spot_img

Darbhanga Lok Sabha Election LIVE 🔴| स्नेहा, विपुल, पाणिनी, खुशबू, ऋृचा, शुभम, आरती, राजेश, गुलशन…मन में लोकतंत्र का सम्मान, पहली बार मतदान

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Lok Sabha Election LIVE 🔴| स्नेहा, आरती, राजेश, गुलशन…मन में लोकतंत्र का सम्मान, पहली बार मतदान। जहां दरभंगा संसदीय चुनाव में मतदान के दौरान बेनीपुर के मतदान केंद्र पर नए मतदाता काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। बेनीपुर विधानसभा के मतदान केंद्र संख्या 156 जो युवाओं के लिए बनाए गए हैं।

- Advertisement -

Darbhanga Lok Sabha Election LIVE 🔴| गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं

इसमें पहली बार वोट गिराने आई स्नेहा कुमारी, ऋृचा, शुभम, आरती कुमारी, राजेश रंजन, गुलशन कुमार सहित कई युवा मतदाता बताते हैं कि पहली बार मतदान करने पर काफी खुशी हो रही है और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

- Advertisement -

Darbhanga Lok Sabha Election LIVE 🔴| राष्ट्र निर्माण के साथ रोजगार, विकास के मुद्दे पर मतदान

मतदान का आधार पूछने पर बताते हैं राष्ट्र निर्माण के साथ-साथ रोजगार और विकास के मुद्दे पर मैंने मतदान किया है। इस दौरान पोहड्डी गांव के मतदान केंद्र संख्या 165 पर पहली बार मतदान करने वाले अंकित कुमार ,मीनाक्षी कुमारी, खुशबू कुमारी, साकेत कुमार ने खुशी महसूस करते हुए अपने आप को देश निर्माण में सहयोगी बनकर खुश हो रहे हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Health: दरभंगा सदर अस्पताल में DM Kaushal का सीधा एक्शन! अब एक सप्ताह में मिलेंगी ये 6 नई स्वास्थ्य सेवाएं

Darbhanga Lok Sabha Election LIVE 🔴| 87 वर्षीय सुनैना देवी, पोते का कंधा पकड़के मतदान करने पहुंची

दूसरी ओर पोहदी पंचायत के ही मतदान केंद्र संख्या 172 जहां अधिकांश महादलित मतदाता है इस मतदान केंद्र पर 87 वर्षीय सुनैना देवी जो अपने पोते का कंधा पकड़ के मतदान करने के लिए पहुंची है वह मतदान करने के बाद बताती है कि मैं पिछले कई बार से मतदान करती आ रही हूं। लेकिन, इस बार भगवान के नाम पर वोट दे रही हूं। दूसरी ओर मतदान केंद्र संख्या 90 कन्या विद्यालय नवादा में मतदान करने के लिए पहुंचे रिचा कुमारी, शुभम कुमार पहली बार मतदान में भाग लेने को लेकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। देश के भविष्य के लिए अपना मतदान करने की बात बताते हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Bike Theft सैकड़ों बाइक चोरी कर नेपाल में बेचते थे! दरभंगा पुलिस ने दबोचे अंतर-जिला गैंग के 2 और शातिर

Darbhanga Lok Sabha Election LIVE 🔴| युवाओं के रोजगार के लिए मतदान, देश का चतुर्दिक विकास

साथ ही सझुआर पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 65 उच्च विद्यालय सझुआर मतदान केंद्र पर विपुल कुमार, पाणिनी कुमारी ,खुशबू कुमारी सहित 83 वर्षीय भजन दास बताते हैं कि देश के विकास के लिए और युवाओं के रोजगार के लिए मतदान करना चाहते हैं, जिससे कि देश का चतुर्दिक विकास हो सके।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime केवटी में चोरों का कहर! दुकान से 76 हजार की संपत्ति साफ, क्या पुलिस पकड़ पाएगी?

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में 21 नए ROB: सिर्फ 7 दिनों में होगा भूमि अधिग्रहण, इन 4 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Bihar ROB: बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बनने वाले 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण 7 दिनों में पूरा होगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिया नि #BiharROB,#LandAcquisition,#DilipJaiswal

Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani Cybercrime: मधुबनी में साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने वीडि #MadhubaniNews,#CybercrimeBihar,#Extortion

Darbhanga Crime केवटी में चोरों का कहर! दुकान से 76 हजार की संपत्ति साफ, क्या पुलिस पकड़ पाएगी?

Kewati Theft: केवटी के रनवे गांव में एक दुकान का चदरा तोड़कर अज्ञात चोरों ने 76 हजार रुपये की संपत्ति चुरा ली। नकदी समेत 70 हजार का सामान गायब है, पुलिस ने जांच शुरू की है। #KewatiTheft,#BiharCrime,#DarbhangaNews

Darbhanga Land Survey दरभंगा में भूमि सर्वे पर बड़ा एक्शन! अब रोज इतने किश्तवार बनाने होंगे, नहीं तो…

Darbhanga Land Survey: दरभंगा के केवटी अंचल में विशेष भूमि सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाने के लिए जिला बंदोबस्त पदाधिकारी मनोज कुमार ने सख्त निर्देश दिए हैं। अब अधिकारियों को प्रतिदिन 1 #DarbhangaNews,#BiharLandSurvey,#KevatiSurvey