला कला और संस्कृति पदाधिकारी, ऑडिटोरियम, दरभंगा में आवेदन जमा करना होगा
➡ आवेदन की अंतिम तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
प्रतिभागियों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा

सफल आयोजन के लिए गठित की गई 10 कोषांग

➡ कार्यक्रम की बेहतर व्यवस्था के लिए 10 कोषांग (समिति) का गठन किया गया है

समीक्षात्मक बैठक में वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित

बैठक में अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), उप निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क, सामान्य शाखा प्रभारी, जिला कला और संस्कृति पदाधिकारी सहित मिथिला साहित्य और नाटक विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

मिथिला महोत्सव 2025 में स्थानीय कलाकारों और साहित्य प्रेमियों के लिए एक बड़ा मंच उपलब्ध होगा, जिससे मैथिली भाषा और संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Gaya ji News: गया में RPF की अनोखी पहल: RPF साइकिल गश्ती कर रहे जवान, सुरक्षा के साथ दे रहे बड़ा संदेश!

RPF साइकिल गश्ती: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच अब लोग वैकल्पिक साधनों की...

Jamui News: वंदे भारत एक्सप्रेस, जमुई को मिली आज से बड़ी सौगात, पटना-हावड़ा के यात्रियों को होगा सीधा फायदा!

वंदे भारत एक्सप्रेस: पटना-हावड़ा रूट पर चलने वाली सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस अब...

NEET Re-Exam: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म! नीट परीक्षा की नई तारीख घोषित, 21 जून को फिर से होगी परीक्षा

NEET Re-exam: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म! जिस नीट परीक्षा को पेपर लीक के...

Jehanabad News: ट्रैफिक जाम: जहानाबाद के घोसी बाजार में हाहाकार, प्रशासन की लापरवाही से लोग बेहाल

Traffic Jam: जहानाबाद का घोसी बाजार आए दिन भीषण जाम का शिकार हो रहा...