spot_img

दरभंगा के बेनीपुर में महिलाओं ने जाना स्वतंत्रता, सुरक्षा, अधिकार और सम्मान की कैसे लड़ेंगी लड़ाई, In-charge Additional CJMagistrate Abhishek Anand ने दिए टिप्स, समझाया, सचेत भी किया

spot_img
- Advertisement -

बेनीपुर। महिलाओं की स्वतंत्रता, सुरक्षा, अधिकार व सम्मान के लिए संविधान और कानून है। फिर भी अशिक्षा और जानकारी के अभाव के कारण कई महिलाएं जुल्म की शिकार होती रहती है।

- Advertisement -

यह बात प्रभारी अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिषेक आनंद (In-charge Additional Chief Judicial Magistrate Abhishek Anand) ने कर्पूरी सभा भवन बेनीपुर में महिलाओं के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि देश से जिला स्तर तक महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए नालसा और राष्ट्रीय महिला आयोग जैसे कई संस्थाएं कार्यरत है।

- Advertisement -

महिला आयोग की ओर से प्रशिक्षित अधिवक्ता राधा कुमारी एवं पैनल अधिवक्ता विनोद कुमार मिश्र ने कार्यक्रम में महिलाओं से संबंधित कानूनों के बारे में विस्तार से बताया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: महावीरी झांकी महोत्सव में लहराया 65 फीट ऊंचा आकर्षक झंडा... जय बजरंगबली के जयकारों से गूंजा नरौछ गांव, अखाड़ा खिलाड़ियों ने दिखाए करतब

इसमें घरेलू हिंसा, बाल विवाह, भ्रण हत्या, कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा, मातृत्व लाभ, यौन उत्पीड़न, गिरफ्तार महिलाओं के अधिकार जैसे विषय शामिल थे। कार्यक्रम में महिलाओं को परिवार को टूटने से बचाने और गुड टच व बैड टच पहचानने के गुर सिखाया गया।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्राधिकार कुमार गौरव, पीएलवी रेखा कुमारी, गुड़िया कुमारी, लक्ष्मी कुमारी सहित सैकड़ों आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, जीविका दीदी, आशा कर्मी आदि मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics: पटना से पूरे देश ने देखा… फिर से जोड़ी मोदी-नीतीश के हिट हो गइल… भरे मंच पर Modi Nitish Meeting गांधी मैदान...

Modi Nitish Meeting: पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद प्रधानमंत्री...