spot_img

Darbhanga News | Tilakeshwar Maghi Fair | Dangal | तेरे पैंतरे को खूब समझते हैं.. मगर खेल सिर्फ जीत का है…तिलकेश्वर माघी मेले में ये दंगल दंगल…

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga-Kusheshwasthan News | कोसी कमला बलान तथा करेह की संगम धारा पर तिलकेश्वर में इन दिनों बड़ा दंगल मचा है। यहां कई प्रदेशों के पहलवान अपने पैतरों और दांवों से लोगों को भरपूर कुश्ती का मजा दिला रहे हैं। 

- Advertisement -

Darbhanga News | Tilakeshwar Maghi Fair | Dangal | पहलवानों के दंगल का आज दूसरा दिन है…दंगल-दंगल

दर्शकों का रोमांच देखते ही बन रहा है। जहां कई प्रांतों और स्थानीय समेत बिहार के पहलवानों का दंगल का आज दूसरा दिन है।यहां के स्थानीय लोग इसका भरपूर आनंद उठा रहे हैं।

- Advertisement -

Darbhanga News | Tilakeshwar Maghi Fair | Dangal | दियारा समेत सहरसा, खगड़िया, समस्तीपुर के सीमावर्ती इलाके की निगहबानी में जुटे हैं तिलकेश्वर ओपीध्यक्ष मनीष कुमार…सीसीटीवी ऑन है…

वही, दियारा और सहरसा, खगड़िया के साथ समस्तीपुर के सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण पूरे मेले की सीसीटीवी से निगरानी हो रही है। साथ ही, तिलकेश्वर ओपी प्रभारी मनीष कुमार की निगहबानी प्रतियोगिता शुरू होने से लेकर अंततक जमी रहती है। सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था से पहलवानों के खेल में और चार चांद लग गया है।

- Advertisement -

Darbhanga News | Tilakeshwar Maghi Fair | Dangal | रविवार की दोपहर से शाम। समय एक से चार बजे। लोगों की उमड़ती भीड़। और सामने मिट्‌टी रगड़ते पहलवान।

जानकारी के अनुसार, रविवार की दोपहर से शाम। समय एक से चार बजे। लोगों की उमड़ती भीड़। और सामने मिट्‌टी रगड़ते पहलवान। देखकर लोगों का उत्साह सातवें आसमान पर। रोमांच टपकने लगा। जब, माघी पूर्णिमा के अवसर पर तिलकेश्वर में आयोजित चार दिवसीय मेला के दूसरे दिन रविवार को कुश्ती प्रतियोगिता के दंगल में एक दर्जन पहलवान उतर गए।

Darbhanga News | Tilakeshwar Maghi Fair | Dangal | दंगल के दूसरे दिन, अखाड़े से उड़ी विरासत की मिट्‌टी

दंगल के दूसरे दिन, सबसे पहले खगड़िया के महेश पहलवान अखाड़े में उतरे। उनके सामने थे बक्सर के विजय पहलवान। रोमांच मुकाबला हुआ, जहां महेश पहलवान ने विजय पहलवान को चित कर दिया।

Darbhanga News | Tilakeshwar Maghi Fair | Dangal | क्या पंजाब,क्या हरियाणा, वाह बिहार…

इसी तरह,बेगूसराय के अजमेर तुल्ला ने किसन पहलवान को समस्तीपुर के चांद पहलवान ने बेतिया के राजेश को, खगड़िया के ही कुंदन पहलवान ने विक्की पहलवान को, सहरसा के अनोज पहलवान ने रोसड़ा के कयामत पहलवान को, रोहतक के राजू पहलवान ने सुमित पहलवान को, खगड़िया के जाबिर पहलवान ने नटवर आजाद को, रोहियार के अमसेर ने पंजाब के राजेश पहलवान को, बिहार के विक्की पहलवान ने बिजली पहलवान को तथा पंजाब के रितिक ने हरियाणा के शिन्दर पहलवान को पटखनी देकर मुकाबले में अपनी बढ़त बना ली।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा श्यामा मंदिर में नौकरी का सुनहरा अवसर! आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

Darbhanga News | Tilakeshwar Maghi Fair | Dangal | पहलवानों के दांव और धोबिया पछाड़ा का लुत्फ

मौके पर तिलकेश्वर ओपी प्रभारी मनीष कुमार भी पहलवानों को उत्साह बढ़ाने के लिए सुरक्षा के साथ दल-बल के साथ पहुंचे थे। भीड़ को नियंत्रित करने में व्यस्त भी दिखे। वहीं, पहलवानों के दांव और धोबिया पछाड़ा का लुत्फ भी जमकर उठाया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस, डीएम-एसएसपी ने खुद संभाली कमान!

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के छात्रों के लिए बड़ी खबर! अब डिग्री के लिए नहीं भटकना पड़ेगा, CM-राज्यपाल ने लिया बड़ा फैसला |उच्च शिक्षा के लिए नए...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा के लिए नया कानून बनेगा, जिससे डिग्री की लेटलतीफी खत्म होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्यपाल सय्यद अता हसनैन की बैठक में 211 नए डिग्री#BiharHigherEducation,#SamratChoudhary,#BiharNews

खुशखबरी! गंगासागर एक्सप्रेस में लगा नया ‘पंख’, 12 अगस्त से सियालदह और जयनगर के बीच दौड़ेगी ‘बुलेट ट्रेन’ जैसी

Ganga Sagar Express: गंगासागर एक्सप्रेस (13185/13186) अब 12 अगस्त से अत्याधुनिक एलएचबी कोच के साथ चलेगी। इससे सियालदह और जयनगर के बीच यात्रियों को बेहतर सुविधा और अधिक आरामदायक सफर#GangaSagarExpress,#BiharTrainNews,#LHBCoaches

बिहार पुलिस परीक्षा: छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! 13 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, देखें लिस्ट

Bihar Police Exam Train: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। दानापुर मंडल ने 27 और 28 जून को 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला क#BiharPoliceExam,#SpecialTrains,#DanapurDivision

जमुई में बवाल: झाझा में ताजिया जुलूस बना अखाड़ा: दो गुट भिड़े, पत्थरबाजी, 6 जख्मी, एक का पैर टूटा!

Jajha Stone Pelting: जमुई के झाझा में ताजिया जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच भीषण पथराव हुआ। इस हिंसक झड़प में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें एक का पैर टूट गया। पुलिस ने तु#JajhaNews,#TaziaProcession,#BiharViolence