spot_img

Darbhanga के बिरौल में पुलिस को बुला लाई पत्नी, कहा, मेरे पति को गिरफ्तार कर लीजिए…ये शराबी है

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016
उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। शराबी पति के अत्याचार से मुक्त होने के लिए पत्नी ने पति को जेल भेज कर न्याय किया। दरअसल, पति से प्रताड़ित हो रही पत्नी अपने परिवार को खुशहाल बनाना चाहती थी।

लेकिन शराबी पति अक्सर शराब के नशे में घर आकर पत्नी के साथ मारपीट करता रहा है। बर्दाश्त की सीमा पार होते ही पत्नी ने अपने शराबी पति को जेल भेज कर अपने और अपने परिवार के लिए न्याय का मिसाल कायम की।

- Advertisement -

यह मामला थाना क्षेत्र के उसरी गांव की है जहां एक पत्नी ने पुलिस को सूचना देकर शराबी पति को जेल भेजवा दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  खौफनाक! दरभंगा में पोखर किनारे मिला नवजात बच्ची का शव, पहचान न होने से गहराया रहस्य

थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि उसरी गांव निवासी मो.मुर्शिद अली की पत्नी ने सूचना दी कि उसके पति प्रत्येक दिन की भांति मंगलवार को भी शराब के नशे में घर आ कर मारपीट करने के साथ साथ घर में रखे सामग्री को नष्ट कर रहे हैं।

- Advertisement -

पत्नी के सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मो.मुर्शिद अली को शराब के नशे में गिरफ्तार कर थाना ले आयी। मेडिकल जांच कराने के बाद मुर्शिद को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस प्रकार शराबी पति से प्रताड़ित हो रही पत्नी के इस फैसले को सैकड़ों लोगों ने स्वागत किया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga NEET री-एग्जाम के छात्रों को बड़ी राहत! दरभंगा में 16 केंद्रों के लिए चलेंगी विशेष पिंक बसें

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मिथिला विश्वविद्यालय के डॉ. कृष्ण कांत झा ने खोला Delhi में यम का रहस्य, वैदिक विज्ञान से जुड़े इस सच को जानकर चौंक जाएंगे!

Bihar Vedic Research: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ कृष्णकान्त झा ने 'पितृसमीक्षा' कार्यशाला में यम के वैदिक स्वरूप का गहन विश्लेषण किया। उन्होंने अग्नि#BiharVedicResearch,#LNMU,#PitruSamiksha

पशुधन घटा, फिर भी बिहार में दूध उत्पादन ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! जानें कैसे हुआ ये कमाल |Bihar Milk Production

Bihar Milk Production: बिहार में दूध उत्पादन ने नया रिकॉर्ड बनाया है। प्रतिदिन 26 लाख लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है, जो पिछले साल से 4 लाख लीटर अधिक है। यह वृद्धि पशुधन की संख्या घटने#BiharMilkProduction,#BiharDairySector,#BiharFarmers

दरभंगा की जीविका दीदियों की बल्ले-बल्ले! अब गांव में ही मिलेंगी सभी डिजिटल सेवाएं, नहीं जाना पड़ेगा शहर | CSC शुरु

Darbhanga News: दरभंगा में जीविका दीदियों के लिए बड़ी खबर! मनीगाछी प्रखंड के दीदी अधिकार केंद्र में अब CSC सेवाएं शुरू हो गई हैं। ग्रामीण महिलाओं को अब आधार, पैन, आय प्रमाण पत्#DarbhangaNews,#JeevikaDidis,#DigitalBihar

शादी से लौट रहे तीन सगे भाई-बहनों की कुचलकर मौत | स्कूटी और सवारों को घसीटता चला गया ट्रक

Lohardaga News: झारखंड के लोहरदगा जिले में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के तीन सगे भाई-बहन तेज रफ्#LohardagaNews,#JharkhandAccident,#RoadSafety