संजय कुमार राय, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। उत्पाद विभाग की टीम पर हुए हमले के दौरान कई पुलिस कर्मी के घायल होने की सूचना मिल रही है। घटना स्थल पर हुये रोड़ेबाजी के कारण गाड़ियों की क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आ रही है। मामला विशनपुर थाना क्षेत्र के डीलाही गांव का है।
दरभंगा में कैसे हुआ उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, देखिए Deshaj Times Tv क्या बता रहे ASI संतोष झा
गुप्त सूचना पर छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की पुलिस ने एक महिला आशा देवी को शराब बनाते हुये रंगे हाथ पकड़ लिया था। देखते ही देखते कई दर्जन महिला और पुरुष वहां इक्कट्ठा हुये और उक्त महिला को छुड़ाने के लिये पुलिस से बाताबाती करने लगे यही नहीं उस महिला को पुलिस से खींच लिया। पुनः उत्पाद विभाग की पुलिस जब उसे पकड़ने का प्रयास किया तो अचानक सभी रोड़े-पत्थर बरसाने लगे।
दरभंगा में कैसे हुआ उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, देखिए Deshaj Times Tv क्या बता रहे ASI संतोष झा
इस कारण कई पुलिस कर्मी घायल हुये। इतना होने के बावजूद उत्पाद विभाग की टीम ने उस महिला को गिरफ्तार कर गाड़ी पर बैठाया और वहां से चलते बना। विशनपुर थानाध्यक्ष अकमल खुर्शीद ने बताया कि उन्हें भी सूचना मिली थी और उन्होंने थाना के गश्ती दल को भेजा था। उन्होंने कहा कि थाने की पुलिस जब तक पहुंची तब तक उत्पाद विभाग की टीम वहां से चली गई थी और ग्रामीणों ने इस बाबत कुछ नहीं बताया।
दरभंगा में कैसे हुआ उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, देखिए Deshaj Times Tv क्या बता रहे ASI संतोष झा
इधर उत्पाद अधीक्षक ओम् प्रकाश ने बताया कि हमला उस वक्त उनके कर्मियों पर हुआ जब महिला आशा देवी को गिरफ्तार कर गाड़ी में बिठाने के बाद वहां से चले। लोग पत्थर फेंकने लगे और गाड़ी का शीशा टूट गया। इस कारण शीशे के टुकड़े से पुलिस कर्मी जख्मी हुये है। उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।
दरभंगा में कैसे हुआ उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, देखिए Deshaj Times Tv क्या बता रहे ASI संतोष झा