spot_img

Darbhanga Airport News: दरभंगा भरेगा इंटरनेशनल उड़ान! CM Samrat की बड़ी घोषणा, बाबा विद्यापति के नाम पर होगा नामकरण, देखें PHOTO LIVE

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Airport: बिहार के हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने की घोषणा की है। इतना ही नहीं, उन्होंने जल्द ही इस एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू कराने और इसका नाम बाबा विद्यापति के नाम पर रखने का भी वादा किया है।

- Advertisement -

Darbhanga Airport News: दरभंगा भरेगा इंटरनेशनल उड़ान! CM Samrat की बड़ी घोषणा, बाबा विद्यापति के नाम पर होगा नामकरण, देखें PHOTO LIVE

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने यह अहम घोषणा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को दरभंगा एयरपोर्ट की सुरक्षा सौंपे जाने के अवसर पर आयोजित समारोह में की। इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट परिसर का निरीक्षण किया और चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक भी की।

- Advertisement -

उच्चस्तरीय बैठक और दरभंगा एयरपोर्ट का विस्तार

मुख्यमंत्री ने बताया कि अगले सप्ताह एयरपोर्ट के विस्तार और अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें केंद्र सरकार और केंद्रीय टीम के अधिकारी भी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज के दीपेश ने किया कमाल! DCE के पूर्व छात्र बने ITI में उप-प्रधानाचार्य, 23वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया मान

Darbhanga Airport News: दरभंगा भरेगा इंटरनेशनल उड़ान! CM Samrat की बड़ी घोषणा, बाबा विद्यापति के नाम पर होगा नामकरण, देखें PHOTO LIVE

उन्होंने कहा कि बिहार में एयर कनेक्टिविटी को तेजी से बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि अगले पांच वर्षों में चार से पांच करोड़ लोग हवाई यात्रा कर सकें। इसके लिए एयर नेटवर्क का दस गुना विस्तार करने की योजना बनाई गई है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

नए एयरपोर्ट का विकास और हवाई यात्रियों में इजाफा

सम्राट चौधरी ने जानकारी दी कि मुजफ्फरपुर, रक्सौल, सहरसा और वीरपुर एयरपोर्ट के टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पूर्णिया एयरपोर्ट का संचालन शुरू हो गया है। इसके अलावा मुंगेर, भागलपुर और बेगूसराय समेत अन्य जिलों में भी एयरपोर्ट विकसित करने की योजना पर काम चल रहा है।

Darbhanga Airport News: दरभंगा भरेगा इंटरनेशनल उड़ान! CM Samrat की बड़ी घोषणा, बाबा विद्यापति के नाम पर होगा नामकरण, देखें PHOTO LIVE

जहां एयरपोर्ट बनाना संभव नहीं होगा, वहां आधुनिक हेलीपैड विकसित किए जाएंगे ताकि हेलीकॉप्टर सेवाएं सुचारु रूप से संचालित हो सकें। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि वर्ष 2005 में बिहार में केवल ढाई लाख लोग हवाई यात्रा करते थे, जबकि आज यह संख्या बढ़कर 50 लाख तक पहुंच गई है। यह बिहार में एयर कनेक्टिविटी के बढ़ते महत्व को दर्शाता है।

Darbhanga Airport News: दरभंगा भरेगा इंटरनेशनल उड़ान! CM Samrat की बड़ी घोषणा, बाबा विद्यापति के नाम पर होगा नामकरण, देखें PHOTO LIVE

दरभंगा एम्स और अन्य विकास परियोजनाएं

मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में दरभंगा एम्स परियोजना और अन्य विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि एम्स निर्माण के लिए राज्य सरकार 400 करोड़ रुपये और केंद्र सरकार करीब 800 करोड़ रुपये देगी। इसके अतिरिक्त, 1200 करोड़ रुपये पहले ही स्वीकृत किए जा चुके हैं। उन्होंने अशोक पेपर मिल क्षेत्र में नए उद्योग लगाने की दिशा में भी काम करने की बात कही। साथ ही, लॉजिस्टिक पार्क जैसी परियोजनाओं को गति देने पर जोर दिया गया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Airport News: दरभंगा से कोलकाता की सीधी उड़ान पर अ-मंगल साया... बंद! अब यात्रियों को होगी भारी मुश्किल

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में छोटे कार्यक्रमों और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजनों को बढ़ावा देना चाहिए, ताकि अनावश्यक खर्च कम हो और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले। उन्होंने प्रशासनिक खर्चों में कमी लाकर विकास योजनाओं को और तेजी से आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। मुख्यमंत्री ने मिथिला की सांस्कृतिक विरासत और मखाना की वैश्विक पहचान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री लगातार मखाना उत्पादन और उसके प्रचार-प्रसार को बढ़ावा दे रहे हैं, जिससे मिथिलांचल और कटिहार क्षेत्र के उत्पाद अब देश-दुनिया तक पहुंच रहे हैं और स्थानीय किसानों व कारोबारियों को बड़ा लाभ मिल रहा है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga DMCH News: दरभंगा DMCH में बड़ा फैसला! मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 1 जुलाई से सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में होगा काम शुरू | कमिश्नर हिमांशु राय ने क्या कहा

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Building Bylaws: बिहार में अब बनेंगी गगनचुंबी इमारतें! सरकार ने बिल्डिंग बायलाज में किया बड़ा बदलाव

Bihar Building Bylaws: बिहार सरकार ने नए बिल्डिंग बायलाज 2026 का मसौदा जारी किया है, जिससे अब शहरों में ऊंची इमारतों के निर्माण की सख्त सीमा खत्म हो जाएगी। इससे शहरी विकास को नई गति मBiharBuildingBylaws,UrbanDevelopment,BiharNews

Deepak Prakash: मंत्री दीपक प्रकाश की कुर्सी पर संकट! सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से मांगा जवाब

Deepak Prakash: सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश की मंत्री पद पर फिर से नियुक्ति को लेकर बिहार सरकार और चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है। यह मामला संविधDeepakPrakash,SupremeCourt,BiharPolitics

Samrat Choudhary के ‘5 देश रत्न मार्ग’ में रहेंगे निशांत कुमार, बिहार में मंत्रियों के बंगले में हुआ बदलाव, जानिए

Bihar Government Bungalow: बिहार में सरकारी बंगलों के आवंटन पर नया विवाद खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पटना के 5 देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी आवास आवंटित कBiharPolitics,NishantKumar,BungalowRow

Bhagalpur Park News: भागलपुर में नया पार्क: 2.32 करोड़ से बदलेगी टीएनबी कॉलेजिएट मैदान की लेटेस्ट तस्वीर!

भागलपुर के टीएनबी कॉलेज मैदान में 2.32 करोड़ की लागत से बनने वाले आधुनिक पार्क का शिलान्यास हुआ। यह पार्क लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका#BhagalpurNews,#BiharDevelopment,#ModernPark