

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। थाना क्षेत्र में सोये पत्नी को जहरीला पदार्थ खिला कर जान से मारने की कोशिश की गई।
परिजनों के सहयोग से पहले उसे पीएचसी बहेड़ी में भर्ती कराया गया। महिला की स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया। जहां इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सकों के अथक प्रयास से उसे बचा लिया गया।
इलाज कराने के बाद थाना पहुंची पीड़ित महिला के लिखित आवेदन पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुनि सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि डहमाया गांव में नशेड़ियों पति मो.अशरफ ने नशे की हालत में पत्नी यासमीन खातुन को रात्रि में सुप्तावस्था में जहरीले पदार्थ खिला कर जान से मारना चाह रहा था।
इस दौरान पत्नी की निंद खुल गया और उसके हल्ला करने पर लोगों ने उसे इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में पीड़ित यासमीन की ओर से दिये गए बयान पर एफआईआर दर्ज किया गया है।
इसमें पीड़ित महिला ने कहा है कि शराब पीकर पति हमेशा मारपीट किया करता है। 13 अगस्त की रात में नशे की हालत में पति ने जहरीला पदार्थ खिला कर जान से मारने का प्रयास किया गया। इधर पुलिस ने सोमवार को दर्ज एफआईआर कर पति अशरफ को जेल भेज दिया।
- Advertisement -



