spot_img

दरभंगा के मब्बी मौलागंज मोहल्ले में युवक की भूमि विवाद में हत्या, शव उठाने से लोगों का इनकार, पहुंची पुलिस फिर पढ़िए क्या हुआ

spot_img
- Advertisement -

रभंगा के मब्बी ओपी क्षेत्र के मौलागंज मोहल्ले में जमीन विवाद को लेकर अपराधियों ने एक युवक सह रखवार की हत्या कर दी। मौलागंज निवासी राम अशीष दास के तीस वर्षीय पुत्र उपेंद्र दास की लाश गुरुवार की सुबह मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने युवक उपेंद्र की हत्या बुधवार की रात ही कर दी। रखवार का शव विवादित जमीन के पास ही गुरुवार की सुबह पाया गया। कुछ दिन पूर्व ही अपराधियों ने जमीन पर बनायी गयी बाउंड्री वाल के कुछ हिस्से को भी तोड़ दिया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस, डीएम-एसएसपी ने खुद संभाली कमान!

इसको लेकर कुछ दिनों से उक्त भूमि को लेकर दो पक्षों में तनाव था । इसी क्रम में जमीन की रखवाली करने वाले उपेंद्र की हत्या कर दी गई।

परिजनों के अनुसार, उपेंद्र जमीन की रखवाली और मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। शव मिलने पर वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। जमीन मालिक के कई लोग भी वहां पहुंचे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में बैंक से निकलते ही CSP संचालक के ₹1,70,000 गायब, जानिए

इथर, स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। सूचना पर भारी संख्या में पहुंची पुलिस आक्रोशितो को समझाने में जुटे हैं। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश झा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की छानबीन कर मृतक के परिजन को उचित सरकारी मुआवजा व दोषी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, लेकिन मृतक के परिजन व जमीन मालिक ने शव को उठाने से मना कर दिया। वे लोग वरीय अधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे थे।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खून से सनी सुबह: घर से बुलाकर युवक को तलवार से काटा, पुलिस के जवान को मारी गोली, जानिए

अंतत: छह घंटे के बाद दोपहर लगभग दो बजे पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गई। सदर एसडीपीओ कृष्ण नंदन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि छानबीन की जा रही है। परिजन के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुजफ्फरपुर वालों के लिए बड़ा अलर्ट! 3 रात बंद रहेगा यह रेल फाटक, निकलने से पहले जान लें नया रास्ता

Muzaffarpur Rail Fatak: मुजफ्फरपुर के रामदयालु रेल फाटक पर अगले तीन दिनों तक रात में मरम्मत कार्य के कारण आवागमन बंद रहेगा। जानें कब से कब तक और कौन सा वैकल्पिक मार्ग अपनाना होगा।#MuzaffarpurNews,#BiharRailways,#TrafficAlert

अरे बाप रे! बिहार में 4 महीने में हुआ डॉक्टर का ‘अजब-गजब’ प्रमोशन, फिर डिमोशन! अब…

Bihar Promotion: बिहार में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। भागलपुर के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अजय प्रताप 4 महीने में सीनियर से जूनियर बन ग#BiharNews,#MedicalPromotion,#Bhagalpur

दरभंगा समेत पूरा बिहार गदगद, सरकार ने मेलों के लिए खोले खजाने! दिए 8.24 करोड़, आपके शहर में भी होगा आयोजन? जानिए

Bihar Mela: बिहार सरकार ने इस साल मेलों के आयोजन पर 8 करोड़ 24 लाख रुपये खर्च करने का फैसला किया है। इसमें श्रावणी मेला के लिए पौने तीन करोड़ और राजगीर मलमास मेला के लिए 4.#BiharMela,#ShravaniMela,#DilipJaiswal

बड़ा फेरबदल! दरभंगा समेत बिहार में 30 उपाधीक्षकों का तबादला, कई जगह नई तैनाती, देखिए पूरी लिस्ट

Bihar Jail Transfer: बिहार सरकार ने जेल प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 30 उपाधीक्षकों का तबादला कर दिया है। बेऊर जेल अधीक्षक पर हुई कार्रवाई के बाद यह फैसला लिया गया है।#BiharJailTransfer,#BiharNews,#JailAdhikari